5जी स्पेक्ट्रम नीलामी: पहले दिन 1.45 लाख करोड़ से ज्यादा की बोलियां -आज भी जारी रहेगी नीलामी

नई दिल्ली। पहली बार हो रही 5जी टेलीकॉम स्पेक्ट्रम की नीलामी के पहले दिन मंगलवार को 1.45 लाख करोड़ रुपए से अधिक की बोलियां मिली हैं। रेडियो वेव्स की अब तक की सबसे बड़ी नीलामी में रिलायंस जियो, भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और अदाणी डेटा नेटवर्क्स ने बोली लगाईं। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया, पहले दिन 1.45 लाख करोड़ रुपए की बोलियां मिली हैं। यह 2015 के रिकॉर्ड को पार कर गईं।

निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार, नीलामी के दौरान यह पता नहीं चलेगा कि किस कंपनी को कितना स्पेक्ट्रम मिला। आवंटन प्रक्रिया 14 अगस्त तक‌ पूरी करने का लक्ष्य है। इस साल अंत तक 5जी सेवा शुरू होनी है। नीलामी के पहले दिन बोली के चार राउंड हुए। मिड और हाई फ्रिक्वेंसी बैंड स्पेक्ट्रम में कंपनियों की रुचि अधिक रही। सरकार को 700 मेगाहर्ट्ज बैंड में भी बोलियां मिली हैं। इसके अलावा 3300 मेगाहर्ट्ज और 26 गीगाहर्ट्ज बैंड में भी कंपनियों ने मजबूती से बोलियां रखीं। नीलामी बुधवार को भी जारी रहेगी। दूरसंचार मंत्री के अनुसार, बोली में शामिल चारों कंपनियों की भागीदारी ‘मजबूत’ है। नीलामी को लेकर कंपनियों की जो प्रतिक्रिया है, उससे लगता है कि वे कठिन समय से बाहर निकल आई हैं।

नीलामी में 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम बेच रही है सरकार

सरकार ने नीलामी में 4.3 लाख करोड़ रुपए के 72 गीगाहर्ट्ज स्पेक्ट्रम को बेचने के लिए रखा है। नीलामी विभिन्न लो फ्रीक्वेंसी बैंड, मीडियम और हाई फ्रीक्वेंसी बैंड रेडियो वेव्स के लिए है। स्पेक्ट्रम की नीलामी विभिन्न लो-फ्रिक्वेंसी बैंड (600, 700, 800, 900, 1800, 2100 और 2300 मेगाहर्ट्ज), मिड-फ्रिक्वेंसी बैंड (3300 मेगाहर्ट्ज) और हाई-फ्रिक्वेंसी बैंड (26 गीगाहर्ट्ज) में आयोजित की जा रही है। ये बैंड ऑपरेटरों को अपने नेटवर्क कवरेज को मजबूत करने में मदद करेंगे।

कंपनियों की दिलचस्पी, पर ज्यादा आक्रामक नहीं: एक्सपर्ट

टेलीकॉम एक्सपर्ट महेश उप्पल के मुताबिक, 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी में कंपनियों की दिलचस्पी तो दिखी है, लेकिन वे इसमें ज्यादा आक्रामकता नहीं दिखाएंगी। इसकी सबसे बड़ी वजह यह है कि मांग से ज्यादा स्पेक्ट्रम नीलामी के लिए रखा गया है। ऐसे में सभी कंपनियों को जरूरत के लायक स्पेक्ट्रम मिल जाना चाहिए। ऐसे में उम्मीद यह है कि यह नीलामी एक-दो दिन से ज्यादा नहीं चलेगी।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 5 अक्टूबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 5 अक्टूबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories