अंगूर खाने के ये होंगे 8 फायदे सुन दंग रह जाएंगे आप, आज से पहले नहीं सुने होंगे

इन दिनों बाजार में अंगूरों (Grapes) की बहार आई हुई है। इस मौसम में रस से भरे अंगूर खाना सेहत के लिए फायदेमंद है। बाजार में काले और हरे दोनों तरह के अंगूर मिल रहे हैं। दोनों तरह के अंगूर स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है। अंगूर में प्रोटिन, कार्बोहाइड्रेट, सोडियम, फाइबर, विटामिन ए, सी, ई तथा के के अलावा कैल्शियम, कॉपर, मैग्नीशियम, मैंग्नीज, जिंक और आयरन जैसे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। आइए आज हम आपको बताते हैं अंगूर (Grapes) खाने के 8 फायदे…

8 Amazing Benefits Of Grapes For Health

1. पेट के लिए होता है फायदेमंद

अंगूर खाने से पेट की बहुत सी बीमारियों से राहत मिलती है। इससे कब्ज दूर होती है। वहीं उल्टी आने पर अंगूर पर काला नमक व काली मिर्च लगाकर खाने से उल्टी आना बंद हो जाती है।

2. माइग्रेन में राहत

यदि आप माइग्रेन की समस्या से पीड़ित है तो आपको सलाह दी जाती है कि आप आज से ही अंगूर खाना शुरू कर दीजिए। इससे सिरदर्द से राहत पाई जा सकती है। अंगूर का रस पीना सिरदर्द में जल्द राहत दे सकता है।

यह भी पढ़ें : Success Mantra: सफलता के ये 10 कदम चलिए, हर काम में मिलेगी सफलता

3. खून की कमी करें दूर

अंगूर शरीर में खून की कमी को दूर करता है। इसका कारण यह है कि इसमें काफी मात्रा में आयरन पाया जाता है। खून की कमी या एनीमिया होने पर नियमित रूप से अंगूर खाना चाहिए। खून की कमी को दूर करने के लिए एक गिलास अंगूर के जूस में 2 चम्मच शहद मिलकार पीने से खून की कमी को दूर किया जा सकता है।

4. स्क्रिन पर आएं नेचुरल ग्लो (grapes benefits for skin)

यदि आप चाहते हैं आपकी स्किन नेचुरल रूप से ग्लो करें तो आपको अंगूर का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। अंगूर खाने से चेहरे पर होने वाले दाग, धब्बों, झुरियों से छुटकारा पाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें : घर में कलह का कारण बनते है ये 7 वास्तु दोष, ये उपाय अपनाइए

5. हार्ट अटैक का खतरा करें कम

अंगूर खाने वाले व्यक्तियों में हार्ट अटैक का खतरा कम पाया जाता है। यह खून में नाइट्र्कि एसिड के लेवल को नियंत्रित करता है, जिससे ब्लड क्लॉटिंग नहीं रहती और हार्ट अटैक का खतरा कम हो जाता है। इससे ब्लड प्रेशर भी कंट्रोल में रहता है।

6. भूख बढ़ाएं अंगूर

यदि आप अपने बच्चों के भूख न लगने की समस्या से परेशान है और इस कारण से उनका वजन नहीं बढ़ रहा है तो आप उन्हें ज्यादा से ज्यादा अंगूर खिलाएं। इसके सेवन से कब्ज की समस्या दूर होती है, साथ ही भूख भी लगने लग जाती है।

7. अर्थराइटिस में आराम

अर्थराइटिस या जोड़ो के दर्द से ग्रसित व्यक्ति को नियमित रूप से अंगूर का सेवन करना चाहिए। क्योंकि यह शरीर से उन लवणों को निकाल देता है, जिनके कारण अर्थराइटिस शरीर में बनी रहती है।

8. मुंह के छालों को मिटाएं

अंगूर के छालों के लिए रामबाण औषधि हैं। अंगूर का रस निकालकर उस रस से गरारे करने से मुंह में होने वाले छालों से राहत पाई जा सकती है।

किंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 11 नवंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Samsung Galaxy S27 Price in India: जानें कीमत, दमदार फीचर्स और लॉन्च डेट

Samsung Galaxy S27 Price in India: सैमसंग के अगले...

Topics

Aaj Ka Rashifal 11 नवंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Related Articles

Popular Categories