टिकैत की ट्रैक्टर रैली की धमकी, बाेले – सरकार दिमाग ठीक कर ले, नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं

मुंबई। भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत ने एक बार फिर मोदी सरकार को 26 जनवरी पर ट्रैक्टर रैली निकालने की धमकी दी है। तीनों कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद अब न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कानून की मांग करते हुए टिकैत ने सख्त लहजे में कहा, ‘सरकार दिमाग ठीक कर ले, नहीं ताे 26 जनवरी दूर नहीं है और 4 लाख ट्रैक्टर तैयार हैं।’ पिछले साल 26 जनवरी को ट्रैक्टर रैली के दौरान राजधानी दिल्ली में हिंसा हुई थी और बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी लाल किले में दाखिल हो गए थे।

मुंबई में रविवार को किसान महापंचायत के लिए आए टिकैत ने मीडिया से कहा, ‘भारत सरकार अपना दिमाग ठीक कर ले, किसान ने एक साल बहुत झेल लिया। एमएसपी पर गारंटी कानून बना दे, नहीं तो 26 जनवरी दूर नहीं है। 26 जनवरी भी यहीं है और देश के 4 लाख ट्रैक्टर भी यहीं हैं और देश का किसान भी यहीं है।’ टिकैत ने मोदी सरकार को यह अल्टिमेटम ऐसे समय पर दिया है जब सोमवार से संसद का शीतकालीन सत्र शुरू हो रहा है और पहले ही दिन तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने के लिए विधेयक पेश किया जाएगा। पिछले दिनों पीएम मोदी ने तीनों विवादित कानूनों को वापस लेने का ऐलान करते हुए एमएसपी पर विचार के लिए समिति गठन का वादा किया था। किसान मजदूर महापंचायत के दौरान राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार धोखा कर रही है, सचेत रहने की जरूरत है। ये सरकार षड्यंत्रकारी, बेईमान और धोखेबाज है।

Hot this week

Aaj ka rashifal: 26अप्रैल : इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

सरकार दे रही ₹5000, तुरंत करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां पढ़े

भारत सरकार समय-समय पर आम जनता के लिए नई...

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 60 करोड़ की हेरोइन सप्लाई, श्रीगंगानगर बॉर्डर से 4 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: जिले में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर क्षेत्र में...

Topics

चाय की जगह पिएं ये 5 Healthy Drinks, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Drinks: भारत में अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत...

Related Articles

Popular Categories