NEET UG 2023 Registration : नीट यूजी के रजिस्ट्रेशन शुरू, इस तरह Direct Link से करें अप्लाई

NEET UG 2023 Registration: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने आज नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट अंडरग्रेजुएट (NEET UG) 2023 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया है। इच्छुक उम्मीदवार NTA की आधिकारिक वेबसाइट – neet.nta.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं। नीट यूजी 2023 परीक्षा के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास 6 अप्रैल रात 11:50 बजे तक का समय है।

NEET 2023 Exam Date

NTA ने पहले ही वर्ष 2023 से 2024 के लिए एग्‍जाम कैलेंडर की घोषणा कर दी है। इसके अनुसार, NEET UG 2023 परीक्षा 07 मई, 2023 को आयोजित होने वाली है। हर साल 16 लाख से अधिक छात्र NEET परीक्षा में शामिल होते हैं। यह परीक्षा इंग्लिश, हिंदी, असमिया, बंगाली, गुजराती, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषाओं में होगी।

जानें योग्यता

पिछले साल, NTA ने NEET UG परीक्षा में शामिल होने के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए अधिकतम आयुसीमा को हटा दिया था। हालांकि, सभी कैटेगरी के तहत एडमिशन के लिए उम्मीदवारों की आयु कम से कम 17 वर्ष होनी चाहिए। प्रवेश के वर्ष के दौरान उम्मीदवारों की आयु 31 दिसंबर तक 17 वर्ष होनी चाहिए।

NEET UG परीक्षा के लिए उपस्थित होने के लिए, उम्मीदवारों को मुख्य विषयों के रूप में केमिस्ट्री, फिजिक्स, बायोलॉजी या बायो-टेक्नोलॉजी और इंग्लिश के साथ 10+2 परीक्षा में उपस्थित होना चाहिए। कोई भी अन्‍य जानकारी ऑफिशियल नोटिफिकेशन में चेक कर सकेंगे।

रजिस्ट्रेशन फीस

  • जनरल कैटेगरी के स्टूडेंट्स: 1,600 रुपये + जीएसटी
  • भारत के बाहर के स्टूडेंट्स: 8,500 रुपये + जीएसटी
  • जनरल-ईडब्ल्यूएस/ओबीसी-एनसीएल कैटेगरी के स्टूडेंट्स: 1,500 रुपये + जीएसटी
  • एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी/थर्ड जेंडर कैटेगरी के स्टूडेंट्स: 900 रुपये + जीएसटी

नीट यूजी रजिस्ट्रेशन के लिए यहां क्लिक करें

NEET UG 2023: ऐसे कर पाएंगे रजिस्ट्रेशन

  • NTA NEET की आधिकारिक साइट neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • होम पेज पर उपलब्ध नीट यूजी 2023 लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
  • आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • एक बार हो जाने के बाद, सबमिट पर क्लिक करें।
  • आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
  • पृष्ठ को डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए इसकी एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 5 अक्टूबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 5 अक्टूबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories