Agra News: आगरा जिले के खेरागढ़ कस्बा में एक युवक ने रविवार की शाम पत्नी के प्रेमी को दिनदहाड़े बीच बाजार गोली मार दी। इससे मौके पर ही प्रेमी ने दम तोड़ दिया। महिला ने पांच महीने पहले ही पति को छोड़कर प्रेमी से शादी कर ली थी। दोनों बच्चों को भी साथ ले गई थी। इसे पति बर्दाश्त न कर सका। मिलने के बहाने बुलाया और हत्या कर दी।
बाजार में घटना को देखकर लोगों की भीड़ ने आरोपी को दबोच लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले युवक को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भेज दिया। वहीं पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।
घटना आगरा जिले के खेरागढ़ थाना क्षेत्र के समाधि रोड की है। जहां लक्ष्मण ने अपनी पत्नी नीतू के प्रेमी कंचन उम्र करीब 27 साल निवासी कृष्णा कॉलोनी बाड़ी को दिनदहाड़े भरे बाजार में गोली मार दी। गोली लगने से कंचन लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सरेआम गोली कांड से
बाजार में भगदड़ मच गई। भीड़ ने आरोपी लक्ष्मण को पकड़ लिया। उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पति महिला से मिलने के लिए आया था। जिसके साथ में कंचन भी आया था।
पत्नी के साथ प्रेमी को देख गुस्साया लक्ष्मण
महिला नीतू ने बताया कि सुबह लक्ष्मण ने फोन किया। कहा कि उसकी तबीयत खराब है। इस पर उसने इलाज के लिए उसे 600 रुपये खाते में भेजे। लेकिन, उसने कहा कि उसे बच्चों को देखने का मन है। बच्चों को दिखा दो। बच्चों से मिलवाने के लिए वह शाम को बाजार में आई थी। उसके साथ प्रेमी कंचन भी था। कंचन को देखकर लक्ष्मण आग बबूला हो गया और साथ में लेकर आए तमंचे से उसे गोली मार दी। जो उसके सीने में लगी जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
महिला ने बताया कि वह राजस्थान के जयेरा का पुरा मनियां की रहने वाली है। सात वर्ष पूर्व उसकी शादी राजस्थान के कृष्णा नगर बाड़ी निवासी लक्ष्मण के साथ हुई थी। दोनों से दो बच्चें सोनाली (6 वर्ष) और रवि (3 वर्ष) हैं। इसी बीच उसे कंचन से प्रेम हो गया। पांच महीने पहले उसने कंचन के साथ भागकर कोर्ट मैरिज कर ली। दोनों बच्चों को साथ में ले गई। तभी से वह प्रेमी के साथ रह रही थी।
Also Read :
- Parijat: स्ट्रेस को कम करती है पारिजात के फूलों की सुगंध, घर की इस दिशा में लगाने से मिलेगा बड़ा फायदा
- Green tea health benefits | ग्रीन टी पीने के फायदे सुन दंग रह जाएंगे आप
- तनाव में Chips, Ice-cream और Fast-food खाना ज्यादा पसंद करती हैं महिलाएं
- शहद के फायदे और नुकसान | Shahad ke Fayde aur Nuksan in Hindi
Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें
इस खबर काे शेयर करें