पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का निधन, राजस्थान में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित

    - Advertisement -
    - Advertisement -

    जयपुर: राजस्थान और गुजरात के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह का सोमवार सुबह इलाहाबाद में निधन हो गया। वे राजस्थान उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश भी रहे थे। अंशुमान सिंह ने उत्तर प्रदेश के पोस्ट ग्रेजुएट इंस्टीट्यूट में अंतिम सांस ली। उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए प्रयागराज ले जाया जा गया है। उनके निधन से प्रयागराज में शोक की लहर दौड़ गई।

    मुख्यमंत्री गहलोत व योगी ने जताया शोक

    राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलाेत व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर शोक जताया है। बता दे कि अंशुमान सिंह वर्ष 1999 से 2003 तक राजस्थान के राज्यपाल रहे थे। इधर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने अंशुमान सिंह के निधन पर शोक जताते हुए पुण्य आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की है। राजस्थान के चिकित्सा मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए कहा है कि वे आमजन के हितों को सुरक्षित करने के लिए सदैव समर्पित रहे। उनका निधन हम सभी के लिए अपूरणीय क्षति है।

    यह भी पढ़ें : Mahashivratri 2021: इस महाशिवरात्रि पर अनूठा संयोग, शिव पूजा से बनेगा हर काम

    राजस्थान में राजकीय अवकाश घोषित

    राजस्थान के पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह के निधन पर राजस्थान में एक दिन का राजकीय अवकाश घोषित किया गया। इस दौरान झंडा भी आधा झुका रहेगा। राजस्थान में एक दिन का राजकीय शोक रहेगा। अंशुमान सिंह के निधन पर राजस्थान हाई कोर्ट ने अवकाश घोषित किया हैं। इसके अलावा अधीनस्थ न्यायालयों में भी अवकाश रहेगा।

    यह भी पढ़ें : Kaal sarp dosh: लक्षण, कारण और निवारण

    कोरोना काल में इसलिए आए चर्चा में

    पूर्व राज्यपाल अंशुमान सिंह कोरोना काल में उस समय चर्चा में आए जब कोरोना के दौरान अमेरिका से भारत आए अपने बेटे अरुण सिंह को एयरपोर्ट से ही वापिस लौटा दिया था। देश में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोकने के लिए पूर्व राज्यपाल ने आमजन के लिए मिशाल पेश की। पूर्व राज्यपाल को जब पता चला कि उनका बेटा अमेरिका से चलकर भारतीय एयरपोर्ट पर पहुंच चुका है। उन्होंने तुरंत अपने बेटे को अगली फ्लाइट पकड़कर वापस अमेरिका जाने का आदेश दिया। जिससे देश में कोरोना संक्रमण का फैलाव रोका जा सके।

    Latest Hindi News से जुड़े, अन्य अपडेट के लिए हमें फेसबुक पेज और ट्विटर पर फॉलो करें

    इस खबर काे शेयर करें

    - Advertisement -
    News Post
    News Posthttps://newspost.in
    हिन्दी समाचार, News in Hindi, हिन्दी न्यूज़, ताजा समाचार, राशिफल, News Trend. हिन्दी समाचार, Latest News in Hindi, न्यूज़, Samachar in Hindi, News Trend, Hindi News, Trend News, trending news, Political News, आज का राशिफल, Aaj Ka Rashifal, News Today

    Latest news

    - Advertisement -

    Related news

    - Advertisement -