Rajinikanth बोले- बीमारी ने बहुत कुछ सिखाया, अब नहीं करेंगे कोई पॉलिटिकल पार्टी लांच

    साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ने मंगलवार को अपने टिवट्र हैंडल से फैंस को जानकारी दी कि वे 2021 में होने वाले विधानसभा चुनाव के कोई राजनीतिक पार्टी नहीं बनाएंगे। उनकी बीमारी ने उन्हें बहुत कुछ सिखा दिया है।

    - Advertisement -
    - Advertisement -

    नई दिल्ली: साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत (Superstar Rajinikanth) ने कहा कि खराब स्वास्थ्य के चलते उन्होंने राजनीति में आने का अपना इरादा बदल दिया। उन्होंने अपने फैंस से माफी मांगते हुए कहा कि वे अब कोई पॉलिटिकल पार्टी लांच नहीं करेंगे। सुपरस्टार ने कहा कि बीमारी ने उन्हें बहुत कुछ सिखा दिया है।

    रजनीकांत ने कहा कि अपने खराब स्वास्थ्य को उन्होंने भगवान की चेतावनी के रूप में लिया है। तमिलनाडू में 2021 में होने वाले चुनावों के लिए राजनीतिक पार्टी लांच करने का अपना फैसला बदल लिया है। रजनीकांत की यह घोषणा उस वक्त आई है जब दो दिन पहले वे अस्पताल से डिस्चार्ज हुए है। हाईब्लड प्रेशर के चलते पिछले कई दिनों से उनका इलाज चल रहा था।

    31 दिसंबर को होनी थी पॉलिटिकल पार्टी की घोषणा

    सुपरस्टार रजनीकांत ने पहले जनवरी 2021 में पाॅलिटिकल पार्टी (Political party) की बनाए जाने की जानकारी दी। इसकी घोषणा के लिए 31 दिसंबर 2020 का दिन निश्चित किया गया था। लेकिन घोषणा से महज दो दिन पूर्व पॉलिटिकल पार्टी बनाने से इनकार करने से जहां उनके फैंस को बड़ा निराश करने वाला है। वहीं सियासी गलियारों में रजनीकांत के इस यूटर्न को लेकर बहस छिड़ी हुई। राजनीति गलियारों में अब चर्चा है कि वे प्रधानमंत्री मोदी के प्रेरित होकर भाजपा के पक्ष में प्रचार कर सकते हैं। इससे पहले भी वे सार्वजनिक तौर पर पीएम मोदी की नीतियों की प्रशंसा कर चुके हैं।

    2021 में होना है तमिलनाडू विधानसभा का चुनाव

    तमिलनाडू में वर्ष 2021 में विधानसभा के चुनाव होने है। रजनीकांत ने पहले घोषणा की थी उनकी पार्टी वर्ष 2021 में राज्य की सभी 234 विधानसभा पर अपने उम्मीद्वार उतारेगी। उन्होंने बताया था कि उनकी पाटी के 60 से 65 प्रतिशत प्रत्याशी 45 से 50 वर्ष के होंगे। शेष सीटों पर समाज के अच्छे लोगों, पेशेवरों, पूर्व न्यायाधीशों तथा पूर्व आइएएस को चुनाव लड़ाया जाएगा। इसके लिए उन्होंने एक राजनीतिक पार्टी के गठन का फैसला किया था।

    Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

    इस खबर काे शेयर करें

    - Advertisement -
    News Post
    News Posthttps://newspost.in
    हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

    Latest news

    - Advertisement -

    Related news

    - Advertisement -