Aaj ka rashifal: 14 अप्रैल 2024 | जानिए कैसी रहेगी आज आपके सितारों की चाल | पढ़ें मेष से लेकर मीन तक का हाल

    राशिफल से व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक जानकारियां प्राप्त की जा सकती है। राशिफल ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के आधार पर बनाया जाता हैं ग्रहों की चाल निरंतर बदलती रहती है।

    - Advertisement -
    - Advertisement -

    व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक जानकारियां राशिफल (Aaj ka rashifal) से प्राप्त की जा सकती है। राशिफल ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के आधार पर बनाया जाता हैं ग्रहों की चाल निरंतर बदलती रहती है। ऐसे में इसका आपके व्यापार, नौकरी व पारिवारिक जीवन में सीधा असर पड़ता हैं। आज का राशिफल सभी राशियों का कैसा रहेगा? इनका आपके जीवन पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते है…

    Aaj ka rashifal (आज का राशिफल)

    1.मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:

    mesh rashi : मन में स्थिरता और निर्णायकता का अभाव होने से आप तेजी से कोई निर्णय नहीं ले सकेंगे। इसके परिणामस्वरूप महत्त्वपूर्ण कार्य स्थगित रखने पड़ेंगे। नौकरी धंधे में प्रतिस्पर्धियों का सामना करना पड़ेगा। नए कार्य की शुरुआत करने के लिए प्रेरित होंगे। समान विचारधारावाले व्यक्तियों के साथ बौद्धिक या तार्किक विचार विनिमय होगा। छोटा-सा प्रवास होगा। स्त्रीवर्ग को वाणी पर संयम रखने की गणेशजी की सलाह है। साहित्य लेखन के लिए अनुकूल दिन है।.

    2. वृषभ (Taurus in hindi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:

    वृषभ राशि : आज आप समस्त द्विधाओं को किनारे रखकर मन को एकाग्र और स्वस्थ रखने की आवश्यकता है, क्योंकि मन की अस्थिरता के कारण आप हाथ में आए हुए स्वर्ण अवसर को खो देंगे, ऐसी संभावना है। आज आपको जिद्द और अहम् छोड़कर समाधानकारी व्यवहार अपनाना पड़ेगा। भाई- बंधुओं के बीच के सम्बंध अधिक सहयोगपूर्ण बनेंगे। कलाकारों, लेखकों और कारीगरों जैसे मौलिक सर्जकों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

    3. मिथुन (Gemini Rashifal) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:

    मिथुन राशि: गणेशजी कहते हैं कि आज का दिन शुभ तथा अनुकूलताभरा होगा। कार्यालय में सहकर्मचारी तथा ऊपरी अधिकारियों के साथ सम्बंध अच्छे रहेंगे। सामाजिक दृष्टि से आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग हैं। स्नेहीजनो से भेंट उपहार मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। सांसारिक जीवन आनंदमय रहेगा।

    4. कर्क (Cancer Rashifal) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:

    आपको शारीरिक और मानसिक भय का अनुभव होगा। मन की उलझन के कारण निर्णय लेना बहुत कठिन हो जाएगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद होने से उदासी बढ़ेगी। माता के स्वास्थ्य के सम्बंध में चिंता हो सकती है। खर्च बढ़ सकता है। विवाद से दूर रहने की गणेशजी की सलाह है।

    5. सिंह (Leo Rashifal) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:

    आप का दिन मध्यम फलदायी होगा, ऐसा गणेशजी को प्रतीत होता है। निर्धारित कार्यों की ओर ध्यान दीजिएगा ऐसा गणेशजी सूचित करते हैं। धार्मिक एवं मांगलिक कार्यों में आज का दिन बीतेगा एवं धार्मिक यात्रा का आयोजन भी हो सकता है। आज आप थोड़े क्रोधित रहेंगे जिस वजह से मानसिक अशांति होगी। संतान की तरफ से भी चिंतित रहेंगे एवं व्यवसाय में बाधा उपस्थित होगी। विदेश स्थित स्वजनों से समाचार मिलेंगे।

    6.कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:

    आज किसी नए कार्य का श्री गणेश न करें ऐसा गणेशजी सूचन करते हुए कहते हैं। आरोग्य संभालिएगा और खासकर बाहर का खाना-पीना टालिएगा। आज आप अधिक क्रोधित रहोगे इसलिए वाणी पर संयम रखिएगा। परिवारजनों से उग्र बर्ताव के कारण मन को दुख न हो जाए इसका खास ध्यान रखिएगा। बहुत अधिक धन का व्यय होगा। पानी से बचिएगा एवं सरकार विरोधी प्रवृत्तियों व झगड़े टंटों से दूर रहिएगा।

    7.तुला (Libra Aaj ka rashifal ) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:

    आज आप प्रवास या किसी देव स्थान में जाने की संभावना है। जो लोग विदेश जाने के इच्छुक होंगे उनके लिए अनुकूल संयोग बनेंगे। बच्चों तथा तबीयत की चिंता परेशान करेगी। नौकरी करने वालों को उनके उच्च पदाधिकारियों का सहयोग नहीं प्राप्त होगा। गणेशजी की सलाह है कि आप किसी के साथ दलील न करें। खर्च होने की भी संभावना है।

    8. वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:

    आप के गृहस्थजीवन में शांति एवं आनंद का वातावरण होगा एवं शारीरिक व मानसिक आरोग्य भी सुदृढ़ होगा। बीमार लोगों के स्वास्थ्य में सुधार आएगा। दफ्तर में सहकर्मियों का सहयोग पूर्ण मात्रा में मिलेगा। स्त्री मित्रों से भेंट होगी एवं मायके से अच्छे समाचार मिलेंगे। धन लाभ होगा एवं रुके हुए कार्य़ पूर्ण होंगे, ऐसा गणेशजी का मानना है।.

    9. धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    आज आप यात्रा प्रवास टालें, क्योंकि पेट संबंधी बिमारियां एवं समस्याएँ पैदा होंगी ऐसा गणेशजी कहते हैं। संतानों के आरोग्य व अभ्यास संबंधी चिंताओं से मन व्याकुल होगा। कार्य-सफलता न होने पर निराशा भी होगी अतः क्रोध की भावना पर संयम रखिएगा। साहित्य एवं कला के प्रति आज आपकी रुचि रहेगी और काल्पनिक दुनिया की सैर करेंगे। प्रिय पात्रों के साथ समय अच्छा बीतेगा। तार्किक एवं बौद्धिक चर्चा से दूर रहें।.

    10.मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:

    व्यापार- धंधे में वृद्धि होगी। आर्थिक दृष्टि से आपका दिन लाभदायक सिद्ध होगा और आर्थिक कामकाज अच्छी तरह पूरा कर सकेंगे। परिवार में सुख- शांति बनी रहेगी। आपके साथ काम करने वाले तथा अधीनस्थ कर्मचारी का आपको सहयोग प्राप्त होगा। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। विरोधियों पर विजय प्राप्त कर सकेंगे। गणेशजी की सलाह है कि आप वैधानिक मामलों में थोड़ा सावधान रहें।

    11.कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:

    Aaj ka rashifal : आज आपको अपने स्वास्थ्य तथा संतान की चिंता परेशान करेगी। पेट की अपच जैसी तकलीफ हो सकती है। तेजी से विचार बदलने से आपकी मानसिक स्थिति डंवाडोल होने की संभावना है। किसी भी कार्य का श्री गणेश करने के लिए आज का दिन अच्छा नहीं है। यात्रा- प्रवास स्थगित रखने की गणेशजी की सलाह है, क्योंकि उससे तकलीफ हो सकती है।.

    12. मीन (Pisces ) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची: Aaj ka rashifal

    आपके तन-मन में बेचैनी अनुभव होगी। पारिवारिक सदस्यों के साथ मतभेद या विवाद हो सकता है। माताजी की तबीयत खराब होने की संभावना है। कुछ ऐसी घटनाएँ घटेंगी जिसके कारण आपका उत्साह ठंडा पड़ जाएगा। आपको नींद न आने से अस्वस्थता अनुभव होगा। पानी और स्त्री से दूर रहने की गणेशजी सलाह देते हैं। मकान, वाहन या अन्य संपत्ति से सम्बंधित मामले चिंता का कारण हो सकते हैं। Aaj ka rashifal

    नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। Aaj ka rashifal की पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

    www.ganeshaspeaks.com से साभार

    Also Read :

    ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

    - Advertisement -
    News Post
    News Posthttps://newspost.in
    हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

    Latest news

    - Advertisement -

    Related news

    - Advertisement -