Saturday, February 7, 2026
11.1 C
New Delhi

New Year 2024 Gift Vastu: नए साल के पहले दिन भूलकर भी किसी को न दें गिफ्ट में ये चीजें, वरना हो जाएगी पैसों की तंगी

New Year 2024 Gift Vastu: ​वर्ष 2024 में सभी लोग अपने और अपने रिश्तेद्वारों के जीवन में खुशहाली व सुख-समृद्धि की उम्मीद करते है। ऐसे में नए साल के पहले दिन लोग एक-दूसरे को उपहार भी देते हैं ताकि रिश्तों में प्यार व अपनापन बना रहे। वास्तु शास्त्र के अनुसार नए साल के पहले दिन भूलकर भी कुछ ऐसे गिफ्ट नहीं देने चाहिए जो रिश्तों में कड़वाहट पैदा कर दें। इन गिफ्ट्स की वजह से आपको सालभर आर्थिक तंगी का सामना भी करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि नए साल के पहले दिन हमें अपने रिश्तेदारों को गिफ्ट में इन चीजों को देने से बचना चाहिए।

यह भी पढ़ें : Indian Cow: गाय को हरा चारा खिलाने से दूर होगी ग्रह दोष पीड़ा

नए साल पर गिफ्ट में नहीं देनी चाहिए ये चीजें

  1. नए साल के पर एक-दूसरे को उपहार देने का चलन काफी पुराना है और इसके साथ लोग उम्मीद करते हैं कि पूरे साल रिश्ताें में प्यार बना रहेगा। ऐसे में ध्यान रखें कि नए साल के पहले दिन गलती से भी किसी को घड़ी या रुमाल गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। वास्तु शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से निगेटिविटी बढ़ती है और रिश्तों में धीरे-धीरे खटास पैदा होने लगती है।
  2. नए साल में किसी को गिफ्ट दे रहे हैं तो पर्स या बैग भूलकर भी नहीं दें। ऐसा करने से आपको पैसों की कमी या आर्थिक संकटों का सामना करना पड़ सकता है। क्योंकि पर्स और बैग में पैसे रखे जाते हैं और य​दि आप किसी को यह उपहार में देते हैं तो आपको पैसों की किल्लत का सामना करना पड़ सकता है।
  3. अगर आप किसी को नए साल पर गिफ्ट देने की प्लानिंग कर रहे हैं भूलकर भी जूते-चप्पल उपहार में न दें। ज्योतिष शास्त्र में जूते-चप्पल को ​दरिद्रता का प्रतीक माना गया है और इसलिए उपहार में जूते-चप्पल देने से आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है।
  4. नए साल के मौके पर किसी को गिफ्ट में मूर्तियां भी नहीं देनी चाहिए। ऐसा करने से भी निगेटिविटी आती है। वास्तु के अनुसार अगर आप किसी को मूर्ति गिफ्ट में देते हैं तो उसके नियमों का भी पालन करना चाहिए। यदि वह व्यक्ति मूर्ति के नियमों का पालन नहीं करता तो इसे भगवान का अपमान माना जाता है। इसलिए ध्यान रखें कि गिफ्ट में मूर्तियां नहीं देनी चाहिए।
  5. मनी प्लांट को घर में रखना बहुत ही शुभ माना गया है और वास्तु में इसका विशेष महत्व भी माना गया है। इसलिए किसी को भी मनी प्लांट गिफ्ट में नहीं देना चाहिए। क्योंकि मनी प्लांट गिफ्ट में देने से पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है और कभी बरकत नहीं होती।

यह भी पढ़ें : इस तारीख को पैदा होने वाले को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता, काम करता है x फैक्टर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्थाओं पर आधारित हैं। News Post इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Hot this week

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: घर की छत पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई PM Surya...

Topics

महाशिवरात्रि 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा!

महाशिवरात्रि 2026 हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली...

Related Articles

Popular Categories