वो 7 वजहें जिनके चलते महिलाओं को खुद से बड़ी उम्र के पुरुष पसंद आते हैं

काफी अजीब लगता है जब हम सुनते हैं कि उम्र में 15 साल बड़े पुरुष से महिला की शादी हो गई, लेकिन यही आज का सच है। आज न तो मजहब देखा जाता है, न जाति। बस प्यार होना चाहिए। उम्र का फासला कोई मायने नहीं रखता, लेकिन वो वजहें क्या हैं जिनके चलते महिलाओं को खुद से बड़ी उम्र के पुरुष पसंद आते हैं।

1. सिक्योर्ड फीलिंग

ऐसा माना जाता है कि उम्र से बड़े पुरुष आर्थिक रूप से स्ट्रॉन्ग होते हैं, उन्हें ज़िंदगी का एक्सपीरियंस होता है और वो खूब पैसा भी कमा चुके होते हैं। सिर्फ यही नहीं, यह भी माना जाता है कि वो इमोशनली तौर पर भी मजबूत होते हैं। ऐसे में, महिलाएं अधिक उम्र के पुरुषों के साथ सिक्योर्ड महसूस करती हैं और जल्दी अट्रैक्ट भी होती हैं।

2. महिलाओं को बेहतर समझते हैं

कहते हैं कि महिलाओं से उम्र में ज़्यादा बड़े पुरुष उनकी इमोशनल ज़रूरतों को भी अच्छे से समझते हैं और यह भी महिलाओं की उनकी तरफ अट्रैक्ट होने की एक वजह है। यानी महिलाओं को समझदार और उनकी भावनाओं की कद्र करने वाले पुरुष ज़्यादा पसंद आते हैं। यह क्वालिटी हमउम्र पुरुषों में कम होती है। इसीलिए बड़ी उम्र के पुरुष महिलाओं को ज्यादा भाते हैं, क्योंकि वो महिलाओं को पूरी तरह से इमोशनल सपोर्ट दे पाते हैं।

3. ज़्यादा समझदार होते हैं

महिलाओं को बड़ी उम्र के पुरुष समझदार लगते हैं, क्योंकि ऐसे पुरुषों को हर चीज़ का अनुभव होता है। उन्होंने महिला के मुकाबले दुनिया को ज्यादा समझा होता है। उन्हें ज्यादातर चीजों का सही-गलत पता होता है। सिर्फ यही नहीं, इन महिलाओं को ऐसे पुरुषों से बातें करना इसलिए भी अच्छा लगता है, क्योंकि ये उनके हर सवाल का जवाब दे पाते हैं।

4. मेंटल सपोर्ट मिलता है

महिलाएं बहुत जल्दी घबरा जाती हैं और जल्दी गुस्सा भी हो जाती हैं। इसीलिए उन्हें ऐसा पार्टनर चाहिए होता है, जो उन्हें संभाल सके और समझ भी सके। यही क्वालिटी महिलाओं को अपनी उम्र से बड़े पुरुषों में दिखती है। इसी वजह से ज्यादातर महिलाएं बड़े पुरुषों से शादी करती हैं, ताकि उन्हें बेहतर मेंटल सपोर्ट मिल सके और जिंदगी शांति से कट सके।

5. धोखा नहीं देते

कम उम्र के पुरुषों में दूसरी महिलाओं को देखने या घूरने की प्रवृत्ति होती है। वो कभी भी दूसरी महिला को देखने का मौका नहीं गंवाते। इसके उलट बड़ी उम्र के पुरुषों में इतनी समझदारी होती है कि वो अपनी पार्टनर के सामने दूसरी महिलाओं को न देखें। यही बात एक कमिटेड रिलेशनशिप की भी निशानी होती है और यह क्वालिटी महिलाओं को भी बहुत पसंद आती है। इसीलिए वो ऐसे पुरुषों के साथ सुरक्षित महसूस करती हैं।

6. एक्सपीरियंस भी काम आता है

महिलाओं को हमेशा ऐसे पुरुष अट्रैक्ट करते हैं, जिन्हें लाइफ का एक्सपीरियंस होता है। महिलाएं चाहती हैं कि वो ऐसे पुरुषों पर निर्भर करें, जो हर समय उन्हें भी कुछ सिखाते रहें, जिन्हें ज़िंदगी के बारे में काफी समझ हो। आजकल महिलाओं के लिए यह भी मैटर करता है कि उनके पार्टनर को शहर के सारे रेस्टोरेन्ट्स, यहां तक कि कौन-सी फिल्म थिएटर में लगी है, यह भी पता हो।

7. बॉलीवुड भी है वजह

महिलाएं खुद से बड़ी उम्र के पुरुषों को पसंद करती हैं, ऐसा बॉलीवुड में भी देखा जाता है। कई रील-लाइफ एक्टर्स रियल-लाइफ कपल्स बने हैं। ऐसे में, अगर किसी महिला को ख़ुद से अधिक उम्र के पुरुष से प्यार होता है, तो वो घबराती नहीं हैं, डरती नहीं हैं, इसमें कोई हर्ज नहीं समझतीं। ये हैं वो बॉलीवुड हस्तियां जिन्हें उदाहरण सेट किया है- सैफ-करीना, सैफ-अमृता, संजय दत्त-मान्यता, दिलीप कुमार-सायरा बानू, धर्मेंद्र-हेमा मालिनी।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories