India Day Parade: न्यूयॉर्क में निकली राम मंदिर की झांकी, भारत माता व जय श्रीराम नारों से गूंजी विदेशी धरती

न्यूयॉर्क : न्यूयॉर्क में आयोजित इंडिया डे परेड (India Day Parade) में बड़ी संख्या भारतीय समुदाय के लोगों ने हिस्सा लिया। परेड में प्रमुख रूप से राम मंदिर की झांकी को भी शामिल किया गया। देशभक्ति गीतों की धुन पर लोग इंडिया डे परेड में शामिल हुए। लोगों ने भारतीय झंडे थामे, ढोल बजाए और नाचते हुए परेड में हिस्सा लिया। इस दौरान लोगों को भारत माता व जयश्रीराम के नारे लगाते देखा गया।

परेड में शामिल राम मंदिर की झांकी 18 फुट लंबी, 9 फुट चौड़ी और 8 फुट ऊंची थी। जिसे मुख्य रूप से भारत में तराशा गया था और हवाई मालवाहक द्वारा न्यूयॉर्क भेजा गया था। बता दें  कि भारत में राम लला की मूर्ति का अनावरण 22 जनवरी को उत्तर प्रदेश के अयोध्या में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति में एक घंटे तक चले अनुष्ठान के बाद प्राण प्रतिष्ठा समारोह में किया गया था। यह परेड न्यूयॉर्क शहर के मैडिसन एवेन्यू पर ईस्ट 38वीं स्ट्रीट से ईस्ट 27वीं स्ट्रीट तक चली। परेड के अलावा, एक उत्सव भी आयोजित किया गया था।

भारतीय संगठनों के महासंघ के अनुसार, परेड में 40 से अधिक झांकियां, 50 से अधिक मार्चिंग समूह और 30 से अधिक मार्चिंग बैंड शामिल थे। साथ ही मशहूर हस्तियां और गणमान्य व्यक्ति भी मौजूद थे। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ग्रैंड मार्शल थीं। इसके अलावा भारतीय अभिनेता पंकज त्रिपाठी और सांसद मनोज तिवारी भी शामिल थे।

India-Day-Parade

न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए स्वामी अवधेशानंद गिरि महाराज ने कहा, “मैं भारतीय-अमेरिकी समुदाय के निमंत्रण पर इंडिया डे परेड में भाग लेने के लिए न्यूयॉर्क आया हूॅं। लोग उत्साहित हैं क्योंकि वे इंडिया डे परेड (India Day Parade) में भाग ले रहे हैं। यहां भारत की दिव्य संस्कृति, हमारी कालजयी, मृत्युंजय, और सनातन संस्कृति और इसके मूल्यों को दर्शाने वाली विभिन्न झांकियां देखी जा सकती हैं। यहां सभी झांकियां बहुत अद्भुत हैं।”

उन्होंने आगे कहा, “राम मंदिर की झांकी ने विशेष ध्यान आकर्षित किया है। राम मंदिर की झांकी यह दर्शाती है कि भारत की संस्कृति पूरे विश्व को एक परिवार मानती है। यह सभी मनुष्यों में केवल एक ईश्वर को देखती है। और हमारी संस्कृति कहती है कि केवल एक ब्रह्म ही सर्वव्यापी है…हम भारतीय समानता का संदेश देते हैं। हम भारतीय पूरे विश्व को एक परिवार मानते हैं। हम सभी के कल्याण की प्रार्थना करते हैं। India Day Parade

 

Hot this week

Aaj ka rashifal: 8 जून : इन 5 राशियों की चमकेगी किस्मत ! जानिए कैसा बीतेगा आज आपका दिन

व्यक्ति के स्वभाव और उसके भविष्य से जुड़ी अनेक...

IPL 2026 Final: RCB लगातार दूसरी बार बनी चैंपियन, CSK-MI के क्लब में हुई शामिल

RCB vs GT, IPL 2026 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु...

Topics

Related Articles

Popular Categories