Aaj Ka Panchang 8 अप्रैल 2022 शुक्रवार का दैनिक पंचांग: ये हैं आज के शुभ मुहूर्त व राहु काल का समय

नई दिल्ली। यहां हम दैनिक पंचांग में आपको शुभ मुहूर्त, राहुकाल, सूर्योदय और सूर्यास्त का समय, तिथि, करण, नक्षत्र, सूर्य और चंद्र की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि की जानकारी देते हैं। आगे जानिए 8 अप्रैल 2022, शुक्रवार (Panchang April 8, 2022) के शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय आदि संपूर्ण जानकारी…

आज की तिथि और पर्व

8 अप्रैल, शुक्रवार को विक्रम संवत 2078, जिसका नाम आनन्द है, के चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि रात लगभग 11 बजे तक रहेगी। ये चैत्र नवरात्रि का सातवां दिन रहेगा। इस दिन देवी कालरात्रि की पूजा की जाएगी।

शुभ योग और मुहूर्त

8 अप्रैल, शुक्रवार को सूर्योदय आर्द्रा नक्षत्र में होगा जो पूरे दिन रहेगा। शुक्रवार को आर्द्रा नक्षत्र होने से पद्म नाम का शुभ योग इस दिन बन रहा है। शुक्रवार को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04:40 से 05:28 तक रहेगा। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:03 से 12:53 तक रहेगा। अमृत काल दोपहर 02:27 से 04:16 तक रहेगा। 

ये है राहु काल का समय

8 अप्रैल, गुरुवार को राहूकाल सुबह 10:55 से दोपहर 12:28 तक रहेगा। इसके अलावा यम गण्ड दोपहर 03.35 से शाम 05:08 तक, कुलिक सुबह 07:49 से 09:22 तक, दुर्मुहूर्त सुबह 08:45 से 09:35 तक और वर्ज्यम सुबह 03:07 से 04:54 तक रहेगा। ये सभी अशुभ काल है यानी इस दौरान कोई भी शुभ काम न करें।

ग्रहों की स्थिति

8 अप्रैल, शुक्रवार को बुध ग्रह राशि बदलकर मीन से मेष में प्रवेश करेगा। अन्य ग्रह जैसे चंद्रमा मिथुन राशि में, मंगल, गुरु और शुक्र कुंभ राशि में। शनि मकर राशि में, सूर्य मीन राशि में, राहु वृषभ और केतु वृश्चिक राशि में रहेंगे। 

इस दिशा में न करें यात्रा 

शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। अगर यात्रा करना जरूरी हो तो जौ या राईं खाकर घर से बाहर निकलें। 

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories