वैभव सूर्यवंशी की टीम इंडिया में एंट्री तय? BCCI ने चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर को दिए बड़े संकेत

vaibhav suryavanshi debut : IPL 2026 में धमाकेदार प्रदर्शन कर वैभव सूर्यवंशी ने बड़े-बड़े बल्लेबाजों के बीच जिस तरह से अपने नाम का लोहा मनवाया है, वो काबिलेतारीफ है। उसी का नतीजा है कि टीम इंडिया के सेलेक्टर्स को अब BCCI की तरफ से खास निर्देश मिले हैं। BCCI के सेक्रेटरी देवजीत साइकिया ने भारतीय टीम को चुनने वाले अजीत अगरकर एंड कंपनी को वैभव सूर्यवंशी के लिए जो भी जरूरी है वो करने को कहा है। साइकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में कहा कि वैभव अलग टैलेंट है। वो भारतीय क्रिकेट का वंडर बॉय है, जो कि आने वाले समय में दुनिया भर में और भी तूफान मचाने वाला है। जो भी वैभव के लिए बेस्ट होगा, उसके हित में होगा, सेलेक्शन कमिटी वो करेगी।

आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे पर खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी?

देवजीत साइकिया का बयान ऐसे समय में आया है, जब आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए भारत का दौरा शुरू होने वाला है। जून-जुलाई में होने वाले इन दौरे के लिए टीम का ऐलान होना है, जिसमें वैभव सूर्यवंशी को मौका दिए जाने का माहौल तो पहले से ही बना था, अब साइकिया के बयान ने उसे लेकर दिलचस्पी को और बढ़ा दिया है।

वैभव सूर्यवंशी के लिए देवजीत साइकिया ने क्या कहा?

देवजीत साइकिया ने हिंदुस्तान टाइम्स से कहा कि वैभव के प्रदर्शन से हम सारे खुश हैं। वो भारतीय क्रिकेट का वंडर बॉय है। मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले समय में वो दुनिया में और भी तूफान मचाता दिखेगा। साइकिया ने कहा कि IPL 2026 के दौरान टीम इंडिया के सारे सेलेक्टर्स भी मौजूद रहे हैं। उन्होंने करीब से मुकाबले देखे हैं। जिस तरह से वैभव ने परफॉर्म किया है, मुझे उम्मीद है कि आयरलैंड और इंग्लैंड के लिए जब वो टीम चुनने बैठेंगे तो जो भी बेहतर होगा, वो वैभव के लिए करेंगे।

ये साइकिया का बयान नहीं, सेलेक्टर्स को निर्देश है

टीम इंडिया की सेलेक्शन मीटिंग में टीम के कप्तान और भारतीय सेलेक्टर्स के अलावा BCCI सेक्रेटरी देवजीत साइकिया भी मौजूद होते हैं। ऐसे में उनके बयान को एक तरह से भारतीय सेलेक्टर्स के लिए निर्देश के तौर पर देखा जा रहा है। वैभव सूर्यवंशी की तारीफ BCCI के अध्यक्ष मिथुन मिन्हास और उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला भी कर चुके हैं।

वैभव जैसा कोई नहीं- ये सब जानते हैं

क्रिकेट जगत के बड़े-बड़े दिग्गज भी वैभव सूर्यवंशी के खेल की सराहना करने से नहीं थम रहे। उन सबका कहना है कि वैभव के पास अब प्रूफ करने को कुछ नहीं और वो टीम इंडिया खेलने को तैयार हैं। ऐसे क्रिकेटरों में सचिन तेंदुलकर, सुनील गावस्कर, अजय जडेजा, वीरेंद्र सहवाग, इरफान पठान, हरभजन सिंह जैसे बड़े-बड़े नाम है।

सचिन ने अगरकर के सामने की थी वैभव की तारीफ

सचिन तेंदुलकर जब वैभव सूर्यवंशी की तारीफ करते हुए उनके बॉल हिटिंग की, बल्लेबाजी में कलाइयों के इस्तेमाल और गेंद को रीड करने की काबिलियत का बखान कर रहे थे, अजीत अगरकर भी वहीं मौजूद थे।उम्मीद है कि वैभव सूर्यवंशी पर तमाम बयानों के सामने आने भारतीय सेलेक्टर्स को भी उन्हें मौका देने पर विचार करना ही पड़ेगा।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 2 जून : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत ! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

IPL 2026 Final: RCB लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन, CSK-MI के क्लब में हुई शामिल

RCB vs GT, IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

Topics

Related Articles

Popular Categories