Wednesday, July 16, 2025
30.6 C
New Delhi

Finance

Marketing

Politics

Strategy

Finance

Marketing

Politics

Strategy

MP CM Jan Awas Yojana: मुख्यमंत्री जन आवास योजना में मुफ्त मकान देगी मध्य प्रदेश सरकार, जानिए कैसे मिलेंगे मकान

Mukhymantri Jan Awas Yojana Registration | MP CM Jan Awas Yojana Apply Online | एमपी मुख्यमंत्री जन आवास योजना क्या है, लाभ, पात्रता, एवं ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जाने | मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की सरकार राज्य के आम जनहित की बुनियादी आवश्यकताओं को पूरा करने पर ही अपना ध्यान केंद्रित किए है। राज्य के गरीब लोगों के लिए सरकार द्वारा अनेक कल्याणकारी योजनाएं प्रारंभ की है। अब शिवराज सरकार ने  15 अगस्त को आजादी के अमृत महोत्सव के मौके पर आम जनहित के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना शुरू की है। इस योजना में ऐसे परिवारों को मुफ्त मकान दिए जाएंगे, जिनके पास अभी तक अपना कोई मकान नहीं है।

MP CM Jan Awas Yojana 2022

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने 15 अगस्त सन् 2022 को नेहरू स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस के समारोह में ध्वजरोहण किया। इस दौरान उन्होंने Mukhymantri Jan Awas Yojana शुरू करने का ऐलान करते हुए राज्य की जनता को मुफ्त में मकान दिए जाने की सौगात दी। इस योजना के तहत राज्य के ग्रामीण एवं शहरी इलाकों मे रहने वाले बेघर परिवारों को आवास के लिए मकान उपलब्ध करवाए जाएंगे।

मुख्यमंत्री शिवराज ने कहा है कि राज्य में प्रशासन ने 21 हजार एकड़ भूमि को माफियाओं से मुक्त करवाया है। इस जमीन पर अब सुराज कॉलोनियां स्थापित की जाएंगी। इन कालोनियों में बनने वाले मकान राज्य के गरीब आवासहीन परिवारों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। MP CM Jan Awas Yojana का लाभ राज्य के उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत पात्र नहीं है लेकिन उन्हें आवास की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री जन आवास योजना का उद्देश्य

मध्यप्रदेश में मुख्यमंत्री जन आवास योजना को शुरू करने का उद्देश्य राज्य के उन सभी परिवारों को मकान उपलब्ध कराना है जिनके पास अभी तक अपना कोई मकान नहीं है। सरकार का कहना है कि सभी परिवारों के पास अपना मकान होना चाहिए। MP CM Jan Awas Yojana 2022 राज्य के लाखों परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाएगी। इस योजना के माध्यम से पात्र परिवारों को हाईराइज बिल्डिंग बनाकर आवास की सुविधा प्रदान की जाएगी। यह योजना राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई अब तक की महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक होगी। मध्य प्रदेश शासन का संकल्प है कि प्रदेश की धरती पर कोई भी परिवार बिना जमीन और बिना घर के ना रहे। इसी संकल्प को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री जन आवास योजना को आरंभ किया जा रहा है।

MP Mukhymantri Jan Awas Yojana Highlights

योजना का नामMP CM Jan Awas Yojana
घोषित की गईमुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी के द्वारा
घोषित तिथि15 अगस्त सन् 2022
उद्देश्यराज्य में सभी परिवारों के पास रहने के लिए जमीन उपलब्ध करवाना
लाभार्थीप्रधानमंत्री आवास योजना के अपात्र नागरिक
योजना की श्रेणीराज्य सरकारी योजना
राज्यमध्य प्रदेश
अधिकारिक वेबसाइटजल्द ही लॉन्च की जाएगी

Mukhymantri Jan Awas Yojana MP के लाभ एवं विशेषताएं

  • मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी ने 15 अगस्त के दिन नेहरू स्टेडियम में आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में मुख्यमंत्री जन आवास योजना को शुरू करने का ऐलान किया है।
  • इस योजना के माध्यम से मध्य प्रदेश के आवासहीन परिवारों को आवास की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी।
  • लेकिन Madhya Pradesh Mukhymantri Jan Awas Yojana का लाभ उन्हीं परिवारों को दिया जाएगा जो प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत आवास की सुविधा प्राप्त करने के पात्र नहीं है।
  • मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में बताया कि राज्य में प्रशासन ने 21 हजार एकड़ भूमि को दबंगों/माफियाओं से मुक्त करवाया है। इन जमीनों पर अब गरीबों के लिए सुराज कॉलोनी स्थापित की जाएंगी।
  • इन सुराज कॉलोनियों में बेघर जरूरतमंद परिवारों को बसाया जाएगा।
  • इस योजना को लागू करने का मुख्य लक्ष्य यह है कि मध्यप्रदेश में रहने के लिए सबके पास मकान हो और प्रदेश की धरती पर कोई भी परिवार बिना घर के ना रहे।
  • राज्य के लाखों आवासहीन परिवारों को यह योजना के तहत आने वाले समय में आवास उपलब्ध कराएं जाएंगे।

मुख्यमंत्री जन आवास योजना के तहत पात्रता

  • इस योजना में मकान लेने के लिए आवेदनकर्ता को मध्य प्रदेश का स्थायी निवासी होना अनिवार्य है।
  • राज्य के वहीं परिवार MP CM Jan Awas Yojana 2022 तहत आवेदन करने के पात्र होंगे। जिन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान नहीं लिया है।
  • ग्रामीण एवं शहरी दोनों इलाकों के लोग इस योजना के तहत अपना आवेदन प्रस्तुत करने के पात्र होंगे।

योजना का लाभ लेने के लिए आवश्यक दस्तावेज

इस योजना के तहत आवेदकों को आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी प्राप्त करने के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा। क्योंकि सरकार ने अभी केवल इस योजना को शुरू करने की घोषणा की है। जब इस योजना को सरकार द्वारा राज्य में शुरू किया जाएगा तब इस योजना से जुड़े आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी भी प्रदान की जाएगी। इसलिए आपको इस योजना के आरंभ होने तक आवश्यक दस्तावेजों से जुड़ी जानकारी प्राप्त करने के लिए इंतजार करना होगा।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Vaibhav Suryavanshi Emotional Story: एक बेटे का सपना और पिता का बलिदान, जिसने रच दिया इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Emotional Story: क्रिकेट की दुनिया में हर...

Topics

HONOR Power लॉन्च: 12GB RAM, 8000mAh बैटरी, और 50MP कैमरा से लैस नया स्मार्टफोन

HONOR ने हाल ही में अपने शानदार नए स्मार्टफोन...
Exit mobile version