Tuesday, October 14, 2025
22.1 C
New Delhi

जीवन मंत्र

खाटूश्यामजी बाबा की आरती में समय परिवर्तन, अब सुबह 7:15 से होगी श्रृंगार आरती

खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी बाबा मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक...

Automobile

Motivational

Mark Zuckerberg : Facebook CEO मार्क जुकेरबर्ग की सफलता के 6 फंडे

Facebook के CEO मार्क जुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) का जन्म...

Steve Jobs : जानिए Apple के संस्थापक स्टीव जाॅब्स की सफलता का मूल मंत्र

स्टीवन पॉल (Steve Jobs) जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस-टाइकून और...

Self confidence बढ़ाने के 5 तरीके, आज ही आजमाएं

Self confidence व्यक्ति को जीवन में कदम-कदम पर काम...

Business Mantra

जीवन मंत्र

खाटूश्यामजी बाबा की आरती में समय परिवर्तन, अब सुबह 7:15 से होगी श्रृंगार आरती

खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी बाबा मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक...

Automobile

Motivational

Mark Zuckerberg : Facebook CEO मार्क जुकेरबर्ग की सफलता के 6 फंडे

Facebook के CEO मार्क जुकेरबर्ग (Mark Zuckerberg) का जन्म...

Steve Jobs : जानिए Apple के संस्थापक स्टीव जाॅब्स की सफलता का मूल मंत्र

स्टीवन पॉल (Steve Jobs) जॉब्स एक अमेरिकी बिजनेस-टाइकून और...

Self confidence बढ़ाने के 5 तरीके, आज ही आजमाएं

Self confidence व्यक्ति को जीवन में कदम-कदम पर काम...

Business Mantra

पोर्न फिल्मों के निर्माण से लेकर उनके डिस्ट्रिब्यूशन तक के सारे बिजनस को मॉनिटर करता था राज कुंद्रा

फिल्म अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्न फिल्मों के निर्माण के मामले में 23 जुलाई तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है। उनके साथ उनके एक पार्टनर रायन थोर्पे को भी गिरफ्तार कर पुलिस कस्टडी में भेजा गया है। पुलिस तहकीकात में सामने आया है कि पोर्न फिल्मों के निर्माण से लेकर उनके डिस्ट्रिब्यूशन तक के सारे बिजनस को मॉनिटर राज कुंद्रा ही करता था।

मंगलवार को इस मामले में आरोपी राज कुंद्रा को मुंबई के सेशन कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने क्राइम ब्रांच की पुलिस की मांग स्वीकार करते हुए राज कुंद्रा को पुलिस कस्टडी में भेज दिया। राज को मुंबई के भायखला जेल में शिफ्ट किया गया है। कस्टडी मिलने के बाद पुलिस यहां आरोपियों को रखती है और पूछताछ करती है। राज कुंद्रा तक पहुंचने में पुलिस को पूरे छह महीने का इंतजार करना पड़ा। इस दौरान पुलिस ने गहराई से इन्वेस्टिगेशन किया गया है। अंत में पुलिस को सबूत जुटाने में कामयाबी मिली और राज कुंद्रा को सोमवार की रात गिरफ्तार किया जा सका।

पुलिस ने कोर्ट को बताया, ‘कुंद्रा का मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। इसकी जांच की जानी है। इसके साथ ही उसके व्यापारिक लेनदेन की भी जांच की जरूरत है। वह पोर्न फिल्म रैकेट का मुख्य साजिशकर्ता है, जो इस कारोबार के जरिए मुनाफा कमा रहा था।’ मुंबई के पुलिस आयुक्त हेमंत नगराले ने कहा है, “हमारे पास इसके पर्याप्त सबूत हैं।’ गौरतलब है कि मुंबई पुलिस ने इस साल फरवरी में पोर्न फिल्म बनाने और उसे एप पर अपलोड करने का मामला दर्ज किया था। उसने इस मामले में कुंद्रा सहित अब तक 11 लोगों को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें : भारत में जल्द लांच होने वाला है BMW का ये स्कूटर | दूसरे ब्रांड्स को मिलेगी कड़ी टक्कर

अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफी गिरोह के शिकंजे में थीं कई लड़कियां

क्राइम ब्रांच ने मुंबई के एक अज्ञात शख्स और विदेश के एक पोर्न माफिया के बीच फोन पर हुई बातचीत को पकड़ा है। वह व्यक्ति अमेरिकी नागरिक बताया जाता है। कुछ लड़कियों के बयान भी दर्ज किए गए हैं। लड़कियों ने खुलासा किया है कि वे अंतरराष्ट्रीय पोर्नोग्राफी गिरोह के शिकंजे में थीं। इस बीच इसी मामले से जुड़े कुंद्रा के आठ-10 साल पुराने वॉट्सएप चैट लीक हुए है। इन्हें अहम सबूत माना जा रहा है।

विदेश में बनाई कंपनी

खबरों में यह भी कहा गया है कि कुंद्रा ने पोर्न फिल्म उद्योग में आठ-10 करोड़ रुपए का निवेश किया है। उसने ब्रिटेन में रह रहे अपने भाई के साथ मिलकर केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। भारत के साइबर लॉ से बचने के लिए कंपनी विदेश में रजिस्टर्ड कराया। पोर्न फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया।

शिल्पा से भी हो सकती है पूछताछ

इस मामले में पुलिस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है। शिल्पा अधिकांश कारोबार में राज कुंद्रा की साझीदार हैं। माना जा रहा है कि पुलिस उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।

इन धाराओं में दर्ज है कुंद्रा पर मुकदमा

कुंद्रा पर इन प्रमुख धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसमें भारतीय दंड विधान की धारा 292, 296 यानी अश्लील सामग्री बनाना और बेचना। धारा 420- विश्वासघात, कपट। सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) अधिनियम की धारा-67, 67 (ए)- इलेक्ट्रॉनिक रूप में अश्लील सामग्री डालना और प्रसारित करना। महिलाओं का अविवेकपूर्ण प्रतिनिधित्व (निषेध) अधिनियम की धारा-2 (जी) 3, 4, 6, 7- यानी महिलाओं से संबंधित अश्लील फिल्म बनाना, बेचना, प्रसारित करना।

यह भी पढ़ें : Post Office: इस स्कीम में 5 साल में मिलेंगे ‌14 लाख | जानिए हर महीने कितना करना होगा इंवेस्ट

कानून – अश्लील वीडियो बनाना अपराध है

कानून में दूसरों के अश्लील वीडियो बनाना अपराध है। ऐसे एमएमएस बनाना, इस सामग्री को इलेक्ट्रॉनिक रूप से दूसरों को भेजना या किसी की इच्छा के विरुद्ध अश्लील संदेश भेजना भी अपराध है। पोर्नोग्राफी को इलेक्ट्रॉनिक रूप से प्रकाशित या प्रसारित करना अवैध है। अश्लील सामग्री देखना, पढ़ना या सुनना गैरकानूनी नहीं है। लेकिन चाइल्ड पोर्नोग्राफी को अवैध माना जाता है।

सजा – पांच साल की जेल और 10 लाख रुपए जुर्माना

इस मामले में अपराध की गंभीरता के आधार पर पांच साल तक की जेल, 10 लाख रुपए तक का जुर्माना या दोनों हो सकता है। हालांकि, एक और अपराध के लिए कारावास को सात साल तक बढ़ाया भी जा सकता है।

विवादों से राज का पुराना नाता

राज कुंद्रा का विवादों से पुराना नाता रहा है। वे 2013 में आईपीएल मैच फिक्सिंग में घिरे थे। बाद में उन्हें दिल्ली पुलिस से क्लीन चिट मिल गई। मुंबई पुलिस ने 2018 में 2,000 करोड़ के बिटकॉइन धोखाधड़ी मामले में केस दर्ज किया था। इसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने भी राज कुंद्रा से कालेधन के मामले मे पूछताछ की थी। राज का नाम 2019 में दाऊद के नजदीकी इकबाल मिर्ची के खास रंजीत बिंद्रा से कारोबारी सौदे में भी आया था। अभिनेता और कारोबारी सचिन जोशी ने 2020 में कुंद्रा और शिल्पा पर सतयुग गोल्ड स्कीम में धोखाधड़ी का आरोप लगाया था।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Bhadrapada Month 2025: भाद्रपद मास प्रारंभ, समझें इसका धार्मिक महत्व, भूलकर भी नहीं करें ये काम

हिंदू पंचांग के छठे महीने, भाद्रपद मास की शुरुआत...

Topics

खाटूश्यामजी बाबा की आरती में समय परिवर्तन, अब सुबह 7:15 से होगी श्रृंगार आरती

खाटूश्यामजी: खाटूश्यामजी बाबा मंदिर की प्रबंधन समिति ने एक...
Exit mobile version