Weight Lose Tips: वजन कम करना चाह रहे हैं तो इन 11 चीजों को खानें से बचें

    - Advertisement -
    - Advertisement -

    Weight Lose Tips: क्या आप अपना वजन कम करना चाहते हैं। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं 11 ऐसी चीजों के बारे में, जिन्हें खाने से आपको बचना चाहिए।

    खाने वाले फूड आइटम्स का शरीर के वजन पर बड़ा प्रभाव पड़ता है। जहां कुछ फूड आइटम्स वजन घटाने में मददगार होते है तो वहीं कुछ संसाधित ओर परिष्कृत फूड आपका वजन बढ़ा सकते हैं। बहुत से लोग खासतौर पर महिलाएं अपना वजन को कम करना चाहते हैं लेकिन जाने-अनजाने में ऐसे चीजें भी खाते रहते हैं, जिनसे उनका वजन घटने की बजाय बढ़ जाता हैं।

    ऐसा नहीं है कि आपको यहां बताई जा रही 11 चीजें वजन घटाने के दौरान ही नहीं खानी है। बल्कि उसके बाद भी यदि आप चाहते हैं कि आप फिट रहे। आपका वजन नहीं बढ़े तो आपको इन 11 चीजों को खाने से परहेज करना चाहिए।

    आइए जानते हैं Weight Lose Tips

    1.फ्रेंच फ्राइज़ और आलू के चिप्स (French Fries and Potato Chips)

    सादा व उबला हुआ आलू खाने में सबसे अच्छा रहता हैं, लेकिन फ्रेंच फ्राइज और आलू के चिप्स वजन बढ़ाने वाले होते हैं। इनमें कैलारी बहुत अधिक होती है। इस कारण इनके सेवन से बचना चाहिए।

    एक अध्ययन में यह पाया गया है कि फ्रेंच फ्राइज और आलू के चिप्स खाने में तो आसान होते हैं। लेकिन किसी भी दूसरे भोजन की तुलना में यह वजन बढ़ाने वाला भी होता है। बहुत अधिक बेक्ड, भुने या तले आलू में कैंसर पैदा करने वाले पदार्थ हो सकते है। जिन्हें एक्रिलामाइड्स कहा जाता है।

    2. कोल्ड़ ड्रिंक्स, सोड़ा व एनर्जी ड्रिंक्स

    यदि आप वजन कम करने के बारे में गंभीरता से विचार कर रहे हैं तो आपको कोल्ड़ ड्रिंक्स, सोड़ा व एनर्जी ड्रिंक्स के सेवन से दूर रहना चाहिए।

    एक अध्ययन में पता चला है कि भले ही शर्करा वाले पेय पदार्थों में कैलोरी अधिक होती है लेकिन आपका मस्तिष्क इन्हें ठोस भोजन के रूप में स्वीकार नहीं करता है। ऐसे में आप जरूरत से ज्यादा भोजन करेंगे। जिससे आपका वजन बढ़ाना निश्चित है। अध्ययन में यह भी पाया गया है कि कोल्ड़ ड्रिक्स व सोड़ा पीने से स्वास्थ्य पर विपरीत प्रभाव पड़ता है।

    यह भी पढ़ें : Self confidence बढ़ाने के 5 तरीके, आज ही आजमाएं

    3. आइसक्रीम (Ice Cream) से बनाएं दूरी

    माना आइसक्रीम (Ice Cream) बहुत ही टेस्टी होती है और इससे दूरी बनाना एक कठिन काम है लेकिन यह स्वास्थ्य के लिए सही नहीं है। इसके प्रचूर मात्रा में शर्करा होती है। जिससे वजन बढ़ने में मदद मिलती है।

    यदि आपका मन नहीं मानें और आप आइसक्रीम खाना ही चाहें तो बहुत कम मात्रा में खाएं। घर पर बनी आइसक्रीम इसका बेहतर विकल्प हो सकता है।

    4. व्हाइट ब्रेड (White Bread)

    व्हाइट ब्रेड हाई रिफाइंड होती है। इसमें बहुत अधिक मात्रा में शुगर होती है। यह आपके खून में शर्करा की मात्रा बढ़ा सकता है।

    अमेरिका में एक अध्ययन के दौरान 9267 लोगों को ब्रेड के दो स्लाइड (120ग्राम) कुछ दिनों तक खिलाई गई। फलस्वरूप इन लोगों में 40 प्रतिशत तक वजन बढ़ना व मोटापा देखा गया।

    5. कैंडी बार (Candy Bars)

    कैंडी बार (Candy Bars) आपको हर जगह आसानी से मिल जाएगी। लेकिन कैंडी बार खाने से बचना चाहिए। इसमें कैलोरी अधिक होती है, जबकि पोषक तत्व कम होते हैं। चॉकलेट में शामिल एक औसत आकार की कैंडी बार में लगभग 200-300 कैलोरी हो सकती है। कैंडी बार की बजाय आप फल खाएं। फल आपके स्वास्थ्य के लिए स्वस्थकर है।

    6. फलों का रस (Fruit Juices)

    अगर आप अपना वजन कम करना चाहते है तो आपको बाजार में मिलने वाले फलों के रस के सेवन से बचना चाहिए। सुपरमार्केट में मिलने वाले अधिकांश फलों के रस अत्यधिक संसाधित होते है। इनमें शुगर की मात्रा भी बहुत होती है।

    फलों के रस से दूर रहें और इसके बजाय पूरे फल खाएं। फलों में रस में आमतौर पर कोई फाइबर नहीं होता है। इसका मतलब यह है कि एक गिलास संतरे के रस में एक संतरे का जितना प्रभाव नहीं होता।

    7. पेस्ट्री, कुकीज़ और केक (Pastries, Cookies and Cakes)

    पेस्ट्री, कुकीज और केक को स्वास्थ्य के सही नहीं माना जा सकता। इसमें चीनी और परिष्कृत आटा जैसी अहितकर सामग्री का उपयोग किया जाता है।

    इनके निर्माण में कृत्रिम ट्रांस वसा का इस्तेमाल किया जाता हैं। इन उच्च कैलोरी ओर कम पोषक तत्वों वाले खाद्य पदार्थों को खाने के तुरंत बाद भूख लगने लगती है।

    यदि आप मीठा खाना ही चाहते हैं तो डार्क चॉकलेट का एक छोटा टुकडा इनका अच्छा विकल्प हो सकता है।

    8. शराब के सेवन से बचें

    शराब कार्ब्स और प्रोटिन की तुलना में अधिक कैलोरी प्रदान करती है। ज्यादा मात्रा में शराब (Alcohol) पीने से वजन में बढ़ोतरी होती है खासतौर से बीयर से। हालांकि शराब से वजन बढ़ने के स्पष्ट प्रमाण नहीं मिले है।

    यदि आप अपना वजन कम करने की कोशिश कर रहे हैं तो शराब को पूरी तरह छोड़ देना ही बेहतर होगा। आप पढ़ रहे हैं Weight Lose Tips: वजन कम करना चाह रहे हैं तो इन 11 चीजों को खानें से बचें

    यह भी पढ़ें : Success Mantra: सफलता के ये 10 कदम चलिए, हर काम में मिलेगी सफलता

    9. पिज्जा (Pizza)

    पिज्जा एक बहुत ही लोकप्रिय फास्ट फूड है। हांलाकि मार्केट में मिलने वाले पिज्जा स्वास्थ्य की दृष्टि से ठीक नहीं कहे जा सकते है। इनमें अत्यधिक कैलोरी होती है। ज्यादातर यह परिष्कृत आटा व मांस जैसे अस्वास्थ्यकर तत्वों से मिलकर बनाए जाते हैं।

    यदि आप पिज्जा खाने का आनंद लेना ही चाहते हैं तो घर पर बने पिज्जा खाइएं। यह स्वास्थ्यवर्धक भी होता है। सुपरमार्केट में मिलने वाले पिज्जा में बहुत सारी चीनी का इस्तेमाल किया जाता है तो स्वास्थ्य के लिए नुकसानदेय है।

    10. हाई कैलोरी कॉफी (High-Calorie Coffee Drinks)

    यदि आप कॉफी पीना पसंद करते हैं तो आप हाई कैलोरी कॉपी पीने से बचें। इसके बजाय आप सादा, ब्लैक कॉफी पी सकते है। कॉफी में अत्यधिक मात्रा में कैफीन पाया जाता है। यह मेटाबालिज्म को बढ़ाता है तथा वसा को तेजी से जलाता है।

    11. चीनीयुक्त खाद्य पदार्थ (Foods High in Added Sugar)

    आधुनिक आहार में चीनी सबसे खराब चीज है। अत्यधिक चीनी के सेवन से कई गंभीर बीमारियां होने की आशंका रहती है। अधिकांश खाद्य पदार्थों में चीनी का अत्यधिक इस्तेमाल किया जाता है।

    लो-फैट या फैट-फ्री खाद्य पदार्थों के चयन करते समय आपको विशेष रूप से सावधानी बरतनी चाहिए। क्योंकि निर्माता अक्सर वसा को हटाने के दौरान खोए हुए स्वाद को बनाने के लिए उसमें बहुत सारी चीनी का प्रयोग करते है।

    Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

    इस खबर काे शेयर करें

    - Advertisement -
    News Post
    News Posthttps://newspost.in
    हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

    Latest news

    - Advertisement -

    Related news

    - Advertisement -