Anju Pakistan: अलवर के भिवाड़ी में रहने वाली दो बच्चों की मां अंजू के पाकिस्तान में इस्लाम धर्म ग्रहण कर नसरुल्लाह से शादी करने की खबरों के 24 घंटे बाद अंजू के पति अरविंद का दर्द आंखों से छलकता साफ दिखाई दे रहा है। आंखों ने आंसू लिए अरविंद बोले- मैंने इतने सालों से अंजू की हर ख्वाहिश पूरी की। उसका उसने हमे यह सिला दिया। उसकी वजह से आज वे और उसके बच्चे जीवन के उस मोड़ पर खड़े है, जहां पता नहीं जाना कहां है।
अरविंद ने बताया कि अंजू जिद्दी स्वभाव की है। एक बार कुछ मन में ठान लेती है तो उसे पूरा करके ही रहती है। वह कभी माफी नहीं मांगती है। वे और उसके बच्चे अब किसी भी कीमत पर अंजू को स्वीकार नहीं करेंगे। चाहे वह क्यों न अपनी गलती मानें।
अरविंद ने बातचीत में कहा कि वह खुद हैरान है कि अंजू ने पाकिस्तान जाने की प्लानिंग कब और कैसे कर ली। उसे इसकी जरा भी भनक नहीं लगने दी। अंजू के वापस भिवाड़ी आने पर उसे स्वीकार करने के सवाल पर अरविंद ने दो टूक शब्दों में इंकार कर दिया। कहा कि अब उससे कोई रिश्ता नहीं रखना। उसने एक बार भी अपने बच्चों तक के बारे में नहीं सोचा।
Table of Contents
बेटी नहीं देखना चाहती मां का चेहरा
पाकिस्तान में इस्लाम धर्म ग्रहण कर नसरुल्लाह के निकाह करने वाली अंजू उर्फ फातिमा के 14 साल की बेटी अब अपनी मां का चेहरा तक देखना नहीं चाहती। अंजू के पति अरविंद ने बताया कि बेटी समझदार है, वो सब चीजों को समझ रही है। बेटी ने कह दिया है कि पापा आप टेंशन फ्री रहो, मैं मम्मी के बगैर जिंदगी जी लेंगे। अरविंद ने बताया कि बेटा अभी छोटा है जो अपनी मां को याद कर खाना नहीं खा रहा है, जिसे हम संभाल रहे है।

यह भी पढ़ें : Jaya Kishori income: जया किशोरी कथा करने के अलावा बेचती है ये चीजें, हर साल करोड़ों का होता है मुनाफा
Anju Pakistan के पिता गया प्रसाद बोले- मर गई वो हमारे लिए
अपने दो बच्चों और पति को छोड़ पाकिस्तान जाने वाली अंजू के पिता गया प्रसाद उसकी कारस्तानी से काफी गुस्से में है। शादी की खबरें सामने आने के बाद पिता गया प्रसाद का अंजू के प्रति रवैया और तल्ख हो गया। उन्होंने कहा कि अब उन्हें अंजू से कोई लेना-देना नहीं है, वह जो चाहे करे।
मीडिया के सवालों से भड़कते नजर आए गया प्रसाद ने कहा कि अंजू के दिमाग में क्या चल रहा है उन्हें क्या पता? जो लड़की बिना बताए घर से पाकिस्तान चली गई, निकाह कर लिया, वह (Anju Pakistan) अब हमारे लिए मर गई। उन्होंने कहा कि मैं उसे पाकिस्तान से वापस लाने के लिए भी सरकार से कोई अपील नहीं करुंगा।
अरविंद बोला- अंजू करा सकती है उसकी और बच्चों की हत्या
Anju Pakistan के पति अरविंद ने आशंका जाहिर की है अंजू उसकी और बच्चों की हत्या तक करा सकती है। अरविंद ने कहा कि सरकार से बस यही चाहता हूं कि मेरे दोनों बच्चे मेरे साथ रहें। अब बच्चे भी अंजू के साथ जाने को तैयार नहीं है और ना ही मैं उन्हें उसके साथ जाने दूंगा। अरविंद बोला कि एक महीने बाद Anju Pakistan वापस आएगी तो इस बात को लेकर विवाद जरूर करेगी। Anju Pakistan के किन लोगों के साथ संबंध है। वह नहीं जानते। विवाद हुआ तो वह उन लोगों की सहायता अवश्य लेगी।
यह भी पढ़ें : TATA की e-bicycle लांच, मात्र 1 रुपए में चलेगी 10KM, जानिए फीचर्स और कीमत
ये दस्तावेज खोलेंगे Anju Pakistan के राज
अरविंद ने बताया कि अंजू के पास कुछ ऐसे दस्तावेज है। जिनकी उसे पाकिस्तान में बैठे भी चिंता हो रही है। अरविंद ने बताया कि निकाह से दो दिन पूर्व अंजू से फोन पर हुई बातचीत के दौरान किन्हीं दस्तावेजों को संभालकर रखने और उन्हें किसी को नहीं देने के बारे में कहा था। इस बारे में अरविंद का कहना था कि वह खुद हैरान है कि ऐसे कौन से दस्तावेज हैं। वो उसे भी नहीं मिल रहे, जिनकी उसे वहां से भी चिंता है। ऐसे में आशंका है कि ये दस्तावेज कहीं देश की सुरक्षा को लेकर तो नहीं है। यह अभी जांच का विषय है।
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें
इस खबर काे शेयर करें