Chaitra Navratri 2021 : चैत्र नवरात्र 13 अप्रैल से, घाेड़े पर सवार हाेकर आएगी मां दुर्गा | इस बार 9 दिन के ही हाेंगे नवरात्र

नई दिल्ली। देवी शक्ति की उपासना का पर्व चैत्र नवरात्र (Chaitra Navratri 2021) 13 अप्रैल से प्रारंभ होंगे। इस बार नवरात्र में मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर भक्तों को आशाीर्वाद देने धरती पर आएंगी। नवरात्र स्थापना वाले दिन सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत सिद्धि योग व कुमार योग का शुभ संयोग बन रहा है। इस बार नवरात्र 9 दिन के होंगे। नवरात्र में विधि-विधान के साथ मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा-अर्चना की जाएगी। पं. मोहन शास्त्री का कहना है कि 13 अप्रैल को चैत्र प्रतिपदा नवरात्र प्रारंभ वाले दिन मंगलवार होने के कारण मां दुर्गा का वाहन घोड़ा होगा। मां दुर्गा घोड़े पर सवार होकर आएंगी। घोड़ा तरक्की का प्रतीक माना जाता है।

यह भी पढ़ें : मिस्र : रेत में दबे 3,000 साल पुराने सबसे बड़े शहर का पता चला, जानिए क्या है खास बात

घट स्थापना का शुभ मुहूर्त

बंशीधर पंचांग के अनुसार द्विस्वभाव मिथुन लग्न में सुबह 9.46 से दोपहर 12 बजे तक, चर, लाभ व अमृत का चौघडिया सुबह 9.18 से दोपहर 2 बजे तक तथा अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.02 से 12.52 बजे तक है। इन मुहूर्त में घट स्थापना की जा सकती है। सुबह 6.19 बजे से दोपहर 2.19 बजे तक सर्वार्थ सिद्धि योग और अमृतसिद्धि योग और सुबह 6.09 से सुबह 10.17 बजे तक कुमार योग का संयोग बन रहा है। उन्होंने बताया कि नवरात्र में माता के भक्तों को दुर्गा सप्तशती व दुर्गा चालीसा का पाठ करना चाहिए चाहिए।

यह भी पढ़े: शादी का झांसा देकर अश्लील वीडियो बनाया | ब्लैकमेलिंग से परेशान इंजीनियरिंग की छात्रा ने मौत को गले लगाया

देवी के इन 9 रूपों की होगी पूजा

पहले दिन शैलपुत्री, दूसरे दिन ब्रह्मचारिणी, तीसरे दिन चंद्रघंटा, चौथे दिन कुष्मांडा, पांचवें दिन स्कंदमाता, छठे दिन कात्यायनी, सातवें दिन कालरात्रि, आठवें दिन महागौरी और नवें दिन सिद्धिदात्री की पूजा की जाएगी।

किस दिन कौनसा नवरात्र

बंशीधर पंचांग के अनुसार 13 अप्रैल को प्रतिपदा, 14 अप्रैल को द्वितीया, 15 अप्रैल को तृतीया, 16 अप्रैल को चतुर्थी, 17 अप्रैल को पंचमी, 18 अप्रैल को षष्ठी, 19 अप्रैल को सप्तमी, 20 अप्रैल को अष्टमी व 21 अप्रैल को रामनवमी है।

Hot this week

Aaj ka rashifal: 26अप्रैल : इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

सरकार दे रही ₹5000, तुरंत करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां पढ़े

भारत सरकार समय-समय पर आम जनता के लिए नई...

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 60 करोड़ की हेरोइन सप्लाई, श्रीगंगानगर बॉर्डर से 4 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: जिले में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर क्षेत्र में...

Topics

चाय की जगह पिएं ये 5 Healthy Drinks, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Drinks: भारत में अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत...

Related Articles

Popular Categories