नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के अध्यक्ष सौरभ गांगुली ( Sourav Ganguly )को शनिवार सुबह सीने के तेज दर्द हुआ। इसके बाद उन्हें कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनकी हालात गंभीर बनी हुई। जानकारी मिलने के बार अस्पताल के बाहर काफी संख्या में उनके फैंस एकत्र हो गए। फैंस द्वारा उनकी सेहत में सुधार के लिए दुआ की जा रही है। जानकारी के अनुसार सौरभ शनिवार सुबह अपने घर पर बनी जिम में कसरत कर रहे थे, तभी अचानक उनके सीने के दर्द उठा।
ममता बनर्जी ने जताया दुख
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सौरभ गांगुली की इस हालात पर दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट किया है कि यह यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को कार्डियक अरेस्ट का सामना करना पड़ा। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके त्वरित और पूरी तरह से ठीक होने की कामना करती हूं।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें
इस खबर काे शेयर करें