Friday, February 6, 2026
10.1 C
New Delhi
- Advertisement -

Aaj ka rashifal: 1 फरवरी: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

बुधवार, 17 दिसंबर 2025 का पूरा राशिफल - प्यार, करियर, सेहत और धन से जुड़ी हर बात!

- Advertisement -

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक जानकारियां राशिफल (Aaj ka rashifal) से प्राप्त की जा सकती है। राशिफल ग्रहों की चाल और नक्षत्रों के आधार पर बनाया जाता हैं ग्रहों की चाल निरंतर बदलती रहती है। ऐसे में इसका आपके व्यापार, नौकरी व पारिवारिक जीवन में सीधा असर पड़ता हैं। आज का राशिफल सभी राशियों का कैसा रहेगा? इनका आपके जीवन पर क्या-क्या प्रभाव पड़ेगा? आइए जानते है…

Aaj ka rashifal (आज का राशिफल)

1.मेष (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:

mesh rashi :आज आप बहुत भावनाशील रहेंगे, इसलिए किसी के बोलने से आपकी भावनाओं को ठेस पहुँचेगी। माताजी के स्वास्थ्य की चिंता सताएगी। स्थावर मिल्कियत के मामले में कोई निर्णय लेना योग्य नहीं है। मानसिक व्यग्रता और शारीरिक अस्वस्थता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय मध्यम कहा जा सकता है। आपका स्वाभिमान भंग होगा। आफिस या व्यवसाय में स्त्री वर्घ से सावधान रहने की गणेशजी सलाह देते हैं।

2. वृषभ (Taurus in hindi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:

वृषभ राशि : गणेशजी की कृपा से आप तन और मन से स्वस्थ और प्रफुल्लित रहेंगे। परिवारजनों के साथ घर के प्रश्नों के सम्बंध में चर्चा करेंगे। मित्रों के साथ प्रवास का आयोजन करेंगे। आर्थिक मामलों पर अधिक ध्यान देंगे आपको हरेक कार्य में सफलता मिलेगी। भाग्यवृद्धि का योग है। भाई- बंधुओं का सहयोग मिलेगा। प्रिय व्यक्ति का साथ और सार्वजनिक सम्मान मिलेगा। व्यापार में वृद्धि होगी तथा प्रतिस्पर्धियों को परास्त कर सकेंगे।

3. मिथुन (Gemini Rashifal) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:

मिथुन राशि:गणेशजी कहते हैं कि थोड़ा विलंब या अवरोध के बाद निर्धारित रूप से कार्य पूरा कर सकेंगे। आर्थिक आयोजन सफल कर सकेंगे। मिष्टान्न भोजन प्राप्त होगा। विद्यार्थियों के अध्ययन के लिए मध्यम दिन है। स्नेहीजनों और मित्रों के साथ की मुलाकात से आनंद होगा। धंधा में अनुकूल वातावरण रहेगा। आय में वृद्धि होगी।

4. कर्क (Cancer Rashifal) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:

गणेशजी कहते हैं कि आज भावनाओं के प्रवाह में सराबोर रहेंगे और कुटुंबीजन, मित्र तथा सगे- सम्बंधी उसमें सहभागी बनेंगे। भेंट- सौगात की प्राप्ति होगी। स्वादिष्ट भोजन करने और बाहर घूमने जाने का आयोजन होगा। मांगलिक अवसरों में उपस्थित होंगे। आनंददायक प्रवास होगा। धनलाभ होगा। दांपत्यजीवन में धनिष्ठता अनुभव करेंगे।

5. सिंह (Leo Rashifal) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:

चिंता के भार से स्वास्थ्य को हानि पहुँचेगी। उग्र दलीलों या वादविवाद से किसी के साथ संघर्ष होगा। कोर्ट- कचहरी के कार्य में सावधानीपूर्वक कदम उठाएँ। भावनाओं के प्रवाह में बहकर आप कोई अविचारी कार्य न कर बैठें, उसका ध्यान रखें। वाणी और व्यवहार में संयम तथा विवेक बनाए रखने की गणेशजी सलाह देते हैं।

6.कन्या (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो:

तन-मन की स्वस्थता के साथ आज का खुशहाल दिन आपको विविध लाभोंका उपहार देगा। व्यापारियों और नौकरी पेशावालों को आर्थिक लाभ होगा। उच्च पदाधिकारी खुश रहने से पदोन्नति की संभावनाएँ बढ़ेंगी। विवाहोत्सुक व्यक्तियों के लिए अनुकूल परिस्थितियाँ निर्मित होंगी। स्त्री मित्र लाभदायक साबित होंगे। प्राकृतिक सौंदर्यवाले स्थलों पर पर्यटन होगा। वैवाहिक सुख का भरपूर आनंद पा सकेंगे, ऐसा गणेशजी कहते हैं।

7.तुला (Libra Aaj ka rashifal ) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:

परिवार में आनंद और उत्साह का वातावरण रहेगा। आफिस और नौकरी में आय वृद्धि पदोन्नति के लिए संयोग निर्मित होंगे। माताजी की तरफ से लाभ होगा। गृह सजावट का कार्? हाथ में लेंगे। आफिस में उच्च पदाधिकारियों द्वारा काम की सराहना होगी और वे आपके प्रेरणा स्रोत बनेंगे। सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। शारीरिक स्वास्थ्य बनाए रखेंगे।

8. वृश्चिक (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:

आज हरेक विषय के नकारात्मक पहलुओं का अनुभव होगा। थकान और आलस के कारण स्फूर्ति का अभाव रहेगा। मन में गहरी चिंताएँ सताया करेगी। नौकरी- व्यवसाय में अवरोध खड़े होंगे। उच्च पदाधिकारियों के साथ वाद-विवाद में न उतरने की गणेशजी की सलाह है। विदेशगमन के अवसर निर्मित होंगे। अथवा विदेश में बसनेवाले निकटस्थ सम्बंधियों के समाचार मिलेंगे। संतानों के सम्बंध में चिंता होगी।

9. धनु (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

गणेशजी बताते हैं कि आज आपको वाणी और क्रोध पर नियंत्रण रखना पड़ेगा, अन्यथा अनर्थ हो सकता है। सर्दी और कफ के कारण आपका स्वास्थ्य खराब होगा। मानसिक व्यग्रता का अनुभव करेंगे। धन खर्च में वृद्धि होगी। निषेधात्मक कार्य तथा अनैतिक कामवृत्ति कुमार्ग पर न ले जाए इसका ध्यान रखें।

10.मकर (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:

आपको काम की चिंता में कमी होने से राहत अनुभव करेंगे। सगे- सम्बंधियों के साथ दिन मौज-मस्ती में व्यतीत होगा। आप विपरीत लिंगीय व्यक्ति के साथ आकर्षित होंगे, ऐसी संभावना है। आप सुखी दांपत्यजीवन बिता सकेंगे तथा आपके व्यापार में वृद्धि हो सकेगी। आर्थिक लाभ तथा मान- सम्मान प्राप्त कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। गणेशजी कहते हैं कि प्रियजनों के साथ मिलकर किसी प्रवास का आनंद उठाएँगे।

11.कुंभ (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:

Aaj ka rashifal : गणेशजी कहते हैं कि आज आप अपने काम में सफलता प्राप्त करेंगे। और लोग आपके काम की सराहना करेंगे। पारिवारिक सदस्यों के साथ आपका सम्बंध अधिक प्रगाढ़ बनेगा तथा शारीरिक और मानसिक रूप से ताजगी का अनुभव होगा। आफिस में साथ में काम करनेवाले लोग आपको सहयोग देंगे। आपके परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।

12. मीन (Pisces ) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची: Aaj ka rashifal

गणेशजी बताते हैं कि आपकी सृजनशक्ति में वृद्धि होने के कारण आप कला और साहित्य में रुचि लेंगे। आप अत्यधिक भावनाशील बनेंगे और स्नेहीजनों के साथ सम्बंध प्रगाढ़ बनेंगे। काफी मस्ती के मूड़ में रहेगें। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। पढ़ाई में अच्छा परिणाम मिलेगा। आपको मन और वाणी को नियंत्रण में रखने की सलाह दी जाती है।

नोट: आपकी कुंडली व राशि के ग्रहों के आधार पर आपके जीवन में घटित हो रही घटनाओं में कुछ भिन्नता हो सकती है। Aaj ka rashifal की पूरी जानकारी के लिए किसी ज्योतिषी से मिल सकते हैं।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

- Advertisement -
News Post
News Posthttp://newspost.in
हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

Latest news

- Advertisement -

Related news

- Advertisement -