Mangal Gochar 2023 : एक जुलाई को मंगल का सिंह राशि में प्रवेश, जानिए आपकी राशि पर इसका क्या हाेगा असर

    Mangal Gochar : मंगल एक जुलाई को सिंह राशि में प्रवेश करेगा। इसका अन्य राशियों के जातकों पर प्रभाव पड़ना निश्चित है। जानिए आपकी राशि पर इसका क्या असर पड़ेगा।

    - Advertisement -
    - Advertisement -

    Mangal Gochar : मंगल को सभी राशियों का सेनापति कहा जाता है। बारह राशियों में सबसे अधिक साहसिक, ऊर्जा वाला ग्रह मंगल को माना जाता है। यहीं कारण है कि मंगल ग्रह से प्रभावित जातक सेना व प्रशासनिक क्षेत्र में बड़े ओहदे पर जाते हैं। हिन्दू पंचाग के अनुसार मंगल एक जुलाई को रात्रि 1.52 मिनट पर कर्क राशि को छोड़कर सिंह राशि (Mars Transit In Leo) में प्रवेश करेंगे। ज्योितष के अनुसार जब भी किसी राशि का अन्य राशि में गोचर होता है तो इसका अच्छा व बुरा असर अन्य राशियों पर पड़ना स्वाभाविक है। आइए जानते है कि मंगल का सिंह राशि का अन्य राशियों पर क्या प्रभाव पड़ने वाला है।

    जानिए क्या होगा राशिया पर असर

    मेष राशि

    मेष राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर पांचवें भाव में होगा। आपको इस समय में आर्थिक मामलों में फायदा मिल सकता है। स्वास्थ्य के मामले में आप अपने आप को फिट महसूस करेंगे। नौकरी या बिजनेस करने वाले जातकों को अपने टारगेट्स पूरे करने में सफलता मिलेगी। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में आपको थोड़ी सावधानी बरतनी चाहिए।

    उपाय – भगवान शिव की उपासना करना फलदायी होगा।

    वृषभ राशि

    वृषभ राशि के लिए मंगल का यह भ्रमण चौथे स्थान में होगा। वित्तीय मामलों में आपको सावधानी रखनी होगी। बहुत ज्यादा लाभ होता नहीं दिख रहा है। स्वास्थ्य के मामले में आप लकी रहेंगे। लेकिन इस दौरान कभी-कभार मानसिक अशांति का अनुभव हो सकता है। नौकरी करते या बिजनेस करने वाले लोगों को कड़ी मेहनत करनी होगी। पति-पत्नी के बीच इस समय संबंध अच्छे बने रहेंगे।

    उपाय– कार्य में सफलता के लिए हनुमान जी की उपासना करना उत्तम रहेगा।

    मिथुन राशि

    मिथुन राशि के जातक के लिए मंगल का यह परिभ्रमण तीसरे स्थान में होगा। वित्तीय मामलों में आप जोखिम लेकर कुछ बड़ा करेंगे। ऐसे में आपको सोच-समझ कर आगे बढ़ना होगा। स्वास्थ्य संबंधी मामलों में आप स्वयं को फिट महसूस करेंगे। नौकरी पेशा व बिजनेस करने वाले लोगों को नई अपॉर्चुनिटी मिलेगी और उसमें सफलता भी मिलेगी। पति पत्नी के बीच अच्छा तालमेल बना रहेगा।

    उपाय – कार्य में जल्द सिद्धि के लिए भगवान शिव की उपासना करें।

    कर्क राशि

    कर्क राशि वाले लोगों के लिए मंगल का यह परिभ्रमण दूसरे स्थान में होगा। इस समय आपको अचानक बजट के बाहर बड़े खर्चे करने का मन होगा। जिससे वित्तीय भार पड़ेगा। स्वास्थ्य संबंधी मामले में सावधानी रखने की जरूरत है। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय अनुकूल बना रहेगा। पति पत्नी या रिलेशनशिप के लिए यह समय अनुकूल बना रहेगा।

    उपाय –  इस दौरान हनुमान जी की पूजा से लाभ मिलेगा।

    यह भी पढ़ें : Online Paise kaise kamaye? घर बैठे इंटरनेट से पैसा कमाने के 10 तरीके

    सिंह राशि

    मंगल का गोचर सिंह राशि में ही हो रहा है। इसलिए सिंह राशि के जातकों को नई आय का स्त्रोत बनने के योग बन रहे हैं। आपका स्वास्थ्य बढ़िया बना रहेगा। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह समय कुछ नई शुरुआत करने का मौका मिलेगा। व्यापार के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। पति-पत्नी को एक-दूसरे की भावनाओं को आदर करते हुए तालमेल बिठाना पड़ेगा, तभी शांति बनी रहेगी।  

    उपाय – भगवान गणेश जी की उपासना करना फलदायी रहेगा।

    कन्या राशि

    कन्या राशि के जातकों के लिए मंगल का गोचर बारहवें स्थान में होगा। वित्तीय मामलों में आपको सावधानी रखनी होगी। अचानक कोई बड़ा खर्चा आ सकता है। स्वास्थ्य संबंधी कुछ समस्या का सामना करना पड़ सकता। किसी बात को लेकर मन बेचैन रहेगा। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए काम के सिलसिले में बाहर जाना पड़ता सकता है। पति पत्नी के बीच कुछ मामलों को लेकर मतभेद हो सकते हैं।

    उपाय – भगवान शिवजी की उपासना करना आपके लिए फलदायी होगा।

    तुला राशि

    तुला राशि के जातकों के लिए मंगल का यह राशि परिवर्तन 11वें स्थान पर होगा। 11 वें स्थान में मंगल का यह गोचर आपको आपके कार्यक्षेत्र में सफलता के साथ लाभ प्रदान करने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी जो भी चिंताएं थी, वह भी दूर होती नजर आ रही है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए यह मंगल लाभदायक रहने वाला है। पति-पत्नी के बीच तालमेल बना रहेगा।

    उपाय – गणेश जी की उपासना करनी चाहिए|

    यह भी पढ़ें : Jaya Kishori income: जया किशोरी कथा करने के अलावा बेचती है ये चीजें, हर साल करोड़ों का होता है मुनाफा

    वृश्चिक राशि

    वृश्चिक राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर दसवें स्थान में होगा। जो इस राशि वाले लाेगों के लिए अच्छा साबित होगा।  इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होता नजर आ रहा है। स्वास्थ्य के बारे में छोटी-मोटी चिंता आपको परेशानी में डाल सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा। पति-पत्नी के बीच कुछ मनमुटाव हो सकता है।

    उपाय – हनुमानजी की उपासना करना आपके लिए फलदायी रहेगा।

    धनु राशि

    धनु राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर नवें स्थान में यानी कि भाग्य स्थान में होगा। आपको किसी बड़े इनवेस्टमेंट में पैसा डालने से बचना चाहिए। स्वास्थ्य के मामले में इस समय आप अपने को फिट महसूस करेंगे। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों को नए अवसर मिल सकते हैं। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में रहने वाले लोगों के लिए यह समय मध्यम रहेगा। 

    उपाय – भगवान शिव की उपासना करनी चाहिए।

    मकर राशि

    मकर राशि के जातकों के लिए मंगल का यह गोचर आठवें स्थान में होगा। इस समय फाइनेंस के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। इस दौरान किसी को उधार देने से बचें। स्वास्थ्य के मामले में आपको कुछ परेशानी हो सकती है और खास तौर पर छोटे-मोटे एक्सीडेंट या इंजरी भी सकती हैं। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए इस समय अपने काम में विशेष ध्यान देना पड़ेगा। पति-पत्नी या रिलेशनशिप के मामले में मतभेद हो सकते हैं। आपको ध्यान रखना होगा। 

    उपाय – हनुमान जी की उपासना करना लाभदायी रहेगा।

    कुंभ राशि

    कुंभ राशि के लोगों के लिए मंगल का यह गोचर सातवें स्थान में होगा। इस समय अचानक कोई खर्चा आ सकता है या आपके पैसे कहीं पर फंस सकते हैं। स्वास्थ्य के मामले में इस समय आपको कुछ परेशानी आ सकती है। नौकरी या बिजनेस करने वाले लोगों के लिए कुछ फायदा होता नजर आ रहा है। किंतु पार्टनरशिप में काम कर रहे लोगों को सावधान रहना पड़ेगा। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में आपसी समझदारी से काम करना होगा तभी शांति बनी रहेगी।

    उपाय – माता दुर्गा की उपासना करनी चाहिए।

    यह भी पढ़ें : Weight Loss Tips in Hindi: सिर्फ 5 मिनट में घटाएं 5 किलो वजन

    मीन राशि

    मीन राशि के जातकों के लिए मंगल छठे भाव में होगा। आर्थिक मामलों में आप कुछ परेशानी अनुभव करेंगे। इस समय आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्या आ सकती है और चोट भी लग सकती है।  नौकरी करने या बिजनेस करने वाले इस समय कुछ कठिनाइयों या अपने सहकर्मियों द्वारा कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पति-पत्नी या रिलेशनशिप में इस समय आपके मतभेद बढ़ सकते हैं। 

    उपाय  –  भगवान श्री विष्णु की उपासना करनी चाहिए।

    (Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. News Post इसकी पुष्टि नहीं करता है.)

    Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

    इस खबर काे शेयर करें

    - Advertisement -
    News Post
    News Posthttps://newspost.in
    हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

    Latest news

    - Advertisement -

    Related news

    - Advertisement -