Lakhimpur Kheri Live: हिंसा में अब तक आठ लोगों की मौत, संयुक्त किसान मोर्चा का आज देशभर में प्रदर्शन का ऐलान

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश में लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) में हुई हिंसा में अब तक आठ लोगों की माैत हो चुकी है। घटना के विरोध में संयुक्त किसान मोर्चा ने किसान संगठनों से सोमवार को देशभर के सभी जिला कलेक्टर कार्यालयों में प्रदर्शन करने का आह्वान किया है। संयुक्त किसान मोर्चा ने एक आधिकारिक बयान में चार किसानों लवप्रीत सिंह (20), दलजीत सिंह (35), नछत्तर सिंह (60) और गुरविंदर सिंह (19) की मौत का दावा किया है। मोर्चा की ओर से सोमवार को सुबह 10 से दोपहर 1 बजे के बीच डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन करने के लिए कहा गया है।

किसान संघ ने यह भी कहा कि लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) की घटना में करीब 12 से 15 लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। संघ ने कहा है कि जब किसान हेलीपैड पर विरोध कर रहे थे तो हमलावर तीन गाड़ियों में आए। जिनमें एक गाड़ी में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा टेनी का बेटा आशीष मिश्रा टेनी सवार था। इन लोगों ने प्रदर्शन कर रहे किसानों को कुचल दिया। किसान संघ के नेता तजिंदर सिंह को वाहन से कुलचने की कोशिश की। इन लोगों ने किसानों पर गोलियां भी चलाई।

हालांकि, केंद्रीय मंत्री ने इस तरह के आरोपों का खंडन करते हुए कहा कि उनका बेटा मौके पर मौजूद नहीं था। उन्होंने कहा कि कुछ उपद्रवी प्रदर्शनकारी किसानों की भीड़ में शामिल हो गए और उनकी कार पर पथराव किया। जिससे यह ‘दुर्भाग्यपूर्ण घटना’ हुई। संयुक्त किसान मोर्चा से जुड़े किसान नेताओं ने कहा है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत तुरंत मामला दर्ज किया जाए। इसके अलावा केंद्रीय राज्यमंत्री अजय मिश्रा टेनी को केंद्र सरकार तुरंत बर्खास्त करें।

किसान संघ ने कहा है कि घटना की जांच उत्तर प्रदेश सरकार की जगह सुप्रीम कोर्ट के किसी जज से कराने की मांग करते है। संघ ने घटना के संबंध में हरियाणा के मुख्यमंत्रभ् मनोहरलाल खट‌टर के कथित बयानों की निंदा करते हुए उनसे माफी मागंने और संवैधानिक पद से इस्तीफे की मांग की है। संघ ने आरोप लगाया है कि भाजपा और आरएएस किसान आंदोलन को कुचलने का प्रयास कर रही है। इस बीच, लखीमपुर खीरी के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अरुण कुमार सिंह ने कथित तौर पर किसानों को कुचलने वाले वाहन में चार किसानों और चार सवारों सहित आठ लोगों की मौत की पुष्टि की।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 11 नवंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Samsung Galaxy S27 Price in India: जानें कीमत, दमदार फीचर्स और लॉन्च डेट

Samsung Galaxy S27 Price in India: सैमसंग के अगले...

Topics

Aaj Ka Rashifal 11 नवंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Related Articles

Popular Categories