Shani Vakri 2023 : शनि 17 जून से वक्री हो रहे हैं कुंभ राशि में, जानिए इसका आपकी राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा

    न्याय के देवता शनि देव 27 जून से रात्रि 10.56 बजे से कुंभ राशि पर वक्री हो रहे हैं। शनि कुंभ राशि में 140 दिन तक वक्री रहेंगे।

    - Advertisement -
    - Advertisement -

    न्याय के देवता शनि देव 27 जून से रात्रि 10.56 बजे से कुंभ राशि पर वक्री हो रहे हैं। शनि कुंभ राशि में 140 दिन तक वक्री रहेंगे। इसके बाद शनि कुंभ राशि में 4 नवंबर 2023 की दोपहर 12.31 बजे मार्गी होंगे। शनि के कुंभ राशि में वक्री होने का देश-दुनिया पर व्यापक असर पड़ेगा। अनेक बड़ी घटनाए घटित होने की आशंका बनी हुई। आइए जानते है कि शनि का कुंभ राशि में वक्री होने से आपकी राशि पर इसका क्या असर होगा।

    मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ:

    मेष राशि के लिए वक्री शनि कुछ राहत दे सकता है, लेकिन अभी भी समय बहुत अधिक पक्ष में न हो। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी कुछ समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक क्षेत्र में अचानक लाभ होगा। नौकरी और बिजनेस में कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम के मामले में अभी धीमापन बना रह सकता है।

    वृषभ राशि (Taurus in hindi) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो:

    पैसों के मामले में सावधानी से निपटने की जरूरत होगी। सभी ओर ध्यान में रखते हुए आगे बढ़ना होगा। कामकाज में गलतियां भी देखी जा सकती हैं। प्रेमी या जीवनसाथी के साथ कहासुनी हो सकती है, इसलिए इससे बचने की सलाह दी जाती है क्योंकि विवाद बढ़ने की संभावना है।

    मिथुन राशि (Gemini Rashifal) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह:

    आपको अपने खान-पान और दिनचर्या को लेकर अधिक सावधान रहना होगा। इस दौरान कोई भी बड़ा निवेश करने से बचें। कोई नया प्रोजेक्ट शुरू करने से बचें। विवाह में सामंजस्य और एकजुटता बनाए रखने के लिए भी कड़ी मेहनत करनी पड़ सकती है।

    कर्क राशि (Cancer Rashifal) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो:

    धन प्राप्ति के लिए भी यह समय कमजोर हो सकता है। कार्यक्षेत्र में कहीं कोई समस्या आपको परेशान कर सकती है। व्यापार में अभी बदलाव से बचें और कुछ समय के लिए शांत रहकर परिस्थिति के अनुसार काम करें। जीवनसाथी के साथ कुछ वाद-विवाद और अनबन अधिक होने वाली है।

    सिंह राशि (Leo Rashifal) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:

    सिंह राशि वालों को कुछ परेशानियां अपनों की तरफ से भी देखने को मिल सकती हैं। किसी वरिष्ठ की सलाह मानना अच्छा रहेगा। इस समय मन में भटकाव अधिक हो सकता है। यदि आप किसी रिश्ते में हैं तो कुछ मतभेद या रुकावटें आ सकती हैं। जल्दबाजी के फैसले से बचना उचित होगा।

    कन्या राशि (Leo Rashifal) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे:

    वक्री शनि कार्यक्षेत्र में अधिक मेहनत और प्रयास को बढ़ा सकता है। पहले से अधिक मेहनत करने से मसिक रुप से द्वंद अधिक होगा। काम को लेकर विरक्ति अधिक आने वाली है। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इस समय सजग रहें अन्यथा लापरवाही परेशानी दे सकती है।

    तुला राशि (Libra Aaj ka rashifal ) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते:

    वक्री शनि आपके भीतर करियर को लेकर अधिक चिंता दे सकता है। भागदौड़ अधिक रहने वाली है। परिवार पक्ष से भी चुनौतियाँ सामने आएंगी ऐसे में कुछ समय के लिए स्वयं को अधिक समय देने और शांति से काम करने की आवश्यकता है। प्यार मोहब्बत के मामले में तनाव लेने से बचें।

    वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू:

    वृश्चिक राशि के छात्रों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देकर काम करना होगा तभी वे बेहतर प्रदर्शन कर पाएंगे। इस समय भाई-बंधुओं को लेकर कुछ सोच तेज हो सकती है या किसी काम के सिलसिले में आपको लगातार यात्रा करनी पड़ सकती है। वाहन आदि का प्रयोग संभलकर करने की सलाह दी जाती है।

    धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

    धनु राशि वालों के लिए अभी परिवार में कोई जरूरी काम कुछ समय के लिए टल सकता है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो अभी इस विचार को लेकर आगे बढ़ना उचित नहीं है। परिवार में कुछ पूजा पाठ भी संपन्न हो सकते हैं। किसी नए सदस्य का आगमन होने से घर का माहौल बदला हुआ दिखाई देगा।

    मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी:

    मकर राशि के दांपत्य जीवन में कुछ तनाव रहने की संभावना है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी। बिजनेस को लेकर पार्टनर के साथ संबंधों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। कामकाज में आलस्य या लापरवाही से बचना ही उचित होगा।

    कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा:

    आपको अपने आसपास के लोगों की जरूरतों पर ध्यान देना होगा क्योंकि रिश्तों में दूरियां आने के संकेत हैं। आर्थिक रूप से यह समय आपको आगे बढ़ने की प्रेरणा देने वाला है। विदेश मामलों में समय तेज है, कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। अचानक से ट्रैवलिंग का अवसर सामने होगा।

    मीन राशि (Pisces ) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची:

    मीन राशि वालों को इस समय अपने काम में एक बार फिर से कुछ बदलाव देखने को मिलेगा। छात्रों को उच्च शिक्षा में आगे बढ़ने का मौका मिल सकता है, जो लोग विदेश जाने का प्रयास कर रहे हैं उन्हें सफलता मिल सकती है। व्यर्थ के तनाव को लेने से बचें क्योंकि चीजें ज्यादा देर तक ऎसी नहीं रहेंगी।

    ज्योतिषाचार्य एकदेवजी

    9820574332

    Also Read :

    ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

    - Advertisement -
    News Post
    News Posthttps://newspost.in
    हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

    Latest news

    - Advertisement -

    Related news

    - Advertisement -