फिल्म निर्माता और निदेशक श्याम बेनेगल का निधन, मात्र 12 वर्ष की उम्र में पिता के दिए कैमरे से बनाई थी पहली फिल्म

मुंबई। फिल्म निर्माता और निदेशक श्याम बेनेगल (shyam benegal) का सोमवार को मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। बेनेगल लंबे समय से किड़नी संबंधी बीमारी से पीड़ित थे। उनकी बे​टी प्रिया बेनेगल ने बताया कि उनके ​पिता ने शाम 6.30 बजे अंतिम सांस ली। प​रिवार में उनकी पत्नी नीरा बेनेगल और बेटी प्रिया हैं।

बेनेगल ने 14 दिसंबर को ही अपना 90वां जन्मदिन साथी कलाकारों के साथ मनाया था। कार्यक्रम में कुलभूषण खरबंदा, नसीरुद्दीन शाह, दिव्या दत्ता, शबाना आजमी, रंजित कपूर, कुणाल कपूर और अतुल तिवारी सहित अनेक फिल्मी कलाकार मौजूद थे। उस समय बेनेगल ने बताया कि वे दो-तीन बड़े प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं। सभी बड़े पर्दे के लिए है।

यह भी पढ़े : मामूली विवाद पर दोस्त ने दो चचेरे भाइयों‎ को मारी गोली, दाेनाें गंभीर‎

बेनेगल का जन्म 14 दिसंबर 1934 को हैदराबाद में हुआ था। पिता श्रीधर बेनगल फोटोग्राफर थे। बेनेगल ने 12 वर्ष की उम्र में पिता से मिले कैमरे से पहली फिल्म बनाई थी। उनकी आखिरी फिल्म 2023 की मुजीब: द मेकिंग आफ नेशन थी। साल 2014 में बेनेगल ने संविधान: द मेकिंग ऑफ द कॉस्टीट्यूशन ऑफ इंडिया सीरीज बनाई थी।

बेनेगल को 5 बार नेशनल अवार्ड मिले थे। साल 2005 में उन्हें भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े सम्मान दादा साहेब फाल्के अवॉर्ड से नवाजा गयाञ उन्हें वर्ष 1976 में पद्यश्री और 1991 में पद्यभूषण से अलंकृत किया गया था। वे वर्ष 2006 से 2012 तक राज्यसभा के मनोनीत सदस्य भी रहे थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है।

श्याम बेनेगल के 90वें जन्मदिन पर शबाना आजमी ने अपने X अकाउंट पर यह तस्वीर शेयर की थी।

यह भी पढ़े : बिहार : Saudi Arabia भेजने के नाम पर करोड़ों की ठगी, कई जगह बना रखे थे ऑफिस

भारत एक खोज को घर-घर पहुंचाया

बेनेगल नेअंकुर, मंथन, भूमिका, त्रिकाल, जुबैदा, मंडी, नेताजी सुभाषचंद बोस: द फॉरगॉटन हीरो, वेल डेन, अब्बा जैसी फिल्में बनाई। उन्होंने 1988 में पंडित नेहरू की पुस्तक द डिस्कवरी ऑफ ​इंडिया पर आधरित लोकप्रिय सीरियल भारत एक खोज का लेखन और निर्देशन किया। उनकी फिल्मों ने भारतीय सिनेमा को नए आयाम दिए और समाज के गहरे मुद्दों को सामने रखा। shyam benegal

Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

इस खबर काे शेयर करें

Hot this week

Aaj ka rashifal: 8 जून : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत ! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

IPL 2026 Final: RCB लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन, CSK-MI के क्लब में हुई शामिल

RCB vs GT, IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

Topics

Related Articles

Popular Categories