Wednesday, October 15, 2025
27.1 C
New Delhi

जीवन मंत्र

खाटूश्यामजी बाबा की आरती में समय परिवर्तन, अब सुबह 7:15 से होगी श्रृंगार आरती

खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी बाबा मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक...

Automobile

Motivational

Mark Zuckerberg : Facebook CEO मार्क जुकेरबर्ग की सफलता के 6 फंडे

Facebook के CEO मार्क जुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) का जन्म...

Steve Jobs : जानिए Apple के संस्थापक स्टीव जाॅब्स की सफलता का मूल मंत्र

स्टीवन पॉल (Steve Jobs) जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस-टाइकून और...

Self confidence बढ़ाने के 5 तरीके, आज ही आजमाएं

Self confidence व्यक्ति को जीवन में कदम-कदम पर काम...

Business Mantra

जीवन मंत्र

खाटूश्यामजी बाबा की आरती में समय परिवर्तन, अब सुबह 7:15 से होगी श्रृंगार आरती

खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी बाबा मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक...

Automobile

Motivational

Mark Zuckerberg : Facebook CEO मार्क जुकेरबर्ग की सफलता के 6 फंडे

Facebook के CEO मार्क जुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) का जन्म...

Steve Jobs : जानिए Apple के संस्थापक स्टीव जाॅब्स की सफलता का मूल मंत्र

स्टीवन पॉल (Steve Jobs) जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस-टाइकून और...

Self confidence बढ़ाने के 5 तरीके, आज ही आजमाएं

Self confidence व्यक्ति को जीवन में कदम-कदम पर काम...

Business Mantra

Nimbu Pani ke Fayde : नींबू पानी पीने से होते हैं ये 5 बड़े फायदे

Nimbu Pani: नींबू पानी स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद है। नींबू पानी के सेवन से नींबू में पोषक तत्व शरीर को चुस्त-दुरस्त रखने रखते है। इसके अलावा इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए कम से कम एक गिलास नींबू पानी राेज पीना चाहिए। सुबह खाली पेट नींबू पानी (Nimbu Pani) पीना भी शरीर के लिए काफी असरदार रहता है। इससे शरीर का पाचनतंत्र (Digestive System) ठीक काम करता है और दिनभर ताजगी का अहसास बना रहता है। इसके अलावा रोज सुबह खाली पेट नींब पानी पीने से कई बीमारियों से बचा जा सकता है।

नींबू को विभिन्न विटामिन्स और मिनरल्स का खजाना माना जाता है और रोज सुबह नींबू-पानी पीने से कई तरह के लाभ होते हैं। नींबू पानी पीने से शरीर को विटामिन सी, पोटैशियम और फाइबर मिलता है। ज्‍यादातर लोग इसको वजन घटाने (Lemon water For Weight Loss) के लिए गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीते हैं। इसके अच्छे परिणाम देखने को मिलते हैं। आइए आज हम आपको नींबू पानी (Nimbu Pani ke Fayde) पीने के 5 बड़े फायदे बताने जा रहे हैं।

नींबू पानी के 5 बड़े फायदे | Nimbu Pani ke Fayde in Hindi

1. नींबू पानी पीने से त्वचा में आएगा निखार

रोजाना सुबह खाली नींबू पानी से त्वचा में निखार आता है। रोजाना नींबू पानी के सेवन से चेहरे को दाग धब्बों से मुक्त बनाए रखा जा सकता है। वहीं झुर्रियों से भी छुटकारा पाया जा सकता है। चमकदार त्वचा के लिए नींबू पानी काफी मददगार साबित हो सकता है।

Also Read: आठ घंटे सोना जरूरी नहीं, नींद अच्छी आनी चाहिए, रिसर्च से हुआ खुलासा

2. इम्यूनिटी बढ़ाने में मददगार नींबू पानी

नींबू में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा पाई जाती है। इसके कारण शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद मिलती है। रोज सुबह खाली पेट नींबू पानी पीने से रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाया जा सकता है। कई ऐसी ड्रिंक्स हैं जो इम्यूनिटी को बढ़ा सकती हैं लेकिन यह सबसे आसान और सस्ती इम्यूनिटी बूस्टर ड्रिंक है।

3. वजन कम करें Nimbu Pani

नींबू पानी वजन कम करने में काफी सहायक है। दरअसल, नींबू में पाया जाने वाला पेक्टिन फाइबर शरीर को भूख महसूस नहीं होने देता। जिसके कारण व्यक्ति असमय स्नैक्स इत्यादि नहीं खाता। इससे वजन को कम करने में मदद मिलती है। वहीं Nimbu Paniशरीर से विषैले तत्वों को बाहर निकालकर वजन कम करने में मददगार साबित होता है।

4. पाचनक्रिया में फायदेमंद

नींबू पानी में मौजूद नींबू का रस हाइड्रोक्लोरिक एसिड और पित्त सिक्रेशन के प्रोडक्शन में वृद्धि करता है, जो पाचन के लिए आवश्यक है। साथ ही यह एसिडिटी और गठिया के खतरे को भी कम करता है। जो लोग आमतौर पर पाचन-संबंधी समस्याओं जैसे एबडॉमिनल क्रैम्प्स, ब्लॉटिंग, जलन और गैस की समस्या आदि से परेशान होते हैं, उन्हें नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करना चाहिए।

Also Read: पतंजलि एलोवेरा जेल के फायदे | Patanjali Aloe Vera Gel Benefits in Hindi

5. डायबिटीज में लाभकारी

नींबू पानी को हाई ब्लड शुगर वाले ड्रिंक और जूस का बेहतर विकल्‍प माना जाता है। Nimbu Pani विशेषकर उन लोगों के लिए बहुत अच्छा है जो डायबिटीज से जूझ रहे हैं। यह आपके शरीर को शुगर के गंभीर स्तर तक पहुंचाए बिना हाइड्रेट रखता है।

नींबू पानी बनाने की विधि -Recipe of nibu pani in Hindi

हम सभी जानते है कि नींबू पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है लेकिन हमें नियमित रूप से नींबू पानी का सेवन करने पर ही इसका पूरी तरह लाभ लिया जा सकता है। नींबू पानी में स्वाद और औषधीय गुण तो होते ही है। साथ ही यह बनाने में बहुत ही सरल है।

Also Read: Weight Loss Tips in Hindi: सिर्फ 5 मिनट में घटाएं 5 किलो वजन

नींबू पानी बनाने के लिए हमेशा ताजे नींबूओं का प्रयोग का प्रयोग करें। नींबू पानी बनाने के लिए 8 ओंस गर्म या ठंडे पानी में आधा नींबू निचोड़े और फिर इसका सेवन करें। आप चाहे तो इसे स्वादिष्ट बनाने के लिए स्वादानुसार काला नमक और चीनी मिलाकर शर्बत की तरह सेवन कर सेकते हैं। इसके अलावा नींबू पानी में निम्न चीजें जोड़कर स्वाद बदलकर इसका आनंद लिया जा सकता है।

  • नींबू पानी में थोड़ा पुदीने का रस भी मिला सकते हैं।
  • वजन कम करने के लिए नींबू पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर उपयोग किया जा सकता है।
  • नींबू पानी का टेस्ट बढ़ाने के लिए इसमें एक टूकड़ा अदरक भी मिला सकते है।
  • एक चुटकी दालचीनी को जोड़कर नींबू पानी को बेहतरीन बना सकते हैं।
  • आप नींबू पानी में अन्य ताजा फलों जैसे नींबू और संतरे, खीरा व ककड़ी की स्लाइस भी जोड़ सकते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Bhadrapada Month 2025: भाद्रपद मास प्रारंभ, समझें इसका धार्मिक महत्व, भूलकर भी नहीं करें ये काम

हिंदू पंचांग के छठे महीने, भाद्रपद मास की शुरुआत...

Topics

खाटूश्यामजी बाबा की आरती में समय परिवर्तन, अब सुबह 7:15 से होगी श्रृंगार आरती

खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी बाबा मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक...
Exit mobile version