Shala Darpan: Login and registration | rajshaladarpan.nic.in portal | ShalaDarpan

    - Advertisement -
    - Advertisement -

    Shala Darpan : बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा समय-समय पर अनेक कदम उठाए जाते हैं। सरकार का प्रयास होता है कि शत-प्रतिशत साक्षरता रहे। इसके लिए सरकार द्वारा अनेक योजनाएं संचालित की जाती है। चाहे वो फिर मिड-डे मील हो या छात्रवृति योजना। आज हम आपको यहां शिक्षा में सुधार के लिए बनाए गए पोर्टल शाला दर्पण राजस्थान के बारे में बताने जा रहे हैं। यदि आप भी Rajasthan Shala Darpan से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम शाला दर्पण के बारे में विस्तार से बताने जा रहे है कि शाला दर्पण क्या है, इसके क्या उद्देश्य है, इससे होने वाले फायदे, विशेषताएं, आवेदन प्रक्रिया, स्टूडेंट डिटेल, टीचर डिटेल, हेल्पलाइन नंबर आदि सब कुछ जो आप जानना चाहते है।

    Table of Contents

    Rajasthan Shala Darpan

    Shala Darpan Portal राजस्थान शिक्षा विभाग द्वारा संचालित है। इस पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की सभी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। यह सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं के माता-पिता को सुविधा देता है कि वे अपने बच्चे के बारे में सभी जानकारी पोर्टल के माध्यम से प्राप्त कर सकते है। इसी के साथ शाला दर्पण पोर्टल से शिक्षा विभाग की योजनाएं, परीक्षाएं, स्कूलों के बारे में जानकारी, शिक्षकों व कर्मचारियों से संबंधित जानकारी इस पोर्टल के माध्यम से प्राप्त की जा सकती है। यदि आप राजस्थान के सरकारी स्कूलों से संबंधित किसी भी तरह की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप इस पोर्टल पर जाकर वह जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

    कब शुरू हुआ शाला दर्पण पोर्टल

    राजस्थान सरकार के माध्यमिक शिक्षा निदेशालय बीकानेर द्वारा 27 जून 2021 को शाला दर्पण पोर्टल लांच किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से छात्र सभी प्रकार की छात्रवृत्ति के आवेदन कर सकते हैं। राजस्थान के सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले कक्षा 1 से 12वीं तक के विद्यार्थी इस पोर्टल का प्रयोग कर सकते हैं। इसके अलावा पोर्टल पर शिक्षा विभाग द्वारा एक ऑनलाइन वार्षिक कार्य मूल्याकंन रिपोर्ट मॉड्यूल जारी किया गया है। वे सभी छात्र जो अपने प्रमाण पत्र किसी कारणवश दुबारा से लेना चाहते हैं, वे शाला दर्पण के माध्यम से प्रमाण पत्र दुबारा डाउनलोड कर सकते हैं।

    शाला दर्पण पोर्टल का उद्देश्य

    Shala Darpan पोर्टल स्कूलों से संबंधित सभी प्रकार की जानकारी प्रदान करने के लिए प्रारंभ किया गया है। इस पोर्टल के माध्यम से अभिभावक घर बैठे स्कूल की गतिविधियों तथा अपने बच्चें की पढ़ाई से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए अब उन्हें छोटी-छोटी बातों के लिए स्कूल नहीं जाना पड़ेगा। इसी के साथ शाला दर्पण पोर्टल के शिक्षा विभाग की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता आएगी, जो समय की जरूरत है।

    Key Highlights Of Shala Darpan

    योजना का नामशाला दर्पण पोर्टल
    किस ने लांच कीराजस्थान सरकार
    लाभार्थीराजस्थान के नागरिक
    उद्देश्यस्कूलों से संबंधित जानकारी प्रदान करना।
    आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें
    साल2021

    राजस्थान शाला दर्पण पर उपलब्ध सुविधाएं

    अब हम आपको बताने जा रहे है कि शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आपको क्या-क्या सुविधाएं मिलती है।

    • स्कूल सर्च करने की सुविधा
    • स्कूल की रिपोर्ट देख सकते है
    • स्टूडेंट की रिपोर्ट देखी जा सकती है
    • स्कूल स्टाफ की रिपोर्ट के बारे में पता किया जा सकता है
    • योजनाओं के बारे में पता किया जा सकता है
    • अपने सुझाव दिए जा सकते है
    • प्रयास 2020
    • नो योर स्कूल एनआईसी एसडीआईडी
    • shala darpan staff login
    • ट्रांसफर शेड्यूल

    Shala Darpan Statistics

    Schools65985
    Students7677947
    Staff425310

    शाला दर्पण राजस्थान के फायदे

    राजस्थान सरकार चाहती है कि शिक्षा विभाग में पारदर्शिता बनी रहे। इसके लिए शाला दर्पण पोर्टल प्रारंभ किया गया। शाला दर्पण से उन सभी अभिभावकों को फायदा होगा, जिनके बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ते है। इस पोर्टल पर स्कूल की हर गतिविधि और सुविधाओं की जानकारी देनी होती है। इससे राज्य की सरकारी स्कूलों में सुविधाओं का विकास होगा। इस पोर्टल पर शिक्षा विभाग का पूरा डेटा होगा। इस ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से स्कूल के सभी कर्मचारियों व शिक्षा कार्यालय के बारे में जानकारी ऑनलाइन प्राप्त की जा सकती है। इससे समय की काफी बचत होगी।

    shala darpan school login कैसे करे ?

    • सबसे पहले आपको शाला दर्पण राजस्थान की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।
    • होम पेज पर आपको लॉगिन के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जाएगा।
    • इस पेज पर आपको लॉगिन फॉर्म खुल जाएगा। इस फॉर्म में आपको यूजरनेम, पासवर्ड, कैप्चा कोड आदि भरना होगा। इसके बाद आपको लॉगिन के बटन पर क्लिक करना होगा।
    • इस तरह से आप लॉग इन करके शाला दर्पण में अपने विद्यालय से संबंधित कार्य प्राप्त कर सकते है।

    Rajasthan Gyan Sankalp Portal

    • Shaladarpan पर ज्ञान संकल्प पोर्टल का लिंक प्रदान किया गया है अब आप shala darpan portal पर इंडिविजुअल और कॉरपोरेट्स के माध्यम से शिक्षा के लिए दान दे सकते हैं। Rajasthan Gyan Sankalp Portal पर इसकी व्यवस्था की गई है।
    • पोर्टल के द्वारा अपनी सुविधा के अनुसार स्कूलों के लिए फण्ड की व्यवस्था की जाती है।
    • सबसे पहले आपको शाला दर्पण पोर्टल पर जाना होगा। ऑफिशियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुलेगा। इस होम पेज पर आपको Gyan Sankalp Portal पर क्लिक करना होगा।
    • क्लिक करने के बाद ज्ञान संकल्प पोर्टल खुल जाएगा। इस पोर्टल पर आपको Individual Donors पर क्लिक करके आप रजिस्ट्रेशन करके किसी भी स्कूल के लिए डोनेशन की व्यवस्था कर सकते है। आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे तो आपके सामने रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा।
    • शाला दर्पण – कॉर्पोरेट डोनर्स: यह व्यवस्थित ऑनलाइन प्लेटफार्म है इसमें रजिस्ट्रेशन करके किसी भी स्कूल के लिए अथवा स्कूल के बेहतर शिक्षा के लिए डोनेशन की व्यवस्था की जाती है।

    शाला दर्पण पर ऐसे प्राप्त करें जानकारी

    • शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से राजस्थान के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों के अभिभावक अपने बच्चे से जुड़ी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
    • इसके लिए सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा।
    • इसके बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
    • अब आपको होम पेज पर Citizen Window का ऑप्शन दिखाई देगा।
    • आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। क्लिक करने के बाद आपके सामने कंप्यूटर स्क्रीन कर अगला पेज खुल जाएगा।
    • इस पेज पर आपको Search School, Students Reports, Staff Reports के ऑप्शन दिखाई देंगे। जिसके बारे में आपको जानकारी प्राप्त करनी है उस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। उसके बाद आपके सामने अगले पेज पर पूरी जानकारी आ जाएगी।

    शाला दर्पण डाउनलोड फॉर्मेट

    • विद्यालय एसडीएमसी द्वारा 80 जी प्रमाण पत्र प्राप्त किए जाने के लिए आवेदन के संबंध में प्रपत्र 14
    • विद्यालय में क्लिक कार्यक्रम लागू करने के संबंध में प्रपत्र 15
    • स्कूल प्रोफाइल प्रपत्र 11
    • विद्यालय इंफ्रास्ट्रक्टर एवं सिविल कार्य संबंधी प्रपत्र 12
    • विद्यालय एवं संस्‍था प्रधान सूचना (विद्यालय बेसिक प्रोफाईल) प्रपत्र 1
    • विद्यार्थी विस्तृत विवरण अतिरिक्त सूचना प्रपत्र 13विद्यार्थी विस्तृत विवरण प्रपत्र 9
    • विद्यालय समेकित सूचना प्रपत्र 2
    • बजट मद के अनुसार स्‍वीकृत पद आधारित विद्यालय कार्मिक विवरण प्रपत्र 3A
    • विद्यालय के अन्‍य कार्मिकों का विवरण (मा.शि. विभाग के स्‍वीकृत पद के अलावा) प्रपत्र 3B
    • कक्षा/एवं वर्ग वार विद्यार्थी नामांकन प्रपत्र 4
    • कक्षावार विद्यार्थी प्रविष्टी प्रपत्र 5
    • विद्यालय में संकायवार विषय चयन प्रपत्र 6
    • 11th -12th कक्षा/विद्यार्थी वार संकाय – ऐच्छिक विषय चयन प्रपत्र 7
    • विद्यालय में कंम्‍प्‍यूटर व इंटरनेट सुविधा प्रपत्र 8
    • “व्यक्तिगत विवरण प्रपत्र” (For all Education Department Employees) प्रपत्र 10
    • शिक्षक विस्तृत विवरण प्रोफाइल भरने के बारे में दिशा निर्देश

    मोबाइल में Shala Darpan App कैसे डाउनलोड करें

    • सबसे पहले आपको अपने मोबाइल फोन में गूगल प्ले स्टोर खोलना होगा।
    • अब आपको सर्च बॉक्स में शाला दर्पण लिखना होगा।
    • इसके बाद सर्च के बटन पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने सूची खुल जाएगी।
    • आपको इस सूची में से सबसे ऊपर वाले विकल्प पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करना होगा।
    • जैसे ही आप इंस्टॉल के बटन पर क्लिक करेंगे शाला दर्पण एप आपके मोबाइल फोन में डाउनलोड हो जाएगा।

    ऐसे देखें जिलेवार स्कूलों की लिस्ट

    • सबसे पहले आपको शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
    • होम पेज पर आपको मेन्यू बार में स्कूल इन राजस्थान के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा। जिसमें आपको स्कूल टाइप कर सेलेक्ट करना होगा।
    • इसके बाद आपके सामने जिलों की सूची खुल जाएगी।
    • अब आपको अपने जिले पर क्लिक करना होगा।
    • जिले पर क्लिक करते ही आपके सामने ब्लॉक की सूची खुलकर आ जाएगी।
    • इसमें से आपको अपने ब्लॉक का चयन करना होगा।
    • जैसे ही आप ब्लॉक का चयन करेंगे स्कूलों की सूची आपके कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

    स्कूल इन राजस्थान

    DistrictModel SchoolAdarsh School Phase1Adarsh School Phase 2Adarsh School Phase 3Vocational schoolICT School
    Ajmer4449414444481
    Alwar106823021126550
    Banswara6445124961217
    Baran6333515325153
    Barmer5758433527507
    Bharatpur05012020420239
    Bhilwara11607824633320
    Bikaner1327818021252
    Bundi4224311815181
    Chittorgarh10524918917194
    Churu030142829493
    Dausa42410710220176
    Dhaulpur11955973092
    Dungarpur5198119190203
    Ganganagar2409620026266
    Hanumangarh03511510138301
    Jaipur27428916936565
    Jaisalmer315171081363
    Jalor2395617913343
    Jhalawar4403617627239
    Jhunjhunun0401956613495
    Jodhpur97512626522498
    Karauli4307012730113
    Kota022429022223
    Nagaur97015723913349
    Pali6498318926412
    Pratapgarh124281131994
    Rajsamand7355112119218
    S.Madhopur5305211834194
    Sikar0392247911351
    Sirohi2253010733184
    Tonk5306613417195
    Udaipur65111238255350
    Total1341335309254649059511

