Sawan Solar Eclipse 2026: सावन में लगेगा साल का अंतिम सूर्य ग्रहण, जानें किन राशि वालों के लिए होगा कष्टकारी

August 2026 Solar Eclipse: हिंदू धर्म में सूर्य और चंद्र ग्रहण को अशुभ माना गया है। सूर्य ग्रहण अमावस्या तो चंद्र ग्रहण पूर्णिमा तिथि पर लगता है। इन दोनों ही घटनाओं को खगोल विज्ञान में बहुत रोमांचकारी माना जाता है। इस साल सावन माह में सूर्य और चंद्रमा दोनों को ही ग्रहण लगने वाला है। सावन मास की अमावस्या (जिसे हरियाली अमावस्या कहा जाता है) पर साल 2026 का दूसरा और अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। चंद्रमा जब अंतरिक्ष में चक्कर लगाते लगाते पृथ्वी और सूर्य के बीच आ जाता है, तब उस समय सूर्य की रौशनी पृथ्वी पर नहीं पहुंच पाती।

इसी घटना को सूर्य ग्रहण कहा जाता है। साल का अंतिम सूर्य ग्रहण सावन माह में 12 अगस्त को बुधवार के दिन कर्क राशि में लगेगा। खगोलीय दृष्टि से यह एक वलयाकार सूर्य ग्रहण होगा। आसमान में ये रिंग ऑफ फायर के रूप में दिखेगा। हालांकि, ये भारत में नजर नहीं आएगा। इसलिए इसका सूतक काल भी देश में मान्य नहीं होगा, लेकिन इस सूर्य ग्रहण का अशुभ प्रभाव मेष. कर्क, तुला और मकर राशि के जातकों पर देखने को मिल सकता है।

मेष राशि

सूर्य ग्रहण के अशुभ प्रभाव से मेष राशि के जातकों के जीवन में अनावश्यक खर्चे बढ़ सकते हैं। इस समय वाणी पर नियंत्रण रखना बहुत आवश्यक है। ऐसा नहीं करने पर रिश्तों में खटास आ सकती है। इस समय निवेश भूलकर भी न करें।

कर्क राशि

चूंकि, ये सूर्य ग्रहण कर्क राशि में ही लगने वाला है, इसलिए इस राशि के जातकों को सबसे ज्यादा सतर्क रहने की आवश्यकता है। इस समय आपको मानसिक तनाव हो सकता है। सेहत में गिरावट आ सकती है।

तुला राशि

इस समय में तुला राशि वालों को संतान पक्ष की चिंता सता सकती है। प्रेम संबंधों और विद्यार्थियों की पढ़ाई में रुकावटें आ सकती हैं. बजट बिगड़ सकता है। ऐसे में पैसों का लेन-देन सावधानी से करें।

मकर राशि

इस समय मकर राशि वालों के साझेदारी के कामों और वैवाहिक जीवन में तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों या उच्च अधिकारियों के साथ मतभेद होने की संभावना बन सकती है।

इन राशि वालों के लिए शुभ रहेगा सूर्य ग्रहण

ज्योतिषविदों के अनुसार, सावन माह में लगने वाला साल 2026 का अंतिम सूर्य ग्रहण मिथुन, कन्या और मीन राशि के जातकों के लिए बहुत शुभ साबित हो सकता है। इन राशि के जातकों को इस समय करियर में बेहतरीन अवसर और व्यापार में मन मुताबिक वृद्धि मिल सकती है। यही नहीं इस समय इन लोगों को फंसा हुआ धन मिल सकता है। कार्यस्थल पर उच्च पद-प्रतिष्ठा व सम्मान मिल सकता है।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories