BJP 5th List : कंगना रनौत को मंडी, अरुण गोविल को मेरठ से मिला​ टिकट, देखें पूरी List

नई दिल्ली। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के लिए अपनी पांचवी लिस्ट जारी कर दी। इमसें 17 राज्यों के 111 सीटों से प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है। चर्चित चेहरों की बात करें तो हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से अभिनेत्री कंगना रनौत को टिकट मिला है। यूपी की मेरठ सीट से रामायण में राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल लड़ेंगे। कांग्रेस से 10 साल सांसद रहे उद्योगपति नवीन जिंदल को भाजपा ज्वाइन करने के आधे घंटे के अंदर हरियाणा की कुरुक्षेत्र सीट से टिकट मिला।

प. बंगाल में ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ फैसलों से चर्चा में आए हाई कोर्ट के पूर्व जज जस्टिस अभिजीत गंगोपाध्याय को तामलुक से प्रत्याशी बनाया गया है। सरकार और भाजपा की नीतियों पर सवाल उठाने वाले सांसद वरुण गांधी का टिकट कट गया है। उनकी जगह पीलीभीत से यूपी सरकार के मंत्री जितिन प्रसाद को मैदान में उतारा गया है। हालांकि वरुण की मां और 8 बार की लोकसभा सांसद मेनका गांधी को सुल्तानपुर से रिपीट किया गया है। जबकि गाजियाबाद से सांसद और केंद्रीय मंत्री तथा पूर्व सेनाध्यक्ष वीके सिंह ने सूची आने के पहले ही चुनाव न लड़ने की घोषणा की। उनकी सीट से अ​तुल गर्ग को टिकट मिला है।

भाजपा की पांचवी सूची में प. बंगाल से 19, ओडिशा से 18, उत्तर प्रदेश से 13, बिहार से 17, राजस्थान से 7, आंध्र और गुजरात से 6-6, हरियाणा-कर्नाटक-केरल से 4-4, हिमाचल-तेलंगाना से 2-2, झारखंड-महाराष्ट्र से 3-3 और गोवा-मिजोरम-सिक्किम से 1-1 नाम हैं। सूची में 20 महिलाओं का भी नाम है। भाजपा अब तक 403 सीटों पर नाम घोषित कर चुकी है।

केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ओडिशा की संभल सीट से चुनाव लड़ेंगे। आंध्र के पूर्व सीएम एन किरण कुमार रेड्‌डी राजमपेट और कर्नाटक के पूर्व सीएम जगदीश शेट्‌टार बेलगाम से चुनाव लड़ेंगे। हाल ही में झामुमो छोड़कर भाजपा में शामिल हुईं शिबू सोरेन की बहू और हेमंत सोरेन की भाभी सीता सोरेन झारखंड की दुमका सीट से प्रत्याशी बनी हैं।

बिहार की बक्सर सीट से सांसद और केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे की जगह मिथिलेश तिवारी को टिकट मिला है। बिहार में भाजपा ने अपने कोटे की सभी 17 सीटों के लिए प्रत्याशी घोषित कर दिए है। गिरिराज सिंह को बेगूसराय, आरके सिंह को आरा, रविशंकर प्रसाद को पटना साहिब, राधामोहन सिंह को पूर्वी चंपारण, नित्यानंद राय को उजियारपुर, राजीव प्रताप रूडी को सारण से उतारा गया है।

केरल की वायनाड से राहुल गांधी के सामने के. सुरेंद्रन प्रत्याशी बनाए गए हैं। सुरेंद्रन केरल भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष हैं। यूपी की कानपुर सीट से रमेश अवस्थी प्रत्याशी बनाए गए हैं। टिकट घोषित होने से पहले ही यहां से मौजूदा सांसद सत्यदेव पचौरी ने चुनाव लड़ने से इनकार किया था।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. News Post पर विस्तार से पढ़ें ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories