Morpankhi Plant: घर में यह पौधा लगाया तो होगी पैसों की बरसात

    - Advertisement -
    - Advertisement -

    अगर आप अपने घर में सुख-समृद्धि व खुशहाली चाहते है तो आपको अपने घर के आंगन में Morpankhi Plant अवश्य लगाना चाहिए। मोरपंखी का पौधा लगाने से घर में रुपए-पैसे से जुड़ी समस्या समाप्त होने लगती है। जिस तरह मोर जब नाचता है तो उसे देखकर मन खुश हो जाता है उसी प्रकार रोजाना मोरपंखी का पौधा देखकर जीवन खुशहाल हो जाता है। इस पौधे को विद्या के पौधे के नाम से जाना जाता है।

    मोरपंखी के पौधे से होने वाले लाभ (Morpankhi Plant Benefits in Hindi)

    यदि आपका जीवन कई तरह की समस्याओं से घिरा हुआ है तो आपको मोरपंखी का पौधा अपने घर में लगाना चाहिए। इससे घर में सकारात्मक वातावरण बनने लगता है और आपकी सारी समस्याएं धीरे-धीरे समाप्त होने लगती है। जीवन प्रगति और उन्नति की ओर अग्रसर होने लगता है। व्यापार में आ रही बाधाए समाप्त होने लगती है। नौकरीपेशा लोगों के नौकरी में आ रही समाप्त खत्म हो जाती है।

    #1. Morpankhi Plant का अंग्रेजी नाम

    मोरपंखी का पौधा शंकुधारी पेड़ों की प्रजाति से संबंधित है। इसका वैज्ञानिक नाम Platycladus Orientalis है। इसे अंग्रेजी भाषा में Thuja या Oriental Thuja के नाम से जाना जाता है। इस पौधे की विश्व में कुल पांच प्रजातियां पाई जाती है, जिसमें से तीन पूर्वी एशिया में और दो उत्तरी अमेरिका में है।

    #2. मोरपंखी के पौधे की पहचान

    मोरपंखी का पौधा सदाबहार होता है, इसके ऊपर लाल और भूरे रंग की छाल होती है। इस पौधे की ऊंचाई करीब 3 से 10 मीटर या इससे अधिक भी हो सकती है। इसकी पत्तियां दोनों तरफ से प्लेन होती है, जिनकी लम्बाई लगभग 1 से 10 मिमी होती है। मोरपंखी के पौधे नर और मादा दोनों तरह के होते है। नर पोधों में शंकु छोटे होते है, और मादा पौधे का शंकु बड़ा होता है। जब पौधा लगभग एक वर्ष का होता है, तो प्रत्येक पक्ति की जोड़ी के पास एक या दो छोटे-छोटे बीज होते है। इसके बीजों का रंग हल्का हरा होता है। बीज पकने के बाद काले रंग के हो जाते है।

    #3. मोरपंखी का पौधा घर में कहां और किस दिशा में लगाना चाहिए

    मोरपंखी के पौधे को घर के दरवाजों के दोनों ओर लगाना चाहिए। इसके अलावा मोरपंखी के पौधे को उत्तर या पूर्व दिशा में लगाया जा सकता। इससे घर में लक्ष्मीजी की कृपा बनी रहती है। दूसरी एक और बात मोरपंखी के पौधे को हमेशा ऐसे स्थान पर लगाना चाहिए जहां पौधे को पर्याप्त धुप मिल सके।

    #4. मोरपंखी का पौधा कब लगाना चाहिए

    मोरपंखी का पौधा सदाबहार है। यदि आप नर्सरी से पौधा खरीदते है तो इसे किसी भी मौसम में अपने घर में लगा सकते हैं। लेकिन यदि आप बीज से पौधा लगाने क बारे में सोच रहे है तो इसके लिए बारिश का मौसम अगस्त-सितंबर सबसे अनुकूल है।

    #5. मोरपंखी पौधे के औषधीय गुण

    वैसे को मोरपंखी के पौधे को सामान्यतौर पर सजावटी पौधे के तौर पर जाना जाता है। लेकिन इसके औषधीय गुणों के कारण होम्योपैथिक व आयुर्वेदिक दवाओं में इसका उपयोग किया जाता है। इसके अलावा मोरपंखी के पौधे से निकलने वाली सकारात्मक ऊर्जा हमें कई तरह की बीमारियों से बचाए रखती है।

    #6. वास्तु में मोरपंखी पौधे का महत्व

    वास्तु में मोरपंखी के पौधे को सुख-समृद्विकारक माना गया है। इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का वातावरण बनता है। ऐसा माना जाता है कि जहां मोरपंखी का पौधा होता है उस घर में रुपए-पैसे की कभी कमी नहीं होती है।

    #7.मोरपंखी के पौधे का नुकसान

    घर की शोभा बढ़ाने के साथ ही मोरपंखी का पौधा वास्तु के हिसाब से भी घर में लगाना अच्छा माना जाता है। इसकी सकारात्मक ऊर्जा व्यक्ति के जीवन के विकास में सहायक होती है। मोरपंखी के पौधे का कोई नुकसान नहीं है।

    #8. मोरपंखी के पौधे की कीमत

    मोरपंखी का पौधा आप अपने आसपास की नर्सरी से 30 से 150 रुपए में खरीद सकते हैं। पौधे की लंबाई के अनुसार ही उसकी कीमत तय होती है।

    #9. मोरपंखी का पौधा कहां से खरीदें

    मोरपंखी का पौधा उद्यान नर्सरियों से खरीदा जा सकता है। इसके अलावा अमेजन, फिल्पकार्ट जैसी साइटों से भी ऑनलाइन इस पौधे को खरीदा जा सकता है।

    #10. मोरपंखी प्लांट केयर कैसे करें (morpankhi plant care)

    मोरपंखी के प्लांट में रोजाना थोड़ा-थोड़ा पानी डालना चाहिए। गर्मियों के मौसम में इस पौधे की पत्तियां पीली होने लगती है। इसलिए इस दौरान पौधे को पर्याप्त पानी दिया जाना चाहिए। इसके अलावा सर्दियों के दिनों में पौधे को पर्याप्त धूप मिल सके। ऐस स्थान पर गमले को रखना चाहिए। पौधे में कीडे़ लगने पर नीम के तेल का स्पे किया जाना चाहिए।

    #11. मोरपंखी पौधा लगाने का सही तरीका

    मोरपंखी का पौधा बीज और कटिंग दोनों तरह से लगाया जा सकता है। इसे लगाने का सबसे सही समय बरसात का होता है। इस मौसम में पौधा सही तरह से पनप सकता है। इसके अलावा आप इस वीडियो में मोरपंखी लगाने का सही तरीका देख सकते हैं-

    देखें वीडियो

    FAQ अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

    Q: मोरपंखी के पौधे को गमले में लगाए या जमीन में?
    Ans: मोरपंखी के पौधे को आप अपनी सुविधा के अनुसार गमले या जमीन दोनों जगह लगा सकते है।
     Q: क्या मोरपंखी के पौधे में फूल आते है
    Ans: नहीं मोरपंखी के पौधे में फूल नहीं आते है। यह एक सजावटी पौधा है। जिसकी पत्तियां मोरपंख की भांति होती है। 
    Q: मोरपंखी के पौधे की पत्तियां किताबों में रखने से विद्या आती है
    Ans: नहीं ऐसा नहीं है। लेकिन मोरपंखी के पौधे से सकारात्मक ऊर्जा मिलती है। इसकी पत्तियां लंबी समय तक हरी रहने के कारण बहुत से लोग अपनी किताबों में इसे रखते हैं।
    Q: मोरपंखी के पौधे का वैज्ञानिक नाम क्या है
    Ans: मोरपंखी के पौधे का वैज्ञानिक नाम Platycladus Orientalis है।

    Also Read :

    तनाव में Chips, Ice-cream और Fast-food खाना ज्यादा पसंद करती हैं महिलाएं

    शहद के फायदे और नुकसान | Shahad ke Fayde aur Nuksan in Hindi

    ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

    - Advertisement -
    News Post
    News Posthttps://newspost.in
    हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

    Latest news

    - Advertisement -

    Related news

    - Advertisement -