कैसा है किसी व्यक्ति का स्वभाव ? ऐसें पहचानें

हमारे स्वभाव को वातावरण और दैनिक घटनाएं ही नहीं, हमारे जन्म का दिन भी प्रभावित करता है। जैसे कि गुरूवार को जन्मे लोग पढ़ाकू होते हैं तो शनिवार को जन्मे लोग परिश्रमी। इसी तरह मंगलवार को जन्मे लोग अपने कुटुंब का खास ख्याल रखने वाले होते हैं।

हम सभी लोगों का जन्म सप्ताह के सात दिनों में से किसी एक दिन हुआ है। ज्योतिषशास्त्र की माने तो दिन का हमारे व्यक्तित्व पर गहरा प्रभाव पड़ता है। हमारा जन्म जिस दिन या वार को होता है। उसके प्रभाव से हमारा व्यवहार व चरित्र भी प्रभावित होता है। आइए देखते हैं कि किस वार को जन्म लेने वाले व्यक्ति का स्वभाव कैसा होता है।

यह भी पढ़ें : Hanuman Chalisa : श्री हनुमान चालीसा | ऐसे करें हनुमान चालीसा का पाठ

रविवार (Sunday)

रविवार सप्ताह का प्रथम दिन होता है। इसे सूर्य का दिन भी कहा जाता है। इस दिन जिस व्यक्ति का जन्म होता है। वह तेजस्वी, गर्वीले और शारीरिक रूप से पित्त प्रकृति के होते हैं। इनके स्वभाव में क्रोध व ओज भरा होता है। ये चतुर और गुणवान होते हैं। ऐसे लोग उत्साही, दानी और संघर्ष करने वाले होते हैं।

सोमवार (Monday)

सोमवार यानी सप्ताह का दूसरा दिन। इस वार को जन्म लेने वाले व्यक्ति बुद्विमान होते हैं। इनकी प्रकृति यानी इनका स्वभाव शांत होता है। इनकी वाणी मधुर और मोहित करने वाली होती है। ये स्थिर स्वभाव के होते है। सुख या दुख सभी स्थिति में ये समान रहते हैं। धन के मामले में भी ये भाग्यशाली होते हैं। इन्हें सरकार व समाज से मान-सम्मान मिलता है।

मंगलवार (Tuesday)

मंगलवार को जिस व्यक्ति का जन्म होता है। वह व्यक्ति जटिल बुद्वि का होता है। ये किसी भी बात को आसानी से नहीं मानते और सभी बातों में इन्हें कुछ न कुछ खोट दिखाई पड़ता है। ये युद्व प्रेमी और पराक्रमी होते हैं। ये अपनी बातों पर कायम रहने वाले होते हैं। आवश्यकता पड़े तो मंगलवार को जन्मे लोग हिंसा पर भी उतर आते हैं। इनके स्वभाव की एक बड़ी विशेषता है कि ये अपने कुटुंब का पूरा ख्याल रखते हैं।

बुधवार (Wednesday)

ज्योतिषशास्त्र के अनुसार बुधवार को जन्म लेने वाले व्यक्ति मधुर वचन बोलने वाले होते है। इस तिथि के जातक पठन-पाठन में रूचि लेते हैं और ज्ञानी होते हैं। ये लेखन में रूचि लेते हैं और अधिकाशतः इसे ही अपनी जीविका बनाते हैं। इनके पास संपत्ति होती है, परंतु ये धोखेबाज भी होते हैं।

गुरूवार (Thursday)

गुरूवार को जन्मे लोग विद्या व धन से युक्त होते हैं। ये ज्ञानी और धनवान होते हैं। ये विवेकशील होते हैं और शिक्षण को अपना पेशा बनाना पसंद करते हैं। ये उच्च स्तर के सलाहकार भी होते हैं।

शुक्रवार ( Friday)

जिस व्यक्ति का जन्म शुक्रवार को होता है। वह व्यक्ति चंचल स्वभाव का होता है। ये सांसारिक सुखों में लिप्त होने वाले होते हैं। ये तर्क करने में निपुण और नैतिकता में बढ़-चढ़कर होते हैं। ये धनवान और कामदेव के गुणों से प्रभावित रहते हैं। इनकी बुद्वि तीक्ष्ण होती है।

शनिवार (Saturday)

जिस व्यक्ति का जन्म शनिवार को होता है। उस व्यक्ति का स्वभाव कठोर होता है। ये पराक्रमी व परिश्रमी होते हैं। यदि इनके उपर दुख भी आएं तो ये उसे भी सहना जानते हैं। ये न्यायी एवं गंभीर स्वभाव के होते हैं। सेवा करने इन्हें भाता है।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories