RR vs GT Highlights: गुजरात ने राजस्थान को घर में दी करारी मात, 77 रनों से जीता मुकाबला

IPL 2026, RR vs GT Highlights: आईपीएल का 52वां मुकाबला शनिवार (9 मई) को राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के बीच जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला गया। इस मुकाबले में गुजरात ने राजस्थान को 77 रनों से करारी मात दी। पहले बल्लेबाजी करते हुए गुजरात की टीम ने 230 रनों का लक्ष्य रखा था, जिसके जवाब में राजस्थान की टीम 152 रन बनाकर ही ऑलआउट हो गई। राजस्थान की ओर से वैभव सूर्यवंशी ने 36 रन और रवींद्र जडेजा ने 38 रन बनाए, जबकि ध्रुव जुरेल ने 24 रन जोड़े। इन दोनों के अलावा, कोई भी बल्लेबाज 20 का आंकड़ा भी नहीं छू सका. वहीं, गुजरात के लिए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 4 विकेट चटकाए। उनके अलावा, जेसन होल्डर ने 3 विकेट झटके, जबकि कगिसो रबाडा ने 2 विकेट और मोहम्मद सिराज को एक सफलता मिली।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी गुजरात की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट पर 229 रन बनाए। टीम के लिए शुभमन गिल और साई सुदर्शन ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। गिल ने 44 गेंदों पर 84 रनों की पारी खेली तो वहीं सुदर्शन ने 36 गेंदों पर 55 रन बनाए। इनके अलावा, वॉशिंगटन सुंदर ने नाबाद 37 रन बनाए। जबकि जोस बटलर ने 13 रन और राहुल तेवतिया ने नाबाद 14 रन बनाए। वहीं, राजस्थान की ओर से बृजेश शर्मा ने 2 विकेट चटकाए, जबकि यश राज पुंजा और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट हासिल किया। यह गुजरात की इस सीजन 11 मैचों में 7वीं जीत रही और 14 अंकों के साथ ही टीम पॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं, राजस्थान को 11 मैचों में 5वीं हार मिली है और टीम 12 अंकों के साथ पॉइंट्स टेबल 5वें स्थान पर मौजूद है।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

 

Hot this week

Aaj ka rashifal: 10 मई : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Topics

Related Articles

Popular Categories