राजस्थान: गहलोत सरकार ने कोरोना को लेकर सभी प्रतिबंध हटाए, धार्मिक समारोह और त्योहारों के आयोजन पर अब रोक नहीं

नई दिल्ली। राजस्थान में कोरोना संक्रमण के मामलों में लगातार आ रही गिरावट को देखते हुए राज्य की गहलोत सरकार ने सभी तरह की लगी पाबंदियां हटाने का निर्णय लिया है। प्रदेश में होने वाले विवाह समारोह में अब मेहमानों की संख्या को लेकर कोई पाबंदी नहीं होगी। अब तक विवाह समारोह में 200 व्यक्तियों को अधिकतम बुलाने की अनुमति थी। वहीं खेल-कूद, धार्मिक आयोजन, सांस्कृतिक गतिविधियों और त्योहारों के आयोजन पर भी अब किसी तरह की रोक नहीं होगी। शैक्षणिक गतिविधियों पर भी अब किसी तरह की रोक नहीं होगी। प्रदेश में 15 नवंबर से सभी तरह के शैक्षणिक संस्थानों को 100 फीसदी क्षमता से संचालित किया जा सकेगा। अब तक विद्यालय, महाविद्यालय और विश्वविद्यालयों में 50 प्रतिशत बैठक क्षमता के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों को संचालित करने की अनुमति थी। सभी कोचिंग संस्थान अपने शैक्षणिक व अशैक्षणिक स्टॉफ को वैक्सीन की दोनों खुराक की अनिवार्यता की शर्त के साथ 15 नवंबर से 100 प्रतिशत क्षमता के साथ बुला सकेंगे।

यह भी पढ़ें : Mark Zuckerberg : Facebook CEO मार्क जुकेरबर्ग की सफलता के 6 फंडे

टी-20 मैच में दर्शकों को मिलेगी अनुमति

राजस्थान में पहली बार होने जा रहे टी-20 मैच का लुत्फ अब दर्शन स्टेडियम के अंदर बैठकर भी ले सकेंगे। इसके लिए राज्य सरकार बुधवार को अलग से गाइडलाइन जारी करेगी। सूत्रों के मुताबिक राज्य सरकार टी-20 मैच में दर्शकों को प्रवेश के लिए अनुमति देने जा रही है। बीसीसीआई ने यह आरसीए पर छोड़ा था कि राज्य सरकार की गाइडलाइन के अनुसार वह तय करे की मैच में दर्शकों के बैठने की अनुमति होगी अथवा नहीं।

यह भी पढ़ें : Steve Jobs : जानिए Apple के संस्थापक स्टीव जाॅब्स की सफलता का मूल मंत्र

Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

इस खबर काे शेयर करें

Hot this week

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

Topics

Aaj Ka Rashifal 7 सितंबर 2026: सभी 12 राशियों का दैनिक राशिफल, जानें आज का भविष्यफल

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Jharkhand Student Protest: JPSC-JSSC विवाद में छात्रों का आंदोलन तेज, 20 अगस्त को CM आवास घेराव का ऐलान

Jharkhand Student Protest रांची: झारखंड में सरकारी भर्ती परीक्षाओं...

ऑनलाइन गेमिंग की लत ने ली सिपाही की जान, कर्ज से परेशान होकर बैरक में फंदे से दी जान

बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में पीएसी में...

कहीं आपका मोबाइल भी Hack तो नहीं हो गया? ये 7 संकेत बिल्कुल नजरअंदाज न करें

आज के डिजिटल दौर में हमारा स्मार्टफोन सिर्फ बात...

Related Articles

Popular Categories