Sunday, January 25, 2026
10.1 C
New Delhi

Taurus Yearly Horoscope 2024: जानिए, कैसा रहेगा वृषभ राशि के लिए नया साल 2024

Taurus Yearly Horoscope 2024: राशिफल के अनुसार, यह साल वृषभ राशि के जातकों के लिए आर्थिक, स्वास्थ्य और व्यवसायिक दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण रहेगा। नए साल में वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक व स्वास्थ्य के क्षेत्र में लाभ मिल सकता है। आइए, जानें कि वृषभ राशि के जातकों के लिए नववर्ष 2024 क्या नए बदलाव लेकर आने वाला है।

वृषभ वार्षिक राशिफल 2024 (Vrishabh Varshik Rashifal 2024)

वृषभ राशि चक्र की दूसरी राशि है और इसे पृथ्वी तत्व की राशि माना गया है। साल 2024 के अनुसार इस साल वृषभ राशि के जातकों को स्वास्थ्य, संबंध, कार्य और आर्थिक पक्ष के तौर पर शुभ परिणाम देखने को मिल सकते हैं। साल 2024 में देवगुरु बृहस्पति (1 मई 2024) से वृष राशि में गोचर करेगा और इससे आपको सेहत, करियर और रिश्तों में कुछ अप्रत्याशित बदलाव देखने को मिल सकते हैं, लेकिन साल 2024 आपके लिए स्वास्थ्य के तौर पर सबसे महत्वपूर्ण रहने वाला है।

यह भी पढ़ें : इस तारीख को पैदा होने वाले को अमीर बनने से कोई नहीं रोक सकता, काम करता है x फैक्टर

चंद्र राशि से राहु की स्थिति आपको अचानक से अप्रत्याशित धन लाभ और आय में वृद्धि के संकेत दे रही है। साल 2024 में आप जो भी धनार्जन कर रहे हैं, उससे आपको अपने जीवन में संतुष्टि नहीं मिल सकेगी। साल 2024 में शनि आपके दशम भाव में ही रहेंगे जिसके चलते आप अपने काम के प्रति ज्यादा जागरूक रहेंगे और अपने करियर में बढ़ोतरी होते हुए भी देखेंगे। 29 जून 2024 से 15 नवंबर 2024 के दौरान शनि वक्री भी होंगे इस समय आपको अपने करियर में ज्यादा ध्यान देने की आवश्यकता पड़ेगी क्योंकि यह समय करियर के हिसाब से थोड़ा नाजुक हो सकता है।

यह भी पढ़ें : Aries Horoscope 2024: मेष राशि के लिए बहुत ही अच्छा रहेगा साल 2024

उपाय- सम्पूर्ण वर्ष लक्ष्मी उपासना करें और जरूरतमंद लोगों को चावल दही व कपड़े दान करें।

newspost.in से ताजा अपडेट पाने के लिए हमारे Whatsapp चैनल को सब्स्क्राइब करें. यहां क्लिक करें और अपनी मनपसंद अपडेट पाएं

डिस्क्लेमर: यहां दी गई सभी जानकारियां सामाजिक और धार्मिक आस्था पर आधारित हैं। News Post इसकी पुष्टि नहीं करता। इसके लिए किसी एक्सपर्ट की सलाह अवश्य लें।

Also Read:

ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज अपडेट के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें. News Post पर विस्तार से पढ़ें Astrology की और अन्य ताजा-तरीन खबरें

 

Hot this week

Aaj ka rashifal: 19 जनवरी: इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत! जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

Topics

Dharmendra-Hema Malini love story : रील से रियल लव, विवादों से शादी तक की पूरी कहानी

मुंबई। बॉलीवुड के 'ही-मैन' धर्मेंद्र की हालिया सेहत की...

धर्मेंद्र: पंजाब की मिट्टी से बॉलीवुड के ही-मैन बनने तक का सफर

परिचय: गांव का लड़का जो बना सिनेमा का सूरज 8...

Dharmendra Health Condition: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की हालत नाजुक, वेंटिलेटर पर रखे गए

मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र की सेहत को...

Related Articles

Popular Categories