प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा कोरोना पॉजिटिव, असम-तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द किया

Robert Vadra Corona Positive: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के पति रॉबर्ट वाड्रा का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आया है। प्रियंका गांधी ने एक वीडियो शेयर करके इस बात की जानकारी दी है। वीडियो में प्रियंका ने बताया कि उनकी कोरोना रिपोर्ट नेगेटिव पाई गई है। प्रियंका गांधी ने कहा है कि रॉबर्ट के पॉजिटिव पाए जाने के बाद मैंने अपना असम का दौरा रद्द कर दिया है। मैं अब आइसोलेशन में रहूंगी।

प्रियंका का असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द 

प्रियंका गांधी ने ट्वीट करके कहा, ‘’हाल में कोरोना संक्रमण के संपर्क में आने के चलते मुझे अपना असम, तमिलनाडु और केरल का दौरा रद्द करना पड़ रहा है। मेरी कल की रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन डॉक्टरों की सलाह पर मैं अगले कुछ दिनों तक आइसोलेशन में रहूंगी। इस असुविधा के लिए मैं आप सभी से क्षमाप्रार्थी हूं। मैं कांग्रेस विजय की प्रार्थना करती हूं।’’

गौरतलब है कि असम में प्रियंका गांधी आज तीन सभाएं करने वाली थीं। प्रियंका दोपहर 12 बजे गोलपारा पूर्व में, दोपहर डेढ़ बजे गोलकगंज में और दोपहर साढ़े तीन बजे सरुखेत्री में जनसभा करने वाली थीं।

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories