अवैध संबंधों के चलते पत्नी ने कराई अपने स्कूल लिपिक पति की हत्या, 4 आरोपी गिरफ्तार

अलवर। बहरोड़ क्षेत्र के गांव जखराना में एक महिला ने अवैध संबंधों के चलते अपने स्कूल लिपिक पति की हत्या करवा दी। महिला के उसके चचेरे देवर से अवैध संबंध थे। उसी के जरिए उसने डेढ़ लाख रुपए की सुपारी देकर पति कृष्ण यादव की हत्या थी।

महिला के पति के नाम 50 बीघा जमीन और काफी संपत्ति थी। महिला के अपने देवर से पिछले तीन से से अंतरंग संबंध थे। महिला के पति की संपत्ति हड़पने की नियत से आरोपी देवर उससे शादी करना चाहता था। पुलिस ने इस प्रकरण में मृतक की पत्नी कुसुमलता, प्रेमी देवर सन्नी यादव, हत्या में शामिल अशोक कुमार और पवन मेघवाल को गिरफ्तार कर लिया है।

यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाया | ब्लैकमेलिंग से परेशान इंजीनियरिंग की छात्रा ने मौत को गले लगाया

भिवाड़ी एसपी राममूर्ति जोशी ने बताया कि एक अप्रैल को हरियाणा के गांव भुंगारका निवासी शहीद हरिपाल राउमावि जखराना में यूडीसी के पद पर तैनात कृष्ण यादव की जखराना में स्कॉर्पियो कार से कुचलकर हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने कुछ ही घंटे बाद ही कार सहित दो हमलावरों को जयपुर के पावटा से हिरासत में ले लिया था। पूछताछ में दोनों 4 दिन तक पुलिस को उलझाते रहे, लेकिन अंतत: सच उगल दिया।

एसपी जोशी ने बताया कि मृतक कृष्ण कुमार चार बहनों में इकलौता भाई था। बहनों की शादी हो चुकी। पिता भी नहीं रहे। उसके नाम जोधपुर के फलौदी में 17 बीघा जमीन, बहरोड में दो कमर्शियल प्लाट, गांव में 32 बीघा जमीन व आलीशान मकान था। ये सब कृष्ण की मौत के बाद कुसुमलता के नाम हो जाता। इसलिए सन्नी ने कुसुमलता को प्रेमजाल में फंसा पूरी साजिश रची।

यह भी पढ़ें : पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने 5 साल की मासूम को छत से नीचे फेंका

पुलिस जांच में सामने आई सच्चाई

आरोपियों ने कृष्ण की हत्या का प्लान इस तरह बनाया कि यह सामान्य दुर्घटना लगे। पुलिस ने भी शुरुआत में इसे दुर्घटना में मौत ही बताया। लेकिन घटनास्थल पर मौजूद ग्रामीणों ने कहा कि कृष्ण की हत्या की गई। आरोपियों ने उसे टक्कर मारने के बाद कई बार कार से कुचला। ग्रामीणों ने पुलिस को हमलावरों का हुलिया तथा वाहन के जाने की दिशा तक बताई। इसके बाद पुलिस ने मौके से भागी स्कॉर्पियो कार को पावटा में पकड़़ा और इसमें सवार गांव भुंगारका निवासी अशोक कुमार पुत्र बुधराम यादव तथा मुंडावर के कोकावास निवासी पवन पुत्र अमर सिंह मेघवाल को हिरासत में लिया। इनमें से अशोक ने गांव के ही सन्नी पुत्र मुकेश यादव द्वारा डेढ़ लाख रुपए की सुपारी देकर हत्या कराने का राज उगला।

पुलिस ने गिरफ्तार किया तो उतरा प्यार का बुखार

एसपी जोशी ने बताया कि मृतक की पत्नी कुसुमलता और पास ही रहने वाले चाचा ससुर के 25 वर्षीय बेटे सन्नी के बीच तीन साल से अवैध संबंध थे। कृष्ण के ड्यूटी जाने के बाद दोनों मिलते। व्हाट्सएप कॉलिंग पर बातचीत करते थे। सन्नी भाभी से शादी करना चाहता था। इसलिए अभी तक शादी नहीं की थी। जबकि उसके छोटे भाई की शादी हो चुकी है। दसवीं फेल सन्नी की नजर मृतक कृष्ण की बेशुमार संपत्ति पर थी। उसका प्लान था कि कृष्ण को रास्ते से हटा भाभी से शादी कर संपत्ति हथिया लेगा। इसी की खातिर उसने भाभी से प्रेम संबंध बना जाल में फंसा लिया। पुलिस सन्नी को गिरफ्तार कर लाने लगी तो उसने कहा कि कुसुम को भी लेकर चलो। उसी ने हत्या की सुपारी दी थी।

यह भी पढ़ें : दो बच्चियों का अपहरण कर गेस्ट हाउस में ले गया बदमाश, 10 साल की मासूम के साथ किया दुष्कर्म

करंट लगा हत्या की कोशिश की, एफडी तुड़वा रकम दी

पुलिस पूछताछ में कुसुम ने बताया कि करीब डेढ़ साल उसने करंट लगा कृष्ण की हत्या का प्रयास किया। लेकिन सिर्फ झटका लगने से कृष्ण जाग गया। उसने कूलर में करंट आने का बहाना बना दिया। दोनों उसे जल्द से जल्द रास्ते से हटाना चाहते थे। गत माह कुसुम ने हत्या के लिए बैंक से 4 लाख रुपए की एफडी तुड़वाकर रकम सन्नी को दे दी। उसने 1.80 लाख रुपए में गांव के अजीत से एग्रीमेन्ट पर 18 मार्च 2021 को गांव के ही अशोक के नाम स्कॉर्पियो कार खरीदी। उसे 50 हजार रुपए, 2 छोटे मोबाइल व सिम दिए। वारदात के दिन कुसुमलता ने कृष्ण के जखराना ड्यूटी पर पहुंचने की सूचना दी। इसके बाद सन्नी और अशोक स्कॉर्पियो लेकर जखराना पहुंचे और बुलाकर उसकी हत्या कर दी।

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories