Sunday, January 18, 2026
21.1 C
New Delhi

Daniel Sams Corona Positive: IPL 2021 में आरसीबी को लगा दूसरा झटका | डैनियल सैम्स हुए कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली: IPL 2021 की शुरुआत से पहले रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) को एक और बड़ा झटका लगा है। आरसीबी के खिलाड़ी Daniel Sams Corona Positive पाए गए है। आरसीबी के सलामी बल्लेबाज देवदत्त पडिक्कल के बाद डैनियल सैम्स दूसरे खिलाड़ी हैं जिन्हें कोरोना हुआ है। कोरोना संक्रमित होने के बाद उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। डैनियल सैम्स के कोरोना पॉजीटिव होने की जानकारी आरसीबी ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। इससे पहले जब वह होटल पहुंचे थे तब उनकी जांच की गई थी। इस दौरान उनका रिपोर्ट निगेटिव आया था।

यह भी पढ़ें : राजस्थान के अलवर में पति-पत्नी के झगड़े में पिता ने 5 साल की मासूम को छत से नीचे फेंका

IPL 2021 में सैम्स अब शुरुआती कई मैच में नहीं खेल पाएंगे। डैनियल सैम्स ऑस्ट्रेलिया की ओर से चार टी20 मैच खेल चुके हैं। वहीं दिल्ली कैपिटल्स के लिए तीन आईपीएल मैच खेल चुके हैं। इस साल दिल्ली कैपिटल्स ने सैम्स को रिलीज कर दिया था जिसके बाद आरसीबी ने उन्हें ऑक्शन में खरीदा है।

बता दें कि 9 अप्रैल से IPL2021 शुरू होने जा रहा है। पहला मैच में मुंबई और बैंगलौर (MI Vs RCB) के बीच खेला जाएगा। पहला मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा। मुंबई की ओर से रोहित शर्मा टीम की कमान संभालेंगे तो वहीं आरसीबी की ओर से विराट कोहली के कंधों पर टीम की जिम्मेदारी होगी।

Hot this week

Topics

Dharmendra-Hema Malini love story : रील से रियल लव, विवादों से शादी तक की पूरी कहानी

मुंबई। बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र की हालिया सेहत की...

धर्मेंद्र: पंजाब की मिट्टी से बॉलीवुड के ही-मैन बनने तक का सफर

परिचय: गांव का लड़का जो बना सिनेमा का सूरज 8...

Dharmendra Health Condition: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को...

Related Articles

Popular Categories