    Shala Darpan Feedback की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आपको शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
    • होम पेज पर आपको सिटीजन विंडो की लिंक पर क्लिक करें।
    • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको सजेशन फ्रॉम सिटीजन के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपके सामने फॉर्म खुलकर आएगा जिसमें पूछी गई जानकारी जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी, एड्रेस आदि भर कर आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना होगा।
    • इस प्रकार आप फीडबैक दे पाएंगे।

    स्कीम सर्च करने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आपको शाला दर्पण राजस्थान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। अब आपके सामने होम पेज खुल कर आएगा।
    • होम पेज पर आपको सिटीजन विंडो की लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपके सामने एक नया पेज खुल कर आएगा जिसमें आपको सर्च स्कीम के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपके सामने एक पेज खोलकर आएगा जिसमें आपको पूछी गई सभी जानकारी भरनी होगी।
    • इसके पश्चात आपको सर्च के बटन पर क्लिक करना होगा।
    • स्कीम से संबंधित जानकारी आपकी कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।

    डाउनलोड फॉर्मेट देखने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
    • होमपेज पर आपको मैंन्यू के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको डाउनलोड फॉर्मेट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • इसके पश्चात आपके सामने फॉर्म की पूरी सूची खुलकर आ जाएगी।
    • आप इस सूची में से अपनी जरूरत के अनुसार फॉर्म डाउनलोड कर सकते हैं।

    प्रयास 2020 के तहत जानकारी देखने की प्रक्रिया

    • सबसे पहले आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब आपके सामने होम पेज खुलकर आएगा।
    • होम पेज पर आपको सिटीजन कॉर्नर के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • होम पेज पर आपको प्रयास 2020 के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • अब आपको सामने बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए प्रश्न बैंक, बोर्ड परीक्षा में प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाएं तथा बोर्ड कक्षाओं की तैयारी हेतु अध्ययन सामग्री कंप्यूटर स्क्रीन पर होगी।
    • आप इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

    शाला दर्पण पोर्टल पर कांटेक्ट लिस्ट देखने की प्रक्रिया

    • सर्वप्रथम आपको शाला दर्पण की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
    • अब आपके सामने होमपेज खुल कर आएगा।
    • होम पेज पर आपको हेल्प सपोर्ट के लिंक पर क्लिक करना होगा।
    • जैसे ही आप इस लिंक पर क्लिक करेंगे, आपके सामने कांटेक्ट लिस्ट खुलकर आ जाएगी।
    • आप इस लिस्ट में से सभी अधिकारियों की कांटेक्ट इनफार्मेशन प्राप्त कर सकते हैं।

    Contact Information

    हमने आपको शाला दर्पण राजस्थान से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने का प्रयास किया है। यदि आप अभी भी किसी प्रकार की समस्या का समाधान चाहते हो तो शाला दर्पण के हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क करके या फिर ईमेल के माध्यम से अपनी समस्या का समाधान कर सकते हैं। ईमेल आईडी तथा हेल्पलाइन नंबर कुछ इस प्रकार है।

    शाला दर्पण महत्वपूर्ण लिंक्स

    सर्च स्कूल (स्कूल)यहां क्लिक करें
    स्कूल रिपोर्ट (स्कूल)यहां क्लिक करें
    स्टूडेंट रिपोर्ट (स्कूल)यहां क्लिक करें
    स्टाफ रिपोर्ट (स्कूल)यहां क्लिक करें
    नो स्कूल एन आई सी- एस डी आई डी(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    नों स्टाफ डिटेल्स(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    रजिस्टर फॉर स्टाफ लॉगइन(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    ट्रांसफर शेड्यूल(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    हेल्प डेस्क(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    ट्रांसफर आर्डर(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    सीनियरिटी लिस्ट इंस्ट्रक्शन(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    अप्लाई अवार्ड एप्लीकेशन(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    रिटायरिंग this मंथ(स्टाफ विंडो)यहां क्लिक करें
    इंस्ट्रक्शंस (स्टाफ सिलेक्शन)यहां क्लिक करे
    शेड्यूल  (स्टाफ सिलेक्शन)यहां क्लिक करे
    रजिस्ट्रेशन एंड चॉइस  (स्टाफ सिलेक्शन)यहां क्लिक करे
    - Advertisement -
    News Post
    News Posthttps://newspost.in
    हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

    Latest news

    - Advertisement -

    Related news

    - Advertisement -