Monday, September 15, 2025
32.1 C
New Delhi

जीवन मंत्र

खाटूश्यामजी बाबा की आरती में समय परिवर्तन, अब सुबह 7:15 से होगी श्रृंगार आरती

खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी बाबा मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक...

Automobile

Motivational

Mark Zuckerberg : Facebook CEO मार्क जुकेरबर्ग की सफलता के 6 फंडे

Facebook के CEO मार्क जुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) का जन्म...

Steve Jobs : जानिए Apple के संस्थापक स्टीव जाॅब्स की सफलता का मूल मंत्र

स्टीवन पॉल (Steve Jobs) जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस-टाइकून और...

Self confidence बढ़ाने के 5 तरीके, आज ही आजमाएं

Self confidence व्यक्ति को जीवन में कदम-कदम पर काम...

Business Mantra

Jaya Kishori income: जया किशोरी कथा करने के अलावा बेचती है ये चीजें, हर साल करोड़ों का होता है मुनाफा

नई दिल्ली। जया किशोरी (Jaya Kishori) आज किसी परिचय की मोहताज नहीं है। आध्यात्मिक क्षेत्र में उनका काफी नाम है। वे उन गिने-चुने लोगों में शामिल है जिन्हें भागवत कथा, नानी बाई रो मायरा आदि कथा सुनाने में महारथ हासिल है। जब वे मायरा की कथा सुनाती है तो दूर-दूर से लोग उनकी कथा सुनने के लिए उमड़ पड़ते है। यही कारण है कि उनके फॉलोवर्स की संख्या दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। वैसे वे सुंदरकांड का पाठ भी करती है। लेकिन इन सबसे दूर जय किशोरी खुद को आध्यात्मिक गुरु कहलाने की बजाय मोटिवेशनल स्पीकर कहलाना ज्यादा पसंद करती है।

आपको बता दें एक वेबसाइट के मुताबिक जया किशोरी भागवत कथा व मायरा करने के लिए 9 लाख 50 हजार रुपए फीस लेती है। इनमें आधी फीस 4 लाख 75 हजार रुपए एडवांस और आधे कार्यक्रम के बाद लिए जाते है। इसके अलावा YouTube और अन्य सोशल मीडिया से भी उनको सालाना करोड़ों रुपए की इनकम होती है। बहुत कम लोग जानते है कि उनकी अपनी एक ऑनलाइन शॉप भी है जिस पर वे प्लांट, पोस्टर, नोटबुक, वॉल हैंगिग आदि सामान बेचती है। इन सब का प्रचार जया किशोरी समय-समय पर अपने सोशल मीडिया अकाउंट के माध्यम से करती रहती है। सोशल मीडिया पर लाखों सबकाइबर है। जिससे उनकी ऑनलाइन शॉप पर हर साल करोड़ों रुपए की बिक्री होती है। जया किशोरी हर साल कथा व अन्य साधनों से 5 से 7 करोड़ रुपए कमाती है। यहां यह बात महत्वपूर्ण है कि जया अपनी कमाई का एक हिस्सा नारायण सेवा संस्थान को भी दान करती है। उदयपुर का यह संस्थान दिव्यांग औऱ अनाथ बच्चों की बेहतरी के लिए काम करता है।

यह भी पढ़ें : Weight Loss Tips in Hindi: सिर्फ 5 मिनट में घटाएं 5 किलो वजन

जया किशोरी प्रकृति से करती है प्यार

जया किशोरी की ऑनलाइन शॉप को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि वे प्रकृति से कितना प्यार करती है। उनकी ऑनलाइन शॉप में कई तरह के इनडोर प्लांट बेचे जा रहे हैं। इनमें Calatheas Plant, Chamaedorea Palms Plant, Jade Plant, Money Plant, Peace Lily Plant, Sanseviera-Golden Hahnil Snake Plant, Sanseviera-Snake Plant, Krishna Tulsi, Rama Tulsi प्रमुख है।

यह भी पढ़ें : Online Paise kaise kamaye? घर बैठे इंटरनेट से पैसा कमाने के 10 तरीके

जया किशोरी के बारे में संक्षिप्त जानकारी

27 वर्षीया जया किशोरी कोलकता में रहती है। उनकी आरंभिक शिक्षा दीक्षा कोलकता में हुई। वे मूलत: राजस्थान के सुजानगढ़ की रहने वाली है। उनका असली नाम जया शर्मा है। उनके पिता का नाम शिव शंकर शर्मा और माता का नाम गीता देवी है। बचपन में मिले संस्कारों के चलते वे सात वर्ष की उम्र ही कथा करने लगी। इसकी शुरूआत एक जागरण से हुई। जया की किशोरी की उपाधि उनके गुरू पं. गोविंदराम मिश्र ने प्रदान की। जया किशोरी के गाए भजन आज घर-घर में सुने जाते हैं। जया किशोरी को उनकी आध्यात्मिक प्रतिभा के चलते कई अवार्ड से नवाजा गया है।

Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

इस खबर काे शेयर करें

Hot this week

Bhadrapada Month 2025: भाद्रपद मास प्रारंभ, समझें इसका धार्मिक महत्व, भूलकर भी नहीं करें ये काम

हिंदू पंचांग के छठे महीने, भाद्रपद मास की शुरुआत...

Topics

खाटूश्यामजी बाबा की आरती में समय परिवर्तन, अब सुबह 7:15 से होगी श्रृंगार आरती

खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी बाबा मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक...
Exit mobile version