राजस्थान के अलवर में पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने 5 साल की मासूम को छत से नीचे फेंका

नई दिल्ली। राजस्थान के अलवर जिले में एक निर्दयी पिता ने अपनी पांच साल की मासूम बेटी को छत ने नीचे फेंक दिया। आरोपी पिता को कोतवाली थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। थानाधिकारी राजेश शर्मा ने बताया कि शहर में दिल्ली दरवाजा बाहर स्थित सत्यनारायण मंदिर के सामने वाली गली में शनिवार शाम करीब साढ़े चार बजे पति व पत्नी के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया।

इसी दाैरान 34 वर्षीय पिता गोपाल गुप्ता ने अपनी 5 साल की मासूम बेटी चांदनी काे मकान की पहली मंजिल की छत से नीचे फेंक दिया। बच्ची करीब 11 फुट नीचे आकर गिरी। इससे बच्ची के सिर व शरीर में गंभीर चाेटें आई। उसे सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गनीमत रही कि बच्ची की जान बच गई। सूचना पर काेतवाली थाना पुलिस माैके पर पहुंची और आरोपी गाेपाल पुत्र कपूर चंद गुप्ता काे गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें : शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाया | ब्लैकमेलिंग से परेशान इंजीनियरिंग की छात्रा ने मौत को गले लगाया

थानाधिकारी ने बताया कि इस संबंध में महिला प्रभावती ने रिपाेर्ट दर्ज कराई है। जिसमें बताया गया है कि उसकी शादी करीब 7 साल पहले गाेपाल गुप्ता से हुई थी। शादी के बाद से ही पति उसे परेशान करता था। इस कारण दाेनाें के बीच अक्सर झगड़ा होता रहता था। शनिवार शाम वह उसके साथ मकान की छत पर झगड़ा कर रहा था। तभी नीचे खेल रही दोनों बेटियां उसके पास आई।

यह भी पढ़ें : Millionaires Life Changing Habits – जानिए क्या है मिलेनियर्स की लाइफ चेंजिंग हैबिट्स

आरोपी गोपाल गुप्ता ने पत्नी के साथ मारपीट करने के बाद बड़ी बेटी चांदनी को उठाकर नीचे फेंक दिया। इससे वह दूसरे मकान की दीवार से टकराकर नीचे जा गिरी। गंभीर रूप से घायल मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी पिता के खिलाफ बेटी काे जान से मारने की नीयत से छत से नीचे फेंकने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories