Aaj Ka Panchang : 19 मार्च 2022 शनिवार का दैनिक पंचांग, ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

उज्जैन। पंचांग मुख्य रूप से पांच अंगों से मिलकर बना होता है। ये पांच अंग तिथि, नक्षत्र, वार, योग और करण है। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 19 मार्च 2022, शनिवार (Panchang March 19, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व

19 मार्च, शनिवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि सुबह 11.37 तक रहेगी। इसके बाद चैत्र मास के कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि आरंभ हो जाएगी।

शुभ योग और मुहूर्त

19 मार्च, शनिवार को सूर्योदय हस्त नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। शनिवार को हस्त नक्षत्र होने से मृत्यु नाम का अशुभ योग इस दिन बन रहा है। शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:59 से 05:47 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12.10 से 12.58 तक रहेगा। अमृत काल शाम 05.48 से 07.21 तक रहेगा।

ये है राहु काल का समय

19 मार्च, शनिवार को राहूकाल सुबह 09:35 से 11:05 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 02.04 से शाम 03:34 तक, कुलिक सुबह 06:35 से 08:05 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:11 से 08:59 तक और वर्ज्यम सुबह 07.18 से 08.51 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति

19 मार्च, शनिवार को सूर्य मीन राशि में, चंद्रमा कन्या राशि में, शुक्र, मंगल, और शनि मकर राशि में रहेंगे। सूर्य, बुध और गुरु कुंभ राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे।

इस दिशा में न करें यात्रा

शनिवार को पूर्व दिशा में यात्रा करने से बचना चाहिए। पूर्व दिशा में यात्रा करना पड़े तो अदरक, उड़द या तिल खाकर घर से निकलें।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 26अप्रैल : इन 4 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

सरकार दे रही ₹5000, तुरंत करें आवेदन, पूरी जानकारी यहां पढ़े

भारत सरकार समय-समय पर आम जनता के लिए नई...

पाकिस्तान से ड्रोन के जरिए 60 करोड़ की हेरोइन सप्लाई, श्रीगंगानगर बॉर्डर से 4 तस्कर गिरफ्तार

श्रीगंगानगर: जिले में पाकिस्तान से सटे बॉर्डर क्षेत्र में...

Topics

चाय की जगह पिएं ये 5 Healthy Drinks, शरीर को मिलेंगे कई फायदे

Healthy Drinks: भारत में अधिकतर लोग सुबह की शुरुआत...

Related Articles

Popular Categories