Records Vaibhav Sooryavanshi Can Break: IPL 2026 में वैभव सूर्यवंशी अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी से फैंस का दिल जीत रहे हैं। सूर्यवंशी ने मौजूदा सीजन में कई बड़े गेंदबाजों की जमकर धुनाई की है। अब राजस्थान रॉयल्स की भिड़ंत गुजरात टाइटंस से होने जा रही है। वैभव जिस तरह हर मैच में अलग-अलग रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, GT के खिलाफ भी छक्कों की बारिश करके वो कुछ बड़े कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं।
Table of Contents
एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अब तक 404 रन बना दिए हैं. अगर वे GT के खिलाफ 96 रन बनाते हैं, तो IPL के एक सीजन में 500 रन बनाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बन जाएंगे। यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है, जिन्होंने 20 साल की उम्र में यह कारनामा किया था।
टी20 क्रिकेट में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अब तक अपने क्रिकेट करियर में कुल 28 टी20 मैचों में हिस्सा लिया है और वो 99 छक्के जड़ चुके हैं। अगर वैभव GT के खिलाफ एक छक्का भी लगाते हैं, तो वो अपने करियर में 100 छक्के लगाने का कारनामा कर लेंगे।
सबसे तेज अर्धशतक

IPL इतिहास में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड यशस्वी जायसवाल के नाम है। उन्होंने 13 गेंदों में 50 रन का आंकड़ा पार किया था। वैभव सूर्यवंशी 15 गेंदों में अर्धशतक जड़ चुके हैं। अब वैभव के पास GT के खिलाफ छक्कों की बारिश करके यह रिकॉर्ड तोड़ने का सुनहरा मौका है।
टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के

कीरोन पोलार्ड के नाम टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 100 छक्के लगाने का रिकॉर्ड है। वैभव सूर्यवंशी GT के खिलाफ एक छक्का जड़ते ही पोलार्ड को पीछे छोड़ सकते हैं। यह कारनामा रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे बड़े दिग्गज भी नहीं कर पाए हैं।
अभिषेक शर्मा से आगे निकलने का मौका

अभिषेक शर्मा के नाम एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड है। उन्होंने 2024 में कुल 42 छक्के लगाए थे। वैभव सूर्यवंशी IPL 2026 में 37 छक्के जड़ चुके हैं। GT के खिलाफ 6 छक्के जड़ते ही वो इतिहास रचते हुए नंबर 1 बन सकते हैं।
Also Read :
- PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: घर की छत पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल, जानें पूरी प्रक्रिया
- Morpankhi Plant in Hindi : घर में यह पौधा लगाया तो होगी पैसों की बरसात, चारों ओर से खींचकर आएगा पैसा
- आठ घंटे सोना जरूरी नहीं, नींद अच्छी आनी चाहिए, रिसर्च से हुआ खुलासा
ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें


