Wednesday, July 16, 2025
17.5 C
London

Money Plant इस तरह लगाएं, घर में होगा पैसा ही पैसा

Money Plant का पौधा जिस घर में लगा होता है उस घर में न केवल सुख-समृद्धि में इजाफा होता है बल्कि घर में धन आकर्षित होकर तेजी से आने लगता है। यही कारण है कि बहुत से लोग अपने घरों में Money Plant का पौधा लगाते हैं। घर में मनी प्लांट लगाने पर सुख-समृद्धि में होने के साथ-साथ धन का आगमन बढ़ता है। इसी कारण इसे इस पौधे को मनी प्लांट भी कहा जाता है।

Scientific name of Money Plant

money plant का scientific name Epipremnum aureum है। यह दक्षिणपूर्व एशिया मूल (मलेशिया, इण्डोनेशिया) का लता रूप में पसरने वाला पौधा है। इसकी पत्तियाँ सदा हरी रहतीं हैं। ये तने पर एकान्तर क्रम में लगी होती हैं और हृदय जैसी आकृति वाली होती हैं। वैसे तो घर में रखने के लिए आपको कैक्टस, बोनसाई जैसे कई इंडोर प्लांट मिल जाएँगे। लेकिन कम खर्च और अच्छी ग्रोथ के कारण जो रंग मनी प्लांट आपके इंटीरियर में भरता है, वह किसी अन्य इंडोर प्लांट से संभव नहीं।

यह भी पढ़ें : Crassula : ये पौधा चुम्बक की तरह खींच लाएगा आपके घर में है पैसा

Money Plant Benefits in Hindi

Money Plant की सबसे बड़ी खासियत यह है कि घर हो या आँगन यह प्लांट कहीं भी आसानी से लग जाता है। साथ ही यह केवल पानी में भी लगाया जा सकता है और इसके रखरखाव के लिए भी ज्यादा मेहनत भी नहीं करनी पड़ती है। इसे घर के अंदर व बाहर दोनों जगह ही रखा जा सकता है।

जिस कोने में यह होता है उसकी ओर बरबस ही निगाहें चली जाती हैं। आप चाहें तो इसकी इन हरी पत्तियों को काँट-छाँट कर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें : Kalonji: वैज्ञानिक पैमाने पर खरी उतरी कलौंजी के 9 चमत्कारिक फायदे

Money Plant लगाने की सही दिशा

वास्तु के अनुसार, यदि सही दिशा और सही जगह में Money Plant का पौधा नहीं लगाया गया तो धन लाभ के बजाय हानि का सामना करना पड़ता है| वास्तु शास्त्रीयों का मानना है कि मनी प्लांट के पौधे के घर में लगाने के लिए आग्नेय दिशा सबसे उचित दिशा है। इस दिशा में यह पौधा लगाने से सकारात्मक ऊर्जा का भी लाभ मिलता है

मनी प्लांट को आग्नेय यानि दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाने का कारण ये है इस दिशा के देवता गणेशजी है जबकि प्रतिनिधि शुक्र हैं। गणेश जी अमंगल का नाश करने वाले हैं जबकि शुक्र सुख-समृद्धि लाने वाले। यही नहीं बल्कि बेल और लता का कारण शुक्र को माना गया है। इसलिए मनी प्लांट को आग्नेय दिशा में लगाना उचित माना गया है।

यह भी पढ़ें : Success Mantra: सफलता के ये 10 कदम चलिए, हर काम में मिलेगी सफलता

Money Plant लगाने में कभी नहीं करें यह गलती

Money Plant को कभी भी ईशान यानि उत्तर पूर्व दिशा में नहीं लगाना चाहिए, यह दिशा इसके लिए सबसे नकारात्मक मानी गई है। क्योंकि ईशान दिशा का प्रतिनिधि देवगुरू बृहस्पति को माना गया है। और शुक्र तथा बृहस्पति में शत्रुवत संबंध होता है। इसलिए शुक्र से संबंधित यह पौधा ईशान दिशा में होने पर नुकसान होता है। हालांकि इस दिशा में तुलसी का लगाया जा सकता है

मनी प्लांट को घर के अंदर गमले में अथवा बोतल में पानी भरकर भी लगाया जा सकता है। इससे सुख-समृद्धि प्रदान करने वाले सकारात्मक उर्जा को आकर्षित किया जा सकता है।

How to grow Money plant, Complete guide (देखें वीडियो)

Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

इस खबर काे शेयर करें

Hot this week

Vaibhav Suryavanshi Emotional Story: एक बेटे का सपना और पिता का बलिदान, जिसने रच दिया इतिहास

Vaibhav Suryavanshi Emotional Story: क्रिकेट की दुनिया में हर...

Topics

HONOR Power लॉन्च: 12GB RAM, 8000mAh बैटरी, और 50MP कैमरा से लैस नया स्मार्टफोन

HONOR ने हाल ही में अपने शानदार नए स्मार्टफोन...

Related Articles

Popular Categories