Corona Vaccine Shortage: एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को नहीं मिल रही मुंबई में कोरोना वैक्सीन, ट्वीट कर दी जानकारी

मुंबई। सुपरहिट फिल्म कभी हां, कभी ना से चर्चा में आई एक्ट्रेस सुचित्रा कृष्णमूर्ति को मुंबई में कोरोना वैक्सीन नहीं मिल रही है। एक्ट्रेस ने ट्वीट कर यह जानकारी दी है। बता दें कि कभी हां, कभी ना में कृष्णमूर्ति ने शाहरुख खान के साथ काम किया था।

देश में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में पॉजिटिव लोगों की संख्या तेजी से बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में हालात सबसे ज्यादा खराब है। अब लोग कोशिश कर रहे हैं कि किसी भी तरह उन्हें कोरोना वैक्सीन लग जाएं। कई बॉलीवुड स्टार कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके है। राज्य सरकार द्वारा लोगों को बचाने के लिए उठाए जा रहे कदम नाकाफी साबित हो रहे हैं।

यह भी पढ़ें : वैक्सीनेशन की फोटो पोस्ट कर जीत सकते हैं 5 हजार रुपए | भारत सरकार दे रही है मौका

वैक्सीन की कमी अफवाह नहीं

सुचित्रा ने ट्वीट करके इस बारे में जानकारी दी कि वो वैक्सीन लगवाने के लिए मुंबई के लाइफलाइन हॉस्पिटल गई थीं लेकिन वहां उन्हें वैक्सीन नहीं मिल सकी। एक हफ्ते बाद आने के लिए कहा है। उन्होंने अपने फैंस को कहा है कि कोविड वैक्सीन की शॉर्टेज अफवाह नहीं है। उन्होंने भी इस स्थिति का सामना किया है।

30 साल बड़े शेखर कपूर से शादी की थी

फिल्मी करियर को बीच में छोड़कर वर्ष 1997 में सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने शेखर कपूर से शादी कर ली थी। शेखर कपूर को उस वक्त फिल्म मिस्टर इंडिया से बड़ी लोकप्रियता हासिल हुई थी। शेखर उनसे उम्र में 30 साल बड़े हैं। ये शादी करीब दस साल चली। वर्ष 2007 से ये दोनों अलग रह रहे हैं। दोनों की एक बेटी है जिनका नाम कावेरी है और वो भी अपनी मां की तरह फिल्मों में करियर बनाने के लिए तैयारी कर रही हैं। उन्हें डांस और संगीत में भी गहरी रुचि है।

यह भी पढ़ें : Corona: सावधान ये 5 लक्षण शरीर में दिखाई दें, तो नजरअंदाज नहीं करें

लिख चुकी हैं किताब

सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने अपनी किताब ड्रामा क्वीन में अपनी जिदंगी के बारे में ढेरों खुलासे किए। उनका मानना है कि हमारी जिंदगी में जो कुछ होता है उनमें से ज्यादातर हमारी मर्जी से होता है, इसलिए उसके बारे में बात करने से हमें बचना नहीं चाहिए। वो सब हमारी जिंदगी का हिस्सा होता है। खराब तब लगता है जब हम उसके बारे में खुद बात करना नहीं चाहते और लोग उसका मजाक बनाते हैं।

यह भी पढ़ें : Corona Update: रूस की स्पुतनिक वैक्सीन को मिल सकती है भारत में इस्तेमाल की मंजूरी

शेखर कपूर के खिलाफ किया था केस

पति शेखर कपूर से अलग होने के बाद उन्होंने उनके खिलाफ फैमिली कोर्ट में केस भी किया था। जिसमें उन्होंने अपनी बेटी कावेरी के लिए पैसे की मांग की थी। बताया जाता है कि प्रीति जिंटा के शेखर की जिंदगी में आने के बाद कविता और शेखर में दूरियां आ गई थीं।

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories