Rajasthan : मुस्लिम युवकों का गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते वीडियो हुआ वायरल, चार के खिलाफ मामला दर्ज

जयपुर। राजस्थान के अलवर जिले के भिवाड़ी क्षेत्र में एक गाय के साथ अप्राकृतिक यौन दुराचार करते मुस्लिम युवक का वीडियो वायरल होने का मामला सामने आया है। वीडियो में युवक पहाड़ी इलाके में अपने तीन साथियों के साथ गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाते हुए नजर आ रहा है। जबकि उसका एक साथी इसकी वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहा है। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने की सूचना जैसे ही पुलिस तक पहुंची तो पुलिस ने मामले में संज्ञान लेकर चारों आरोपियों के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कर एक जने को गिरफ्तार कर लिया। घटना चौपानकी थाने के चूहडपुर के पहाड़ की बताई गई है।

सोमवार को इलाके में सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हुआ। जिसमें पहाड़ पर चार युवकों ने एक गाय को नीचे पटक रखा है। एक जने ने उसके मुंह को पैर से दबाया हुआ है। जबकि उसका दूसरा साथी गाय के साथ अप्राकृतिक यौन संबंध बनाता नजर आ रहा है। तीसरा युवक आसपास घूम रहा है और चौथा आरोपी वीडियो बना रहा है। वीडियो बनाने वाला शख्स दुराचार कर रहे युवक को जल्दी से करने के लिए बार-बार बोलता है। वह कहता है कि यदि गाय का मालिक या कोई अन्य ग्रामीण आ गया तो मामला बिगड़ जाएगा। सोमवार को यह वीडियो सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर तेजी से वायरल हुआ। जिसकी जानकारी पुलिस तक पहुंची। पुलिस ने जांच कराई तो मामला चौपानकी थाना इलाके का निकला।

यह भी पढ़ें : YouTube पर कॉमेडी वीडियो बनाने वाली 12वीं की छात्रा काे हीरोइन बनाने का झांसा देकर दुष्कर्म

चारों आरोपियों की हुई पहचान, एक गिरफ्तार

मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर चारों आरोपियों की पहचान करते हुए उनके खिलाफ राजस्थान गौवंश अधिनियम व अप्राकृतिक यौन शोषण की धारा के तहत मामला दर्ज किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) विपिन शर्मा ने बताया कि चूहड़पुर गांव निवासी फ़तेह मोहम्मद ने इस संबंध में चौपानकी थाने में चार जनों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। जिसमें आरोपी जुबेर, वारिस, चूना व तालीम निवासी चूहड़पुर को नामजद किया गया है। एएसपी ने बताया कि वीडियो में अप्राकृतिक यौन दुराचार करते दिख रहे युवक की पहचान वारिस के रूप में हुई है। वीडियो बनाने वाला तालीम है, गाय के चेहरे पर पैर रखकर खड़ा युवक चूना है जबकि आसपास घूमते दिख रहे युवक का नाम जुबेर है। इनमें से पुलिस ने जुबेर (21) पुत्र आसम निवासी चूहड़पुर को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी सहित शेष 3 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है। घटना 10 फरवरी का बताई गई है। चूहडपुर के पहाड़ में उक्त वारदात को अंजाम दिया गया।

यह भी पढ़ें :  जयपुर के शाहपुरा इलाके में सड़क हादसे में 4 पुलिसकर्मियों सहित 1 कैदी की मौत

इस मामले में भिवाड़ी एसपी शांतनु कुमार सिंह का कहना है कि मामला संज्ञान में आते ही पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मामले में एक आरोपी की गिरफ्तारी की जा चुकी है। शेष आरोपी भी जल्द पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories