Gugamedi Murder: गोगामेड़ी की हत्या के आरोपी रोहित व नितिन फौजी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Gugamedi Murder: करणी राजपूत सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्या के आरोपी नितिन फौजी व रोहित राठौड़ को दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस ने जॉइंट ऑपरेशन के जरिए पकड़ लिया गया है। सुखदेव सिंह की हत्या करने वाले 2 शूटर्स समेत 3 को गिरफ्तार किया गया है। इनकी गिरफ्तारी चंडीगढ़ के सेक्टर 22 के होटल से हुई है। आरोपियों के पास से मोबाइल फोन बरामद किया गया है। गिरफ्तार हुए आरोपियों के साथ उधम नाम के एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है। उधम वो शख्स है जो फरारी के दौरान इनके साथ था।

गोगामेड़ी की हत्या के बाद आरोपियों का रूटमैप ऐसा रहा

गिरफ्तार किए गए तीनों शख्स नितिन फौजी, रोहित राठौड़ और उधम गुगामेडी की हत्या के बाद पुलिस से छिपने के लिए कहां कैसे पहुंचे। इसकी जानकारी भी पुलिस की ओर से जारी की गई है। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, सुखदेव सिंह की हत्या करने के बाद आरोपी सबसे पहले ट्रेन से हिसार गए। हिसार पहुंचकर उधम के साथ बस से मनाली के लिए निकल गए। मनाली से मंडी और फिर चंडीगढ़ गए। होटल में रुके।

चंडीगढ़ में होटल से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। दिल्ली पुलिस क्राइम ब्रांच सूत्रों के मुताबिक, शूटर्स ने हत्या करने के बाद हथियारों को छुपा दिया था। ताकि भागते समय ट्रेन या बस में चेकिंग के समय न पकड़े जा सके। आरोपी, पुलिस को उस जगह पर ले जाकर हथियार भी मुहैया करवा सकते हैं।

देखें Crime Branch Office का सीन, जहां सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के आरोपी को पहले लाया गया था.

https://x.com/ANI/status/1733707940430065730?s=20

टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पुलिस ने पकड़ा

आरोपी शूटर्स फरारी के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल कर रहे थे। पुलिस आरोपियों तक टेक्निकल सर्विलांस के जरिए पहुंची। जब पुलिस आरोपियों के पास पहुंची तो तीनों साथ थे, जिसके बाद इनको गिरफ्तार किया। जयपुर पुलिस कमिश्नर बीजू जार्ज जोसेफ के मुताबिक 5 दिसंबर को सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की दो शूटर्स नितिन फौजी और रोहित राठौड़ ने श्याम नगर इलाके में अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या की थी।

गिरफ्तार किए गए आरोपी रामवीर की ओर से शूटर नितिन फौजी को जयपुर में पूरी व्यवस्था उपलब्ध करवाई गई थी। आरोपी रामवीर शूटर नितिन फौजी का घनिष्ठ दोस्त है। रामवीर सिंह जाट और नितिन फौजी के गांव आसपास है। रामवीर ने नितिन फौजी की जयपुर में होटल और अपने परिचित के फ्लैट पर रुकवाने की व्यवस्था की थी। वारदात के बाद अजमेर रोड से नितिन फौजी और रोहित राठौड़ को बाइक पर लेकर बगरू टोल प्लाजा से आगे नागौर डिपो की राजस्थान रोडवेज बस में बिठाकर फरार करवाया था।

रोहित गोदारा के सम्पर्क में थे शूटर्स

शूटर्स गैंगस्टर रोहित गोदारा के राइट हैंड वीरेंद्र चाहन के सम्पर्क में थे। वीरेंद्र चाहन के इशारे पर हत्या को अंजाम दिया। हत्या करने के बाद लगातार उससे बात कर रहे थे।

https://x.com/ANI/status/1733577289055801496?s=20

भाजपा के ​हिंदुत्व एजेंडे में फिट बाबा बालकनाथ ही होंगे राजस्थान के मुख्यमंत्री, 2024 चुनाव को देखते हुए पार्टी ने लिया फैसला

Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

इस खबर काे शेयर करें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 26अप्रैल : इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

सरकार दे रही ₹5000, तुरंत करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां पढ़े

भारत सरकार समय-समय पर आम जनता के लिए नई...

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 60 करोड़ की हेरोइन सप्लाई, श्रीगंगानगर बॉर्डर से 4 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: जिले में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर क्षेत्र में...

वजन घटाने जिम गईं हेमा कृपलानी, लड़कों को पावरलिफ्टिंग करते देखकर खुद भी सीखी… अब नेशनल पदक विजेता बनीं

भीलवाड़ा: शास्त्री नगर की हेमा कृपलानी ने इच्छाशक्ति, मेहनत और...

Topics

चाय की जगह पिएं ये 5 Healthy Drinks, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Drinks: भारत में अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत...