Amitabh Bachchan Health Update : शूटिंग के दौरान अमिताभ बच्चन घायल, हिलने-डुलने और सांस लेने में तकलीफ

मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) हैदराबाद में फिल्म ‘प्रोजेक्ट के’ की शूटिंग के दौरान घायल हो गए। उन्हें हिलने-डुलने और सांस लेने में तकलीफ आ रही है। इस घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने अपने ब्लॉग में लिखा, “हैदराबाद में फिल्म के एक एक्शन शॉट के दौरान जख्मी हो गया। रिब कार्टिलेज फट गई और दाहिनी पसली की मांसपेशियों में चोट आई है। शूटिंग रद्द कर दी है।’

उन्होंने बताया कि डॉक्टर से सलाह ली और हैदराबाद के एक अस्पताल में सीटी स्कैन करा कर घर वापस आ गए। अभी ठीक होने में कुछ हफ्ते लगेंगे। दर्द के लिए कुछ दवाएं भी चल रही हैं। नाग अश्विन द्वारा निर्देशित प्रोजेक्ट के में दीपिका पादुकोण और प्रभास अहम भूमिका निभा रहे हैं।

1982 में कुली की शूटिंग में बुरी तरह से जख्मी हुए थे Amitabh Bachchan

पिछले साल दिवाली से ठीक पहले अमिताभ बच्चन ने पैर की नस कटने की जानकारी दी थी। इस हादसे में खूब खून बहा था और चिकित्सकों को टांके लगाने पड़े थे। वे 1982 में फिल्म कुली की शूटिंग के दौरान पसली में चोट लगने की वजह से गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। उस हादसे में हालत इतनी खराब हो गई थी कि चिकित्सकों ने उन्हें कुछ मिनट के लिए क्लीनिकली डेड घोषित कर दिया था।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 26अप्रैल : इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

सरकार दे रही ₹5000, तुरंत करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां पढ़े

भारत सरकार समय-समय पर आम जनता के लिए नई...

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 60 करोड़ की हेरोइन सप्लाई, श्रीगंगानगर बॉर्डर से 4 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: जिले में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर क्षेत्र में...

वजन घटाने जिम गईं हेमा कृपलानी, लड़कों को पावरलिफ्टिंग करते देखकर खुद भी सीखी… अब नेशनल पदक विजेता बनीं

भीलवाड़ा: शास्त्री नगर की हेमा कृपलानी ने इच्छाशक्ति, मेहनत और...

Topics

चाय की जगह पिएं ये 5 Healthy Drinks, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Drinks: भारत में अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत...