Rajinikanth को मिलेगा 51वां Dadasaheb Phalke Award | PM Modi सहित अनेक लाेगों ने दी बधाई

नई दिल्ली। दक्षिण भारत की फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत को दादा साहेब फाल्के अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। गुरुवार को केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावडे़कर ने इसकी घोषणा की है। उन्होंने बताया है कि रजनीकांत को 51वां दादा साहब फाल्के अवार्ड तीन मई को दिया जाएगा। रजनीकांत की उम्र 71 साल है। यह पुरस्कार उन्हें भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए दिया गया है। रजनीकांत को ये अवॉर्ड मिलने पर पीएम मोदी सहित अनेक बॉलीवुड स्टार ने बधाई दी है।

जावड़ेकर ने कहा – ‘भारतीय सिनेमा के इतिहास के सबसे महान अभिनेताओं में से एक के लिए दादासाहेब फाल्के पुरस्कार 2019 की घोषणा करने पर बहुत खुश हूं। अभिनेता, निर्माता और पटकथा लेखक के रूप में रजनीकांत का योगदान प्रतिष्ठित रहा है। मैं ज्यूरी आशा भोसले, सुभाष घई, मोहनलाल, शंकर और बिस्वास चटर्जी का शुक्रिया अदा करता हूं.’

दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार रजनीकांत अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं। उनका सिगरेट को फ्लिप करने का अंदाज, सिक्का उछालने का तरीका और घूमाकर चश्मा पहनने का स्टाइल लोगों को खूब पसंद आता है। फैन्स के बीच एक बात खूब चर्चा में रहती है कि जो काम कोई नहीं कर सकता, वह रजनीकांत कर सकते हैं।

गरीब परिवार में जन्में रजनीकांत का सफर संघर्षपूर्ण रहा

रजनीकांत का जन्म 12 दिसंबर 1950 में बेंगलुरू के मराठी परिवार में हुआ था। उनका असली नाम शिवाजी है। गरीब परिवार में जन्मे रजनीकांत ने अपनी मेहनत और कड़े संघर्ष की बदौलत टॉलीवुड में ही नहीं बॉलीवुड में भी काफी नाम कमाया। साउथ में उनके प्रशंसक उन्हें भगवान का दर्जा देते हैं।

अपूर्वा रागनगाल’ थी पहली फिल्म

रजनीकांत ने 25 साल की उम्र में फिल्मी करियर की शुरुआत की। उनकी पहली तमिल फिल्म ‘अपूर्वा रागनगाल’ थी। इस फिल्म में उनके साथ कमल हासन और श्रीविद्या भी थीं। 1975 से 1977 के बीच उन्होंने ज्यादातर फिल्मों में कमल हासन के साथ विलेन की भूमिका ही की। लीड रोल में उनकी पहली तमिल फिल्म 1978 में ‘भैरवी’ आई। ये फिल्म काफी हिट रही और रजनीकांत रातोरात स्टार बन गए।

इन पुरस्कारों से हो चुके सम्मानित रजनीकांत

रजनीकांत को वर्ष 2014 में 6 तमिलनाड़ु स्टेट फिल्म अवॉर्ड्स से सम्मानित किया जा चुका है। इनमें से 4 सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और 2 स्पेशल अवॉर्ड्स फॉर बेस्ट एक्टर के लिए दिए गए थे। उन्हें साल 2000 में पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया था। 2014 में 45वें इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल ऑफ इंडिया में रजनीकांत को सेंटेनरी अवॉर्ड फॉर इंडियन फिल्म पर्सनैलिटी ऑफ द ईयर से भी सम्मानित किया गया था।

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories