नूपुर की टिप्पणी के समर्थन के लिए उदयपुर की तरह अमरावती में केमिस्ट की हत्या, NIA ने जांच शुरू की

नई दिल्ली। पैगम्बर माेहम्मद पर नूपुर शर्मा की टिप्पणी का समर्थन करने पर उदयपुर में टेलर की हत्या के एक हफ्ते पहले महाराष्ट्र के अमरावती में इसी वजह से एक केमिस्ट की हत्या कर दी गई। केमिस्ट उमेश प्रहलाद राव काेल्हे (54) ने नूपुर शर्मा के समर्थन में साेशल मीडिया पर पाेस्ट की थी। इसके बाद 21 जून काे इरफान खान ने साजिश रच कर उनकी हत्या करा दी थी। केंद्र के आदेश के बाद NIA ने शनिवार काे अमरावती पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

गृह मंत्रालय की ओर से बताया गया है कि NIA इस पूरी साजिश के आंतकी पहलू और इसके पीछे आंतकी गुट और अंतरराष्ट्रीय संपर्काें की जांच करेगी। महाराष्ट्र एटीएस की टीम भी पहुंची है। पुलिस ने इस मामले में पांच लाेगाें काे गिरफ्तार किया है और मुख्य आरोपी इरफान की तलाश कर रही है। इरफान एनजीओ चलाता है और उसने काेल्हे की हत्या की साजिश रची। आरोपियों ने 21 जून की रात काे दुकान से लाैटते समय धारदार हथियार से गर्दन पर वारकर उनकी हत्या की थी। इस मामले में अब तक मुदस्सर अहमद, शाहरुख पठान, अब्दुल ताैफीक, शाेएब खान और आतिब राशिद काे गिरफ्तार किया गया है।

उदयपुर में कन्हैया लाल साहू की हत्या की घटना की जांच पहले ही NIA कर रही है। आरोपी रियाज अख्तरी, गाैस माेहम्मद के साथ ही दाे अन्य माेहसिन और आसिफ काे शनिवार काे एनआईए काेर्ट में कड़े सुरक्षा इंतजाम के बीच पेश किया गया। अदालत ने उनकाे दस दिन के लिए 12 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर दे दिया है। अदालत से वापस ले जाते हुए नारेबाजी कर रहे वकीलाें ने उनपर हमले की काेशिश भी की। बार एसाेसिएशन ने तय किया है कि काेई भी वकील आरोपियों का केस नहीं लड़ेगा। उदयपुर में तनाव काे देखते हुए सात थानाें में कर्फ्यू लागू है। शनिवार काे इसमें चार घंटे की ढील दी गई। इस बीच केंद्र ने साेशल मीडिया प्लेटफाॅर्म्स से हत्या काे सही ठहराने वाले कंटेंट काे हटाने काे कहा है।

Also Read :

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. NewsPost.in पर विस्तार से पढ़ें देश की अन्य ताजा-तरीन खबरें

Hot this week

Topics

Related Articles

Popular Categories