Sunday, February 1, 2026
17.1 C
New Delhi

मप्र: पन्ना राजपरिवार की महारानी जीतेश्वरी देवी शराब के नशे में मंदिर पहुंची, पुजारियों से अभद्रता की, गिरफ्तार

भोपाल। मध्य प्रदेश के पन्ना स्थित भगवान युगल किशोर मंदिर में पन्ना राज परिवार की महारानी जीतेश्वरी देवी द्वारा पुजारियों से अभद्रता का मामला आया है। पुजारियों का आरोप है कि महारानी ने जन्माष्टमी की रात्रि भगवान की आरती के दौरान मंदिर में हंगामा किया। महारानी ने नशे की हालत में पुजारियों से आरती छीनने की कोशिश की। इसके बाद पुजारी और महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें घसीटते हुए बाहर निकाला। पुलिस ने महारानी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।

घटना पर महारानी के 17 साल के बेटे छत्रसाल द्वितीय ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के सामने एक नारी को इस कदर घसीटना क्या सही है? उन्होंने कहा कि यह पूरा मामला राजनीतिक साजिश है। बलदाऊ छठ के दिन मंत्री बृजेंद्र प्रताप सिंह समारोह में पहुंचे थे। उनके लिए सैकड़ों साल की परंपरा तोड़ते हुए दो चंवर निकाले गए। एक हमें दिया गया और दूसरा मंत्री जी को। लेकिन दो चंवर निकालना अपशगुन माना जाता है। हमने विरोध किया। इसलिए यह साजिश रची गई।

यह भी पढ़ें : Maruti Suzuki Brezza: मात्र 5 लाख रुपए देकर आज ही अपने घर ले आइए Maruti की ये SUV

वहीं, मंदिर के पुजारी मुकेश त्रिपाठी ने कहा कि भगवान के जन्मोत्सव के समय राजपरिवार आरती करता है। इस बार महारानी देरी से पहुंचीं। कार्यक्रम शुरू हो जाने से वे नाराज हो गईं और पुजारी से आरती छीनकर डुलाने लगीं। वे गर्भ गृह के अंदर भी जबरन प्रवेश कर गईं, जबकि वहां पुजारी के अलावा किसी को जाने की अनुमति नहीं है। उन्होंने पुजारियों से अभद्रता की। इसके बाद उन्हें पुलिस ने बाहर निकाला। बताया गया कि महारानी नशे की हालत में थी। पुलिस ने शराब की जांच के लिए उनका मेडिकल चेकअप कराया है। यदि शराब की पुष्टि होती है तो और भी धाराएं बढ़ सकती हैं।

Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

इस खबर काे शेयर करें

Hot this week

महाशिवरात्रि 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा!

महाशिवरात्रि 2026 हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली...

Mahashivratri 2026: रविवार का दुर्लभ योग! 15 Feb को ये 50 मिनट बदल देंगे किस्मत – जानें Golden Time

Mahashivratri 2026: भोलेनाथ के भक्तों के लिए बड़ी खबर!...

Aaj ka rashifal: 1 फरवरी: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Topics

महाशिवरात्रि 2026: इन 5 राशियों पर बरसेगी शिव की कृपा!

महाशिवरात्रि 2026 हिंदू धर्म का सबसे पवित्र और शक्तिशाली...

Related Articles

Popular Categories