Saturday, February 7, 2026
11.1 C
New Delhi

माधुरी दीक्षित की Net Worth जानकर हैरान रह जाएंगे आप | रियलिटी शो को जज करने के लिए लेती हैं इतनी फीस

बालीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित (Madhuri Dixit) की इंडस्टी में अपनी एक अलग पहचान है। भारत में ही नहीं विदेशों में भी माधुरी के हजारों की संख्या में प्रशंसक है।

माधुरी दीक्षित ने फिल्म अबोध से बॉलीवुड में कदम रखा था। उसके बाद वह बेटा, साजन, हम आपके हैं कौन जैसी फिल्मों में नजर आईं। उसके बाद वह अनिल कपूर के साथ फिल्म तेजाब में नजर आईं थीं। इस फिल्म ने उन्हें पहचान दिलाई थी। इसके बाद माधुरी की गिनती बड़े स्टार के रूप में होने लगी थी। आज हम आपको इस स्टार की नेट वर्थ के बारे में बताने जा रहे है।

जानकारी के अनुसार माधुरी दीक्षित 250 करोड़ की संपत्ति की मालकिन हैं। वह एक फिल्म को करने की 4-5 करोड़ रुपये फीस लेती है।. वहीं वह रियलिटी शो के एक सीजन को करने के लिए 24-25 करोड़ फीस चार्ज करती हैं। माधुरी दीक्षित की सबसे ज्यादा कमाई ब्रांड एंडोर्समेंट से होती है। वह एक ब्रांड को एंडोर्स करने के लगभग 8 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। माधुरी की नेट वर्थ बीते तीन सालों में 40 प्रतिशत तक बढ़ गई है।

यह भी पढ़ें : पोर्न फिल्मों के निर्माण से लेकर उनके डिस्ट्रिब्यूशन तक के सारे बिजनस को मॉनिटर करता था राज कुंद्रा

माधुरी दीक्षित का घर

माधुरी दीक्षित लोखंडवाला में लग्जरी घर में रहती हैं। इसके साथ ही माधुरी की देश में कई प्रॉपर्टी हैं।

माधुरी दीक्षित कार कलेक्शन

माधुरी दीक्षित को लग्जरी गाड़ियों का शौक है। उनके पास व्हाइट ऑडी है। इसके अलावा उनके पास टोयोटा इनोवा क्रिस्टल, रोल्स रॉयस और स्कोडा रैपिड है।

यह भी पढ़ें : Ayushmann Khurrana : डॉक्टर जी में स्त्री रोग विशेषज्ञ के रूप में नजर आएंगे आयुष्मान खुराना | देखिए फर्स्ट लुक

वर्कफ्रंट की बात करें तो माधुरी दीक्षित आखिरी बार फिल्म कलंक में वरुण धवन, आलिया भट्ट, आदित्य रॉय कपूर, संजय दत्त और सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आईं थीं। यह मल्टी स्टारर फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई थी। इस समय माधुरी दीक्षित छोटे पर्दे पर नजर आ रही हैं। वह डांस रियलिटी शो डांस दीवाने 3 जज कर रही हैं। शो में माधुरी को बहुत पसंद किया जाता है। कंटेस्टेंट अक्सर उनके साथ डांस करने की गुजारिश करते हैं।

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

PM Surya Ghar Muft Bijli Yojana: घर की छत पर फ्री में लगवाएं सोलर पैनल, जानें पूरी प्रक्रिया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू की गई PM Surya...

Topics

महाशिवरात्रि 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा!

महाशिवरात्रि 2026 हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली...

Related Articles

Popular Categories