Gold Astrology: इन 6 राशि वालों के लिए सोना ला सकता है अशांति, पहनने से पहले जान लें नियम

Gold Astrology: हिंदू धर्म और ज्योतिष शास्त्र में धातुओं का विशेष महत्व बताया गया है। धातुओं में ही शामिल है सोना। सोना हिंदू धर्म में बहुत पवित्र धातु मानी जाती है। सोना पीली धातु है, जिसका सीधा संबंध देवताओं के गुरु बृहस्पति से है। सोना पहनने से भाग्य चमक सकता है। वहीं अगर कुंडली में ग्रहों की स्थिति सही नहीं है, तो सोना पहनने से काफी नुकसान भी हो सकता है।

शास्त्रों में सोना पहनने के नियम बताए गए हैं। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कुछ विशेष राशियों के लिए सोना पहनना वर्जित है, क्योंकि इससे उनके जीवन में तनाव और धन हानि हो सकती है, तो आइए जानते हैं उन राशि वालों के बारे में, जिनको सोना पहनने से पहरेज करना चाहिए।

ये राशि वाले सोना पहनने से करें परहेज

महिलाओं के लिए सोने के गहने पहनना वैज्ञानिक दृष्टि से आवश्यक है | My Gold  Guide

ज्योतिष विशेषज्ञों के अनुसार, वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, कुंभ और मकर राशि के जातकों को सोना पहनने से बचना चाहिए। वृषभ और मिथुन राशि के लिए सोना पहनना मानसिक अशांति का कारण बन सकता है। कन्या और मकर राशि के जातक सोना पहनने से आर्थिक तंगी का सामना कर सकते हैं। वहीं, कुंभ और वृश्चिक राशि के जातक अगर सोना पहनते हैं, तो उनकी सेहत और संबंधों पर असर पड़ सकता है।

इन राशि वालों के लिए शुभ है सोना

मेष, कर्क, सिंह, धनु और मीन राशि के जातकों को सोना पहनने से कई विशेष लाभ प्राप्त हो सकते हैं। इन सभी राशि के जातकों को सोना राजयोग जैसा प्रभाव देता है, जिससे मान-सम्मान और करियर में उन्नति होती है।

सोना पहनने के नियम

सोना पहनते समय शुद्धता और सही उंगली का ध्यान रखना बहुत आवश्यक होता है। अगर आप अंगूठी के रूप में सोना पहनना चाहते हैं, तो तो अनामिका या तर्जनी उंगली में पहनें। पैरों में कभी भूलकर भी सोना न पहनें। ऐसा करने से बृहस्पति खराब होता है, जिससे जीवन में दुख और दरिद्रता का सामना करना पड़ सकता है। लोहे या एल्युमीनियम के साथ भी सोना धारण न करें।

Disclaimer: इस खबर में दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारियों पर आधारित है. News Post इसकी पुष्टि नहीं करता है.

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 10 मई : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Topics

Related Articles

Popular Categories